एक्सप्लोरर

Raju Srivastav Death: क्या आप जानते हैं राजू श्रीवास्तव का असली नाम? ऐसा था फैमिली बैकग्राउंड

Raju Srivastav Died: फेमस कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का एम्स हॉस्पिटल में निधन हो गया है. राजू के निधन से देश भर में शोक की लहर छा गई है.

Raju Srivastav Passes Away: पिछले  1 महीने और 12 दिन मौत से संघर्ष करने के बाद मशहूर कॉमेडिन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) जिंदगी की जंग हार गए चुके हैं. दिल्ली के एम्स अस्पताल में 58 साल की उम्र में राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है. राजू श्रीवास्तव की मौत की खबर ने देश भर में शोक का महौल बना दिया है, लेकिन आज देश जिस कॉमेडी किंग के जाने का शोक मना रहा है, उस कॉमेडियन का असली नाम कुछ और ही था. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं राजू श्रीवास्तव के असली नाम सहित फैमिली बैक ग्राउंड की पूरी जानकारी.

क्या था राजू श्रीवास्तव का असली नाम

कॉमेडी की दुनिया में राजू श्रीवास्तव को गजोधर भैय्या के नाम से काफी जाना जाता था. अपनी कॉमेडी में अक्सर राजू श्रीवास्तव गजोधर भैय्या बनकर लोगों को हंसाते और गुदगुदाते थे. मनोरंजन जगत में राजू श्रीवास्तव के नाम की तूती बोलती थी. भारत के टॉप हास्य कलाकारों में राजू श्रीवास्तव का नाम शुमार था. लेकिन फेमस होने से पहले राजू का नाम कुछ और ही थी. दरअसल राजू श्रीवास्तव का असली नाम सत्य प्रकाश था. जोकि बहुत कम लोगों को मालूम है. 25 दिसंबर 1963 में राजू श्रीवास्तव का जन्म एक मध्यवर्गीय परिवार में उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुआ था. राजू के पिता रमेश चंद्र श्रीवास्तव विख्यात कवि के रूप में जाने जाते थे. कवियों के जगत में राजू श्रीवास्तव के पिता का नाम बलई काका के नाम से काफी मशहूर था. हालांकि बाद में राजू श्रीवास्तव का पूरा परिवार कानपुर में आकर बस गया. मालूम हो कि साल 2012 में राजू श्रीवास्तव के पिता का देहांत हार्ट की वजह से हो गया था.

परिवार में सबको अकेला छोड़ गए राजू 

राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) के निधन के बाद उनके पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. राजू श्रीवास्तव अपने पीछे फैमिली के लिए सुनहरी यादों का पिटारा छोड़ कर चले गए हैं. बात राजू श्रीवास्तव के परिवार की जाए तो उसमें उनकी पत्नि शिखा श्रीवास्तव, बेटा आयुष्मान श्रीवास्तव और बेटी अंतरा श्रीवास्ताव मौजूद हैं. इसके अलावा राजू श्रीवास्तव के एक भाई भी हैं, जिनका नाम दीपू श्रीवास्तव है.

Raju Srivastava Death: नहीं रहे कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव, AIIMS में ली आखिरी सांस, कल दिल्ली में अंतिम संस्कार

Raju Srivastav Death News Live: राजू श्रीवास्तव के निधन से देश में शोक की लहर, फैंस सदमे में, राजनेता से फिल्मी सितारों तक ने जताया दुख 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत, कोर्ट ने ये हिदायतें भी दीं
1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत
'मेरे पापा की नौकरी चली गई...', सुशांत सिंह राजपूत केस पर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'मेरे पापा की नौकरी चली गई...', सुशांत सिंह राजपूत केस पर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'गदर 2' से पहले 56 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे थे सनी देओल, अब एक्टर बोले- 'मैंने किसी से उधार...'
'गदर 2' से पहले 56 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे थे सनी देओल, अब एक्टर बोले- 'मैंने उधार...'
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- चार दिनों का कलेक्शन
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- कलेक्शन

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget