एक्सप्लोरर

Ali Fazal और ऋचा चड्ढा की कंबाइंड नेटवर्थ कितनी है? फिल्मों से कितनी करते हैं कमाई, जानते हैं आप?

अली फजल और ऋचा चड्ढा ने हाल ही में शादी की है. ये प्यारी जोड़ी शादी के बाद से ही सुर्खियों में छाई हुई है. लोग उनकी तस्वीरों से लेकर प्रॉपर्टी तक के बारे में जानने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

Ali Fazal-Richa Chadha : बॉलीवुड एक्टर अली फज़ल (Ali Fazal) और ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने 4 अक्टूबर, 2022 को शादी की थी तब से ये जोड़ा लगातार लाइमलाइट मे छाया हुआ है. इस कपल के फैंस कई सालों से इनकी शादी का इंतजार कर रहे थे, और जब ये दोनों फाइनली शादी के बंधन में बंधे तो पूरा इंटरनेट इनके प्यार में रंग गया था. न्यूली वेड कपल को शादी की बधाई देने वाले लोगों से लेकर अली फजल और ऋचा चड्ढा की कंबाइंड नेटवर्थ जैसे सवालों को सर्च करने के साथ हर कोई इनके बारे में सब कुछ जान लेना चाहता था.

कैसे शुरू हुई थी अली-ऋचा की लव स्टोरी
इससे पहले कि हम अली फजल और ऋचा चड्ढा की कुल नेट वर्थ के बारे में आपको बताएं चलिए ये पहले जान लेते हैं कि इनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई. बता दें कि 2012 में अली और ऋचा फिल्म ‘फुकरे’ के सेट पर मिले थे. फिल्म की शूटिंग के दौरान, ऋचा और अली ने एक-दूसरे की कंपनी में काफी टाइम स्पेंड किया था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ali fazal (@alifazal9)

अली-ऋचा की कंबाइंड नेट वर्थ कितनी है
रिपोर्ट्स की मानें तो 'फुकरे' के रैप-अप एंड तक, दोनों एक-दूसरे के प्यार में थे. जिसके बाद ये पब्लिक इवेंट्स में एक साथ नजर आने लगे और जल्द ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बिंदास तस्वीरें पोस्ट कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था. इतने सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, ऋचा चड्ढा और अली फज़ल 6 अक्टूबर, 2022 को एक-दूसरे के हो गए. चलिए अब इनकी कंबाइंड नेट वर्थ जान लेते हैं.

किराए के अपार्टमेंट में रहते हैं अली-ऋचा
रिपोर्ट्स की मानें तो अली फजल और ऋचा चड्ढा दोनों 2020 तक अपने-अपने किराए के अपार्टमेंट में रह रहे थे. न तो अली और न ही ऋचा ने मुंबई में प्रॉपर्टी खरीदने में पैसा लगाया था. हालांकि, अप्रैल 2020 में अली और ऋचा एक साथ शिफ्ट हो गए थे. COVID-19 महामारी के दौरान लंबे समय तक घर की तलाश के बाद, बहुत प्यार करने वाले जोड़े को एक ऐसा अपार्टमेंट मिला, जो उनके लिए सभी बॉक्सों पर टिक करता है.

यह एक किराए का अपार्टमेंट है, लेकिन ऋचा और अली आने वाले कई सालों तक वहां रहने वाले हैं. हालांकि ये खबर नहीं है कि वे इस अपार्टमेंट का कितना किराया देते हैं. अफवाहों पर यकीन किया जाए, तो यह लविंग कपल किराए के अपार्टमेंट के लिए लाखों रुपये दे रहा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ali fazal (@alifazal9)

अली-ऋचा का कार कलेक्शन
अली फजल और ऋचा चड्ढा शानदार कारों के काफी शौकिन हैं. फुकरे ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद पहली चीज जो ऋचा ने 2017 में खुद को गिफ्ट की थी वह शानदार Mercedes-Benz GLE। कार थी. इस कार की कीमत 1.1 करोड़ रुपये है. इसके अलावा, ऋचा के पास एक ऑडी ए4 भी है, जिसे उन्होंने 80 लाख रुपये की कीमत में खरीदा था. वहीं अली फज़ल के कार क्लेक्शन की बात करें तो एक्टर के पास बीएमडब्ल्यू एक्स 6 है और इसकी कीमत 68 लाख रुपए है. हालांकि, एक्टर को ज्यादातर टोयोटा लैंड क्रूजर में अवॉर्ड फंक्शन में जाते देखा जाता है. अली फजल की टोयोटा लैंड क्रूजर की कीमत करीब 1.18 करोड़ रुपये है.

एक फिल्म का कितना चार्ज करते हैं ऋचा और अली
बी-टाउन की सबसे क्यूट जोड़ी, अली फजल और ऋचा चड्ढा की फिल्मों की फीस काफी करीब है. रिपोर्ट्स की मानें तो ऋचा हर फिल्म के 20-25 लाख रुपये चार्ज करती हैं जबकि अली एक फिल्म के लिए 25-30 लाख रुपये लेते हैं. हालांकि इनकी इस फीस का कोई ऑफिशियल प्रूफ नहीं है लेकिन  इंटरनेट पर ज्यादातर रिपोर्ट यही दावा करती हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ali fazal (@alifazal9)

कंबाइंड नेटवर्थ कितनी है
ऋचा चड्ढा और अली फजल की कुल नेट वर्थ 54 करोड़ बताई जाती है. इनमें अली की नेट वर्थ तकरीबन 23 करोड़ है जबकि उनकी लेडीलव, ऋचा की कुल संपत्ति लगभग 31 करोड़ रुपये है दोनों स्टार्स को अब जब बड़े बजट की फिल्में मिल रही हैं तो यकीनन इनकी नेट वर्थ भी बढ़ेगी ही.

ये भी पढ़ें:-Black Panther: Wakanda Forever की एडवांस बुकिंग शुरू, मार्वल स्टूडियोज ने इंडियन फैंस को दिया दिवाली तोहफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Prediction: 'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget