एक्सप्लोरर

ड्रग्स मामला: आज फिर NCB के सामने पेश होंगी रिया, जानें लगातार तीसरे दिन होने वाली पूछताछ की वजह

रविवार को एनसीबी ने ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती से पहली बार पूछताछ की थी. रविवार को छह घंटे की पूछताछ हुई थी. वहीं सोमवार को भी अभिनेत्री से आठ घंटे तक पूछताछ हुई.

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती से सोमवार को लगातार दूसरे दिन पूछताछ हुई. सोमवार को हुई आठ घंटे की पूछताछ के बाद आज मंगलवार को रिया को फिर बुलाया गया है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के डिप्टी डायरेक्टर जनरल मूथा अशोक जैन ने इस बात की जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि सोमवार के समय पर ही मंगलवार को भी रिया को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. बहुत से सवालों के जवाब हमें अभी लेने बाकी हैं. बुलाने पर वो आ रही हैं. रिया की तरफ से सहयोग नहीं करने से जुड़े सवाल को वे टाल गए.

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अनुज केशवानी से रिश्तों को लेकर भी जांच चल रही है. हम आरोपी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश करेंगे और कस्टडी की मांग करेंगे. बेंगलुरू के जिस शख्स को सम्मन किया गया था उसका कनेक्शन रिया से है कि नहीं, उसकी जांच चल रही है.

वहीं रिया की गिरफ्तारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी जांच चल रही है और पूछताछ बाकी है. उन्होंने किसी भी तरह के राजनीतिक दवाब के आरोपों को इनकार करते हुए कहा कि हम कानून को फॉलो कर रहे हैं. बॉलीवुड सेलिब्रिटी के नाम आए हैं उसकी तह तक जांच करेंगे.

बता दें कि सोमवार को रिया चक्रवर्ती सुबह करीब 9.30 बजे बल्लार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी के ऑफिस दफ्तर पहुंची थीं. इसके बाद शाम को करीब छह बजे वहां से निकलीं. रिया पुलिसकर्मियों के साथ थीं और उनके पास एक बैग भी था. इस मामले में रिया से रविवार को एनसीबी ने पहली बार करीब छह घंटे की पूछताछ की थी.

एनसीबी ने अब तक इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से सात इस जांच से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं जबकि दो को उसने एनडीपीएस कानून की धाराओं के तहत जांच शुरू होने के बाद गिरफ्तार किया था.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 10 राउंड फायरिंग, ड्राइवर समेत 2 लोग घायल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 10 राउंड फायरिंग, ड्राइवर समेत 2 लोग घायल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने जांच के लिए 15 स्पेशल टीम का किया गठन
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने जांच के लिए 15 स्पेशल टीम का किया गठन
Breaking: टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget