एक्सप्लोरर

'अंबानी ने शादी पर हजारों करोड़ खर्च किए, ये आपका पैसा था', हरियाणा में बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi Bahadurgarh Rally: हरियाणा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला. न केवल मोदी बल्कि मुकेश अंबानी के बेटे की शादी का भी जिक्र किया.

Haryana Elections 2024: हरियाणा चुनाव 2024 से पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. मंगलवार (एक अक्टूबर, 2024) को प्रदेश के बहादुरगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने न सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी के बनाए ढांचे पर सवाल दागे बल्कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे की शादी का जिक्र भी किया. जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने सवालिया लहजे में कहा, "क्या आपने कभी अंबानी की शादी देखी है? वे लोग शादियों पर हजारों करोड़ रुपए खर्च करते हैं. वह किसका पैसा है? वह आपका (आम लोगों के संदर्भ में) पैसा है."

यूपी के रायबरेली से कांग्रेस सांसद आगे बोले, "आप लोग बच्चों की शादी के लिए बैंकों से लोन लेते हैं पर नरेंद्र मोदी ने ऐसा ढांचा ही बना दिया है, जिसके तहत सिर्फ 25 लोग ही हजारों करोड़ रुपए शादियों पर खर्च कर सकते हैं, जबकि देश का किसान कर्ज में डूबने के बाद बच्चों की शादी निपटा पाता है. यह संविधान पर हमला नहीं तो क्या है!"

देखें, स्पीच के दौरान राहुल गांधी ने और क्या कहा:


राहुल गांधी बोले- क्या किसी गरीब की शादी होते मीडिया में देखी है

राहुल गांधी ने बहादुरगढ़ में अपनी रैली में जनता को संबोधित करते हुए कहा, “क्या आपने कभी मीडिया में किसान का चेहरा देखा है? मजदूर का या किसी गरीब कारीगर का चेहरा देखा है? क्या इस देश में सिर्फ अरबपति और नरेंद्र मोदी ही है. राहुल गांधी ने कहा कि क्या मीडिया में किसी गरीब व्यक्ति की शादी होते हुए देखी है? अंबानी की शादी देखी है आपने.” 

कर्ज में डूब कर शादी करवाता है किसान - राहुल गांधी

कांग्रेस नेता बोले, “अंबानी ने अपनी शादी में लाखों करोड़ों रुपए खर्च किए. यह किसका पैसा है...? आपका पैसा है. आपको शादी करवाने के लिए बैंक में पैसा नहीं है, लेकिन लोन लेकर बच्चों की शादी करवाते हैं और नरेंद्र मोदी ने देश में ऐसा ढांचा बनाया है कि 25 लोग हजारों करोड़ों रुपए की शादी कर सकते हैं मगर किसान कर्जे में डूब कर ही शादी कर सकता.” 

यह भी पढ़ें- JK Elections: अंतिम चरण में ये बड़े चेहरे, इंजीनियर राशिद-अफजल गुरु का भाई भी आजमा रहा किस्मत; जानें फाइटिंग फैक्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget