एक्सप्लोरर

Shilpa Shetty returns to Super Dancer 4 sets: पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के लगभग एक महीने बाद शूटिंग पर लौंटी शिल्पा शेट्टी

Shilpa Shetty returns to Super Dancer 4 sets: एबीपी न्यूज़ को इस बात की पुख्ता जानकारी मिली है कि शिल्पा शेट्टी ने आज से एक बार फिर 'सुपर डांसर' की शूटिंग शुरू कर दी है.

Shilpa Shetty returns to Super Dancer 4 sets: प्रोर्नोग्राफिक वीडियोज बनाने और अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार और इन दिनों जेल में बंद अपने पति राज कुंद्रा के चलते शिल्पा शेट्टी की 'सुपर डांसर' से बतौर जज छुट्टी किये जाने की खबरों के बीच शिल्पा शेट्टी ने शो में वापसी कर ली है. 

एबीपी न्यूज़ को इस बात की पुख्ता जानकारी मिली है कि शिल्पा शेट्टी ने आज से एक बार फिर 'सुपर डांसर' की शूटिंग शुरू कर दी है.

एक बेहद विश्वसनीय सूत्र ने एबीपी न्यूज़ को जानकारी देते हुए कहा कि शिल्पा शेट्टी की शो में वापसी की खबरें सही हैं और इस वक्त बतौर जज वो शो के लिए मुम्बई के फिल्मसिटी में बने शो के सेट पर प्रतियोगियों के बीच शूटिंग कर रही हैं.

एबीपी न्यूज़ को इस बात की भी जानकारी हाथ लगी है कि तकरीबन एक महीने बाद शिल्पा शेट्टी शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचीं तो शो के दोनों जजों - अनुराग बासु और गीता कपूर समेत वहां मौजूद सभी प्रतियोगियों ने बेहद गर्मजोशी से शिल्पा शेट्टी का स्वागत किया. शिल्पा शेट्टी की वापसी से ना सिर्फ सेट के माहौल को भावुक बना दिया, बल्कि वहां मौजूद लोगों में अपने प्रति प्यार को देखकर खुद शिल्पा शेट्टी भी जज्बाती हो गईं थीं.

उल्लेखनीय है कि 19 जुलाई को राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के अगले दिन शिल्पा शेट्टी को 'सुपर डांसर' के लिए शूट करना था, मगर इस घटनाक्रम से सही मानसिक स्थिति में नहीं होने की वजह से शिल्पा शेट्टी ने अगले दिन शूटिंग नहीं करने का फैसला किया था. इस दौरान शिल्पा शेट्टी के शूटिंग पर नहीं जाने के सिलसिले के बीच मुम्बई पुलिस ने खुद शिल्पा शेट्टी से भी उनके जुहू स्थित घर पर पूछताछ की थी. 

गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी इसी  वीएकंड से ही फिर से सोनी टीवी पर बतौर जज नजर आएंगी. एबीपी न्यूज़ को जानकारी मिली है कि शिल्पा शेट्टी के वापसी वाले एपिसोड्स में हाल ही में खत्म हुए 'इंडियन आइडल 12' के टॉप 6 फाइनलिस्ट्स - पवनदीप राजन (विजेता), अरुणीता कांजीलाल, सायली कांबले, मोहम्मद दानिश, निहाल तायरो और शंमुखाप्रिया भी विशेष मेहमान के तौर पर नजर आएंगे.

Taimur Ali Khan के साथ सामने आई बेबी Jehangir की इतनी प्यारी तस्वीर, क्यूटनेस पर आपका भी दिल आ जाएगा

The Kapil Sharma Show New Promo: Sudesh Lehri से नहीं बजी बांसुरी तो Kapil Sharma ने पूछा ऐसा सवाल, जानिए क्या मिला जवाब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 9: 'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस धमाका, 9 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, किया इतना कलेक्शन
'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस धमाका, 9 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, किया इतना कलेक्शन
Jana Nayagan BO Day 3: 'जन नायकन' की बॉक्स ऑफिस पर गरज, तीसरे दिन थलपति विजय ने सूर्या को पछाड़ा, बनाया ये रिकॉर्ड
'जन नायकन' की बॉक्स ऑफिस पर गरज, तीसरे दिन थलपति विजय ने सूर्या को पछाड़ा, बनाया ये रिकॉर्ड
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
Embed widget