एक्सप्लोरर

IAS Success Story: रिक्शे वाले का बेटा कहकर समाज ने जिस बच्चे को दुत्कारा, उसने आईएएस बनकर दिया जवाब

यह कहानी एक ऐसे शख्स की है जिसका बचपन गरीबी, अभाव, तनाव और लोगों की दुत्कार में बीता. उसी बच्चे ने आगे चलकर कड़ी मेहनत के दम पर यूपीएससी की परीक्षा पास की.

गरीबी उनका 'घर' बन चुकी थी तो लोगों की दुत्कार 'खाना-पीना'. स्कूल में बच्चे मजाक उड़ाते थे तो पड़ोस में रहने वाले लोग उन्हें रिक्शेवाले का बेटा कहकर जलील करते थे. हालात ऐसे थे कि कदम-कदम पर दुत्कार से वह रूबरू होते थे. यह कहानी है ऐसे शख्स की, जिनका पूरा बचपन गरीबी, अभाव, तनाव और फटकार में गुजरा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. उन्होंने अपनी जिंदगी में कड़ी मेहनत की और आईएएस बनकर समाज को दिखा दिया कि मेहनत-मजदूरी करने वाले भी सम्मान से जीने का हक रखते हैं.

मूलरूप से बनारस के रहने वाले गोविंद जायसवाल जब सातवीं  क्लास में थे तभी उनकी मां का देहांत हो गया. पिता रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे. स्कूल में सभी बच्चे गोविंद को रिक्शेवाले का बेटा कहकर चिढ़ाते. कुछ बच्चे दोस्ती का हाथ बढ़ाते भी तो उनके परिवारीजन उन्हें डांट देते. एक दिन गोविंद अपने एक दोस्त के घर खेलने गया. तब उसके पिता ने अपने बेटे को डांटते हुए गोविंद से दूर रहने की नसीहत दी. यह बात गोविंद को बहुत चुभी.

गरीबी और अकेलेपन के शिकार गोविंद को लगने लगा कि दुनिया में सामाजिक प्रतिष्ठा का होना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है. एक दिन उन्होंने अपने शिक्षक से पूछा कि ऐसा क्या करना चाहिए कि समाज में हमारी प्रतिष्ठा कायम हो जाए. सभी हमारा सम्मान करें. शिक्षक ने कहा कि भविष्य में या तो बड़े बिजनेसमैन बन जाओ या फिर आईएएस अधिकारी बनना होगा. तभी से गोविंद के मन में आईएएस बनने की बात घर कर गई.

टीचर ने दी सलाह

गोविंद जायसवाल एक गरीब परिवार से थे. उनके पिता रिक्शा चलाते थे. एक दिन उनके दोस्त के पिता ने उनका अपमान किया. इस बात से गोविंद बहुत दुखी हुए. उन्होंने अपने टीचर से पूछा कि वह अपनी जिंदगी कैसे बदल सकते हैं. टीचर ने उन्हें आईएएस बनने की सलाह दी. गोविंद ने आईएएस बनने का फैसला किया.

मिली शानदार रैंक

गोविंद जायसवाल ने यूपीएससी की परीक्षा में 48वीं रैंक हासिल कर आईएएस बने. उनके पिता ने उन्हें दिल्ली में तैयारी के लिए जमीन का टुकड़ा भी बेच दिया था. वह रिक्शा चलाकर उन्हें पढ़ाई का खर्चा भेजते थे. उनके पैर में सेप्टिक का संक्रमण होने के बावजूद भी वह अपने बेटे को परेशानी नहीं देना चाहते थे.

यह भी पढ़ें: PhD में प्रवेश के लिए अलग से परीक्षा नहीं कराएगा DU

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget