एक्सप्लोरर

रात एक बजे बांद्रा पुलिस स्टेशन से निकली रिया चक्रवर्ती, सुशांत की बहन के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती देर रात एक बजे मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन से बाहर निकली. रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह और आरएमएल के डॉक्टर तुण कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती देर रात एक बजे मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन से बाहर निकली. दरअसल, रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह और आरएमएल के डॉक्टर तुण कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. रिया ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए फर्जी मेडिकल दस्तावेज के मामले में शिकायत दर्ज कराई है.

रिया ने शिकायत में क्या कहा है?

रिया ने अपनी शिकायत में कहा कि राजपूत को बाइपोलर डिसऑर्डर होने का पता चला था और उनका अनेक अन्य मानसिक सेहत संबंधी समस्याओं के लिए इलाज चल रहा था. उन्होंने शिकायत में कहा कि राजपूत सही से इलाज नहीं करा रहे थे और अकसर दवाएं लेना बंद कर देते थे.

रिया की शिकायत के अनुसार, ‘‘राजपूत ने आठ जून, 2020 को मुझे फोन के वो संदेश दिखाए जिनमें उनके और उनकी बहन प्रियंका के बीच बातचीत हुई है और प्रियंका ने उन्हें दवाओं की एक सूची भेजी है. मैंने राजपूत को बताया कि उन्हें डॉक्टरों ने पहले ही दवाएं बता रखी हैं जो उनका पहले से इलाज कर रहे हैं.’’

रिया ने कहा, ‘‘हालांकि वह (राजपूत) मुझसे सहमत नहीं हुए और कहा कि केवल वो ही दवाएं लेंगे जो उनकी बहन कह रही हैं.’’ उन्होंने कहा कि उसी दिन राजपूत ने रिया से उनके घर से जाने को कहा कि क्योंकि उनकी बहन मीतू सिंह कुछ दिन के लिए रुकने आ रही थीं.

शिकायत के मुताबिक, ‘‘यह बात सामने आ गयी है कि राजपूत ने आठ जून को अपनी बहन प्रियंका से कहा था कि वह उक्त दवाएं बिना डॉक्टर के परामर्श पत्र के नहीं ले पाएंगे. उसी दिन उनकी बहन प्रियंका ने उन्हें दिल्ली के डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कार्यरत डॉ तरुण कुमार के हस्ताक्षर वाला नुस्खा भेज दिया.’’

रिया ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया प्रिसक्रिप्शन जाली लगता है. डॉक्टर ने जो दवाएं सुझाईं, उन्हें रोगी के साथ बातचीत के बिना डिजिटल तरीके से नहीं सुझाया जा सकता.’’

उन्होंने कहा, ‘‘राजपूत की मौत यह प्रिसक्रिप्शन मिलने के कुछ दिन बाद हो गयी थी जिसमें उन्हें उनकी बहन प्रियंका और डॉक्टर तरुण कुमार के कहने पर गैरकानूनी तरीके से मन:प्रभावी पदार्थ का परामर्श दिया गया.’’

इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती से सोमवार को लगातार दूसरे दिन पूछताछ हुई. सोमवार को हुई आठ घंटे की पूछताछ के बाद कल मंगलवार को रिया को फिर बुलाया गया है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के डिप्टी डायरेक्टर जनरल मूथा अशोक जैन ने इस बात की जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को भी रिया को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. बहुत से सवालों के जवाब हमें अभी लेने बाकी हैं. बुलाने पर वो आ रही हैं. रिया की तरफ से सहयोग नहीं करने से जुड़े सवाल को वे टाल गए.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box office Collection: 6 बजे 'धमाल 4' ने 'पेद्दी' समेत 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में इसी फ्रेंचाइजी की 2 फिल्में
6 बजे 'धमाल 4' ने 'पेद्दी' समेत 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में इसी फ्रेंचाइजी की 2 फिल्में
Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाका, पढ़ें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म का क्या है डे-वाइज कलेक्शन? यहां जानें हर दिन का लेटेस्ट अपडेट
बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने मचाया गदर, 5 बजे तक ही कमा डाले इतने करोड़, कलेक्शन जानें
Live: बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने मचाया गदर, 5 बजे तक ही कमा डाले इतने करोड़, कलेक्शन जानें
क्यों बड़े एक्टर नहीं बन पाए जावेद जाफरी? कहा- इंडस्ट्री का अपना एक जाल है
क्यों बड़े एक्टर नहीं बन पाए जावेद जाफरी? कहा- इंडस्ट्री का अपना एक जाल है

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget