एक्सप्लोरर

Fact Check: क्या खाली बाल्टी से गुरुद्वारे के लंगर में खाना परोसने लगे PM मोदी? जानिए क्या है वायरल तस्वीर का सच

Fact Check News: पीएम मोदी के पटना साहिब गुरुद्वारे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वह 13 मई को गुरुद्वारे में गए थे और वहां लोगों को लंगर खिलाया था.

PM Modi Gurdwara Visit Fact Check: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में बिहार की राजधानी पटना में स्थित तख्त श्री हरमिंदर जी पटना साहिब गुरुद्वारा गए. वहीं, अब पटना साहिब गुरुद्वारे में भक्तों को लंगर में भोजन परोसते हुए पीएम मोदी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी ने भोजन परोसने के लिए जिस बाल्टी को हाथ में थामा हुआ है, वह खाली है. 

हालांकि, बूम ने जब पीएम मोदी के लंगर के तस्वीरों की जांच की तो पता चला कि इसे फर्जी दावे के साथ शेयर किया गया है. पीएम मोदी ने जिस बाल्टी को हाथों में लिया हुआ है, उसमें खीर थी. पीएम मोदी 13 मई, 2024 को पटना साहिब गुरुद्वारा गए थे. ये गुरुद्वारा दसवें सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के जन्मस्थान के तौर पर प्रमुख धार्मिक स्थल है. गुरुद्वारे में आए भक्तों को भोजन परोसते समय पीएम मोदी ने पगड़ी पहनी थी और हाथ में खीर की बाल्टी ली हुई थी. 

पीएम मोदी की तस्वीर को लेकर क्या दावा किया गया? 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रविंद्र कपूर नाम के एक यूजर ने लिखा, "बिग ब्रेकिंग, नरेंद्र मोदी एक्सपोज. नरेंद्र मोदी लंगर सेवा नहीं कर रहे हैं, वह पंजाब में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए फोटो शूट कर रहे हैं. ध्यान से देखिए कि मोदी खाना परोस रहे हैं, लेकिन कतार में बैठे लोगों के आगे या पीछे के लोगों की थाली में खाना नहीं है. परोसने वाले चम्मच में या परोसने वाले बर्तन में खाना नहीं है."


Fact Check: क्या खाली बाल्टी से गुरुद्वारे के लंगर में खाना परोसने लगे PM मोदी? जानिए क्या है वायरल तस्वीर का सच

पोस्ट में आगे कहा गया, "वह सिर्फ पंजाब में आगामी लोकसभा चुनाव में सिख समुदाय से वोट पाने के लिए फोटोशूट करा रहे हैं. मोदी वोट पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं, उनके मन में जीवित या मृत लोगों के लिए कोई भावना नहीं है. भारत में रहने वाली एक हृदयहीन आत्मा." इस तस्वीर को कई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी वायरल किया है. 

फैक्ट चेक में क्या सामने आया?

बूम ने फैक्ट चेक किया तो पता चला कि पटना साहिब गुरुद्वारे में पीएम मोदी साफ तौर पर खीर की बाल्टी से भोजन परोस रहे हैं. बाल्टी के खाली होने का झूठा दावा करते हुए इस तस्वीर को शेयर किया गया है. वायरल वीडियो से लिए गए स्क्रीनशॉट में रोशनी और खाना परोसने के लिए इस्तेमाल हुए स्टेनलेस स्टील की प्लेटों की वजह से परोसे गए खाने को पहचानना मुश्किल हो गया.

हालांकि, जब समाचार एजेंसी एएनआई की तरफ से शेयर किए गए वीडियो की जांच की गई तो पता चला कि पीएम मोदी ने बाल्टी से खीर निकालकर लोगों को परोसा था. इस वीडियो को 13 मई, 2024 को एएनआई के जरिए शेयर किया गया था. पीएम मोदी को गुरुद्वारा में खाना बनाते हुए भी देखा गया, जिसका वीडियो एएनआई ने ट्वीट किया था. इस तरह साफ हो गया कि पीएम मोदी की फर्जी तस्वीर वायरल की गई.

Disclaimer: This story was originally published by Boom, and translated by ABP Live as part of the Shakti Collective.

यह भी पढ़ें: नसीरुद्दीन शाह ने PM मोदी को बताया एक्टर, कंगना पर कसा तंज? जानें क्या है सच

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget