एक्सप्लोरर

PhD में दाखिले के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा नहीं कराएगा दिल्ली विश्वविद्यालय

Delhi University PhD Admissions: दिल्ली विश्वविद्यालय ने कहा है कि वह पीएचडी प्रवेश के लिए कोई अलग परीक्षा नहीं लेगा.  

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से आयोजित होने वाले यूजीसी NET परीक्षा रद्द होने के बाद खबरें आ रहीं थीं कि कई बड़े संस्थान पीएचडी में दाखिले के लिए खुद से एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करेंगे. इसमें जेएनयू का नाम भी सामने आ रहा था. लेकिन इस सब के बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी की तरफ से कहा गया है कि विश्वविद्यालय ऐसा नहीं करेगा. विवि पीएचडी के दाखिलों के लिए अलग से कोई भी एग्जाम नहीं कराएगा.

कुलपति प्रो. योगेश सिंह का कहना है कि डीयू पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए अलग से एंट्रेंस परीक्षा नहीं ली जाएगी. यूजीसी के सुझावों का इंतजार किया जा रहा है. एनटीए से अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है. डीयू पीएचडी एकेडमिक सत्र 2024-25 की शुरुआत में एक महीने की देरी हो सकती है.

जेएनयू पीएचडी प्रवेश के लिए JNUEE परीक्षा पैटर्न को वापस ला सकता है, इसके बाद से छात्र दुविधा में पड़ गए थे कि कहीं डीयू भी तो ऐसा नहीं कर रहा है. लेकिन डीयू के कुलपति ने इस संशय को दूर कर दिया है. संस्थान कैसा भी एग्जाम आयोजित नहीं करेगा. बताते चलें कि शिक्षा के क्षेत्र में बीते कुछ दिनों में देश में बवाल मचा हुआ.

डार्क वेब पर लीक

फिलहाल राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. वहीं, दूसरी ओर एजेंसी ने डार्क वेब पर पेपर लीक होने के चलते यूजीसी नेट एग्जाम को रद्द कर दिया था. इस बार परीक्षा के लिए 13 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था. लेकिन अब इन उम्मीदवारों को परीक्षा में फिर से बैठना होगा. यूजीसी नेट जून 2024 साइकिल की परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त से लेकर 4 सितंबर तक किया जाएगा.

सीयूईटी यूजी रिजल्ट में देरी

दूसरी तरफ सीयूईटी यूजी परीक्षा के नतीजों में देरी के चलते अंडर ग्रेजुएट छात्रों के दाखिले और सेशन शुरू होने जैसी चुनौती का डीयू समेत अन्य संस्थानों को सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें- IIT JAM 2025: ज्वॉइंट एडमिशन टेस्ट 2025 की तारीख जारी, आईआईटी दिल्ली ने रिलीज किया कंप्लीट शेड्यूल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget