एक्सप्लोरर

Raju Srivastava Death: नहीं रहे कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव, AIIMS में ली आखिरी सांस, कल दिल्ली में अंतिम संस्कार

Raju Srivastava Died :  कॉमेडी के दुनिया के सबसे फेमस और इंडिया के बेस्ट कॉमेडियन में से एक गिने जाने वाले राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava)  अब इस दुनिया में नहीं रहे.

Raju Srivastava Death:  कॉमेडी की दुनिया के सबसे फेमस और इंडिया के बेस्ट कॉमेडियन में से एक राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava)  अब इस दुनिया में नहीं रहे. उन्होंने बुधवार को दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली. 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करने के दौरान राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली के एम्स (AIIMS)  हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. जिंदगी और मौत के बीच 42 दिनों की लंबी लड़ाई लड़ने के बाद आज कॉमेडियन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

कल होगा अंतिम संस्कार

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का कल यानी गुरुवार को दिल्ली में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक कल सुबह उनका अंतिम संस्कार होगा. राजू के चाहने वाले इस वक्त बेहद दुखी हैं. कई सालों तक उन्होंने फैंस को हंसाया, गुदगुदाया और लोगों के हर गम को कुछ पल के लिए ही सही दूर करने का काम किया. 

बता दें कि हॉस्पिटल में एडमिट करवाने के बाद से ही राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक बनी हई थी. कॉमेडियन को पहले आईसीयू में एडमिट करवाया गया था, लेकिन तबीयत में कोई सुधार ना होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया. भरपूर कोशिश के बाद भी डॉक्टर्स राजू श्रीवास्तव को बचा नहीं पाए और सबको हंसाने वाले कॉमेडियन सबको रुलाकर हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए.

राजू के पीए ने क्या कहा?

राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद उनके पीए राजेश शर्मा ने एबीपी न्यूज़ से बात की. उन्होंने कहा कि हमे उम्मीद थी की वो ठीक हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि मैं मुंबई में हूं अभी मेरी बात हुई है. राजू भाई का जाना बहुत बड़ी क्षति है हम सब के लिए. 

राजू ने किया था बड़ा संघर्ष

राजू श्रीवास्तव ने यूं तो 80 के दशक से मनोरंजन की दुनिया में संघर्ष करना शुरू कर दिया था, लेकिन उनको अपने टैलेंट के हिसाब से पहचान नहीं मिल पा रही थी. हालांकि इस दौरान राजू श्रीवास्तव ने बॉलीवुड के सुपरस्टार अनिल कपूर की फिल्म तेजाब से हिंदी सिनेमा जगत में कदम तो जरूर रख लिया था. फिर भी राजू को अभी काफी लंब सफर तय करना था. 

साल दर साल बीतते गए पर राजू को उतना फेम नहीं हासिल हो पा रहा था, जिसके लायक वो बने थे. पर फिर साल 2005 आया और वहां से राजू श्रीवास्तव की किस्मत ने करवट बदली. जी हां इसी साल मशहूर कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में राजू श्रीवास्तव ने अपने कॉमेडी के हुनर से सबका दिल जीता और इसी शो से राजू श्रीवास्तव का नाम गजोधर भैय्या के रूप में मशहूर हुआ. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20': करण वाही के नाम से सलमान खान ने खींची उदिति सिंह की टांग, मैरी कॉम की एक लाइफ खत्म
करण वाही के नाम से सलमान खान ने खींची उदिति सिंह की टांग, मैरी कॉम की एक लाइफ खत्म
शादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता...' फेम मोहसिन खान, दुल्हनिया संग वायरल हुई फोटो
शादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता...' फेम मोहसिन खान, दुल्हनिया संग वायरल हुई फोटो
सलमान खान को इमाम सिद्दीकी का ओपन लेटर, ‘बिग बॉस’ में नाम लेने पर जताई आपत्ति
सलमान खान को इमाम सिद्दीकी का ओपन लेटर, ‘बिग बॉस’ में नाम लेने पर जताई आपत्ति
'खतरों के खिलाड़ी' से बाहर हुए रुबीना-हर्ष, शो को मिले 5 फाइनलिस्ट, आज ग्रैंड फिनाले में होगा मुकाबला
'खतरों के खिलाड़ी' से बाहर हुए रुबीना-हर्ष, इन 5 फाइनलिस्ट के बीच होगा मुकाबला

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
निगम पार्षद ने व्हाट्सअप ग्रुप में भेजा इस्तीफा, मेयर ने किया डिलीट, क्या कहा?
BJP की महिला नेता ने व्हाट्सएप पर भेजा इस्तीफा, मचा बवाल
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
Embed widget