एक्सप्लोरर

Auron Mei Kaha Dum Tha Trailer Out: अजय-तबू की रोमांटिक केमिस्ट्री ने छू लिया दिल, रिलीज हुआ 'औरों में कहां दम था' का शानदार ट्रेलर

Auron Mei Kaha Dum Tha Trailer: अजय देवगन-तबू की जोड़ी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'औरों में कहां दम था' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. ये फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Auron Mei Kaha Dum Tha Trailer Release: :अजय देवगन और तब्बू की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं. दोनों ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है  और एक बार फिर अजय और तबू की शानदार केमिस्ट्री एक रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा में नजर आने वाली है. जी हां इस बार ये जोड़ी "औरों में कहां दम था" नाम की एपिक लव स्टोरी के साथ स्क्रीन पर धूम मचाने आ रही है. ये फिल्म पहले ही अपने दिलचस्प टीज़र के साथ काफी बज क्रिएट कर चुकी है. अब फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए आज अजय-तबू की इस मोस्ट अवेटेड फिलम का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है.

बेहद शानदार है "औरों में कहां दम था" का ट्रेलर
‘औरों में कहां दम था’ मे एक बार फिर अजय देवगन और तबू अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करने आ रहे हैं. इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है जो बेहद शानदार है.ट्रेलर की शुरुआत दो युवा प्रेमी जोड़ों से होती है जो एक दूसरे के कंधे पर सिर टिकाए समंदर को निहारते नजर आते हैं. बैकग्राउंड से लड़की की आवाज आती है कृष्णा कोई हमे अलग तो नहीं करेगा ना. इसके बाद लड़के की आवाज आती है जो कहता है हम चेक किए थे अभी तक कोई पैदा नहीं हुआ है. अगर किसी ने ट्राई भी किया ना तो हम आग लगा देंगे दुनिया को.

इसके बाद अजय देवगन स्क्रीन पर नजर आते हैं जो जेल में कैदी की ड्रेस में दिखते हैं. अजय देवगन ही कृष्णा है जो 23 साल पहले दो खून करने के जुर्म में जेल में बंद है. इसके बाद आवाज आती है कि कृष्णा तुम कल रिहा होने वाले हो लेकिन तुमने पीटिशन फाइल की है कि तुम्हारी सजा कम ना की जाए क्यों... ये सुनकर अजय कहते है कि सर मैं बाहर जाने के लिए तैयार नहीं हूं. इसके बाद स्क्रीन पर तबू नजर आती हैं जो काफी परेशान दिखती हैं और कहती हैं वो कल निकल रहा है ना.

.फिर 22 साल बाद अजय देवगन और तबू का आमना सामना होता है और बैकग्राउंड में इमोशन गाना बजता सुनाई देता है. ओवरऑल ट्रेलर अजय और तबू के बचपन के प्यार से लेकर बिछड़ने और फिर मिलने की कहानी बयां करता है. ट्रेलर में सई मांजरेकर और शांतुनी माहेश्वरी अजय और कबू के यंग एज का रोल निभाते नजर आ रेह हैं. जिमी शेरगिल भी दमदार रोल में दिख रहे हैं. ट्रेलर वाकई दिल छू लेने वाला है ऊपर से अजय और तबू की दमदार एक्टिंग के तड़के ने इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के लिए एक्साइटमेंट का लेवल पीक पर पहुंचा दिया है.  

 

मई में रिलीज किया गया था टीजर
मई में, अजय देवगन ने टीज़र के साथ खुद को दिखाते हुए नया पोस्टर रिलीज किया था. उन्होंने लिखा, "दुश्मन थे हम ही अपने... टीजर की शुरुआत होली के त्योहार के दौरान अजय देवगन और तब्बू के एक-दूसरे को गले लगाने से होती है. छोटी सी क्लिप ने ये हिंट दे दिया था कि ये एक दिल छू लेने वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी.  वीडियो के बैकग्राउंड से अजय देवगन की आवाज आती है और वे कहते हैं जब दिल से धुआं उठा तो बरसात का मौसम था, सौ दर्द दिए उसने जो दर्द का मरहम था. हमने ही सितम ढाए, हमने ही कहर तोड़े, दुश्मन थे हम ही अपने औरों में कहां दम था....” 

 

 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

'औरों में कहां दम था' की स्टार कास्ट-रिलीज डेट
बता दें कि नीरज पांडे के डायरेक्शन में बनी 'औरों में कहां दम था' में अजय देवगन-तबू के अलावा जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी जैसे कलाकार अहम रोल प्ले करते हुए नजर आएंगें. इस फिल्म का ओरिजनल साउंडट्रैक फेमस म्यूजकि कंपोजर एम. एम. करीम द्वारा तैयार किया गया है. एनएच स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और नरेंद्र हीरावत, कुमार मंगत पाठक (पैनोरमा स्टूडियोज), संगीता अहीर और शीतल भाटिया द्वारा निर्मित, "औरों में कहां दम था" एक फ्राइडे फिल्मवर्क्स प्रोडक्शन है. ये फिल्म 5 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

ये भी पढ़ें- 'पुष्पा 2' के फैंस होंगे निराश, 15 अगस्त को नहीं रिलीज हो पाएगी Allu Arjun की फिल्म, सामने आई बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 'धमाल 4' पर भारी पड़ रही 'द ओडिसी', जानें- दोपहर 1 बजे तक का कलेक्शन
मंडे को 'धमाल 4' पर भारी पड़ रही 'द ओडिसी', जानें- दोपहर 1 बजे तक का कलेक्शन
तमन्ना भाटिया को अपने इशारों पर नचाकर जीता नेशनल अवॉर्ड, अनुपमा से है खास रिश्ता, जानें कौन हैं
तमन्ना भाटिया को अपने इशारों पर नचाकर जीता नेशनल अवॉर्ड, अनुपमा से है खास रिश्ता, जानें कौन हैं कोरियोग्राफर
Dhamaal 4 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4' का जलवा, 10 दिनों में 170 करोड़ कमा लिए, डे वाइज कलेक्शन जानें
बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4' का जलवा, 10 दिनों में 170 करोड़ कमा लिए, हर दिन का कलेक्शन जानें
'हैप्पी बर्थडे बाबा', बचपन की फोटो शेयर कर बेटे विवान ने नसीरुद्दीन शाह को बर्थडे किया विश
नसीरुद्दीन शाह के बर्थडे पर बेटे विवान ने शेयर की बचपन की थ्रौबैक फोटो, बोले, 'हैप्पी बर्थडे बाबा'

वीडियोज

'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget