एक्सप्लोरर

सुशांत की बहनों प्रियंका-मीतू सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, रिया का आरोप- एक्टर को सुसाइड के लिए उकसाया

रिया चक्रवर्ती के शिकायत दर्ज कराने के कुछ घंटे बाद ही बांद्रा पुलिस स्टेशन में सुशांत सिंह राजपूत की बहनों प्रियंका सिंह, मीतू सिंह और एक डॉक्टर तरुण कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. इन सभी पर रिया ने सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने और धोखा देने का आरोप लगाया है.

सुशांत सिंह राजपूत केस में नया मोड़ आ गया है. रिया की शिकायत के बाद ब्रांदा पुलिस स्टेशन ने दिवंगत अभिनेता की दो बहनों प्रियंका सिंह और मीतू सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. दोनों बहनों पर सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा है. सुशांत की बहनों और एक डॉक्टर तरुण कुमार के खिलाफ के खिलाफ रिया द्वारा शिकायत दर्ज करने के 12 घंटे के भीतर ही एफआईआर दर्ज कर ली गई.

ब्रांदा पुलिस स्टेशन में इंस्पेटर प्रमोद कुंभार ने दोनों बहनों और एक डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. डॉ. तरुण कुमार दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कार्डियोलॉजी के एसोसिएट प्रोफ्रेसर हैं और उन पर सुशांत के लिए दवाइयां उपलब्ध करवाने का आरोप है. इन सभी पर आत्महत्या के लिए उकसाने, धोखेबाजी और अपराधिक षडयंत्र रचने का मामला दर्ज किया गया है.

इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

द हिंदू के मुताबिक, इन सभी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी देने), 464(एक झूठा दस्तावेज बनाने), 465(जालसाजी करना), 466(अदालत के रिकॉर्ड की जालसाजी या पब्लिक रजिस्टर, आदि), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य के लिए जालसाजी),474(दस्तावेजों का कब्ज़ा). 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), और 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत एफआईआर दर्ज हुई है.

नारकोटिक्स ड्रग्स और साइकोट्रोपिक सबस्टेंस एक्ट मामला दर्ज इसके अलावा इन पर नारकोटिक्स ड्रग्स और साइकोट्रोपिक सबस्टेंस एक्ट के तहत धारा 8(1), 21, 22 और 29 मुकदमा दर्ज किया गया है. रिया चक्रवर्ती ने इससे पहले 7 पन्नों की शिकायत पुलिस दी थी. जिसमें उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत को बाइपोलर डिसऑर्डर होने का पता चला था और उनका अनेक अन्य मानसिक सेहत संबंधी समस्याओं के लिए इलाज चल रहा था. उन्होंने शिकायत में कहा कि राजपूत सही से इलाज नहीं करा रहे थे और अकसर दवाएं लेना बंद कर देते थे.

रिया ने शिकायत में क्या कहा है?

रिया की शिकायत के अनुसार, ‘‘राजपूत ने आठ जून, 2020 को मुझे फोन के वो संदेश दिखाए जिनमें उनके और उनकी बहन प्रियंका के बीच बातचीत हुई है और प्रियंका ने उन्हें दवाओं की एक सूची भेजी है. मैंने राजपूत को बताया कि उन्हें डॉक्टरों ने पहले ही दवाएं बता रखी हैं जो उनका पहले से इलाज कर रहे हैं.’’

रिया ने कहा, ‘‘हालांकि वह (राजपूत) मुझसे सहमत नहीं हुए और कहा कि केवल वो ही दवाएं लेंगे जो उनकी बहन कह रही हैं.’’ उन्होंने कहा कि उसी दिन राजपूत ने रिया से उनके घर से जाने को कहा कि क्योंकि उनकी बहन मीतू सिंह कुछ दिन के लिए रुकने आ रही थीं.

शिकायत के मुताबिक, ‘‘यह बात सामने आ गयी है कि राजपूत ने आठ जून को अपनी बहन प्रियंका से कहा था कि वह उक्त दवाएं बिना डॉक्टर के परामर्श पत्र के नहीं ले पाएंगे. उसी दिन उनकी बहन प्रियंका ने उन्हें दिल्ली के डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कार्यरत डॉ तरुण कुमार के हस्ताक्षर वाला नुस्खा भेज दिया.’’

ड्रग्स मामला: आज फिर NCB के सामने पेश होंगी रिया, जानें लगातार तीसरे दिन होने वाली पूछताछ की वजह

रात एक बजे बांद्रा पुलिस स्टेशन से निकली रिया चक्रवर्ती, सुशांत की बहन के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैंने मना कर दिया था...', राकेश बेदी ने रिजेक्ट कर दी थी आदित्य धर की फिल्म, जानिए फिर कैसे बनी बात?
'मैंने मना कर दिया था...', राकेश बेदी ने रिजेक्ट कर दी थी आदित्य धर की फिल्म, जानिए फिर कैसे बनी बात?
Bhooth Bangla BO Day 4 Live: 'भूत बंगला' मंडे टेस्ट में पास होगी या फेल? रात 10.30 बजे तक का कलेक्शन 6 करोड़ के पार
Live: 'भूत बंगला' मंडे टेस्ट में पास होगी या फेल? जानें रात 10.30 बजे तक का कलेक्शन
Dhurandhar 2 Vs Bhooth Bangla: 'भूत बंगला' ने 'धुरंधर 2' को चटाई धूल, फर्स्ट मंडे को की इतनी कमाई
धुरंधर 2 Vs भूत बंगला: मंडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने किया राज? जानें इंडिया नेट कलेक्शन
ऐश्वर्या-अभिषेक बच्चन की शादी को हुए 19 साल, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लुटाया प्यार, सेल्फी में बेटी आराध्या भी दिखीं
ऐश्वर्या-अभिषेक बच्चन की शादी को हुए 19 साल, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लुटाया प्यार, सेल्फी में बेटी आराध्या भी दिखीं

वीडियोज

Bollywood: क्या कपूर खानदान में फिर आएगी खुशखबरी? | Khabar Filmy Hain | Alia Bhatt
Sansani: इंटरनेशनल मंच पर... ट्रंप को खुला चैलेंज ! | Iran-israel war update
Chitra Tripathi: ईरान का 'मालिक' कौन? | Trump | Hormuz | China | Netanyahu | Breaking
Prayagraj Viral Video: क्या रसूख के नशे में चूर इन थार सवारों पर लगेगी लगाम? | UP | Breaking
Pratima Mishra: शांति का शिप डूबा, होर्मुज में संकट गहराया! | Bharat Ki Baat | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं दिल्ली हाई कोर्ट की जज स्वर्ण कांता शर्मा? जिनका अरविंद केजरावाल के मामले में जुड़ रहा नाम, क्या है विवाद?
कौन हैं दिल्ली HC की जज स्वर्ण कांता शर्मा? जिनका केजरावाल के मामले में जुड़ रहा नाम, क्या है विवाद?
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर AIMIM का बड़ा ऐलान, इतनी सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर AIMIM का बड़ा ऐलान, इतनी सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
IPL 2026 में दूसरी जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में कहां पहुंची मुंबई इंडियंस? GT के खिलाफ किया कमाल
IPL 2026 में दूसरी जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में कहां पहुंची मुंबई इंडियंस?
'मैंने मना कर दिया था...', राकेश बेदी ने रिजेक्ट कर दी थी आदित्य धर की फिल्म, जानिए फिर कैसे बनी बात?
'मैंने मना कर दिया था...', राकेश बेदी ने रिजेक्ट कर दी थी आदित्य धर की फिल्म, जानिए फिर कैसे बनी बात?
'संजू सर से मिला तो...', पिता को यादकर इमोशनल हुए रितेश देशमुख, जेनेलिया भी नहीं रोक पाईं अपने आंसू
'संजू सर से मिला तो...', पिता को यादकर इमोशनल हुए रितेश देशमुख, जेनेलिया भी नहीं रोक पाईं अपने आंसू
Nashik TCS Case: नासिक TCS में कथित धर्मांतरण पर VHP का सख्त विरोध, कॉरपोरेट जगत को दी चेतावनी
नासिक TCS में कथित धर्मांतरण पर VHP का सख्त विरोध, कॉरपोरेट जगत को दी चेतावनी
Board Results 2026: बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार खत्म होने वाला है! UP बोर्ड, ICSE और झारखंड 10वीं-12वीं के नतीजे जल्द
बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार खत्म होने वाला है! UP बोर्ड, ICSE और झारखंड 10वीं-12वीं के नतीजे जल्द
Mauryan Empire: यह था भारत का पहला साम्राज्य, जानें किसने की थी इसकी शुरुआत?
यह था भारत का पहला साम्राज्य, जानें किसने की थी इसकी शुरुआत?
Embed widget