एक्सप्लोरर

UP पुलिस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने लोगों का हुआ चयन

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 32,679 पदों पर को भरा जाना है. यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को 6 पारियों में आयोजित की गई थी.

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड नई यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 32,679 पदों पर को भरा जाना है. इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल uppbpb. gov.in वेबसाइट के माध्यम से जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. आपको बता दें कि यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को 6 पारियों में आयोजित की गई थी. वहीं इन पदों पर भर्ती कई चरणों में की जा रही है, जिनमें लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षण भी शामिल हैं. ऐसे में अब उम्मीदवारों को अगली प्रक्रिया के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर नजर रखनी होगी. वहीं इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन नॉर्मलाइज्ड मार्क्स और उनकी दी गई पसंद के आधार पर हुआ है. वहीं इस भर्ती के लिए शारीरिक मानक परीक्षा 1 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच कराई गई थी. 

कैसे करें रिजल्ट चेक?

  • उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb. gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद सीधी भर्ती 2025 के अंतर्गत कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद संबंधित परिणाम लिंक खोलें और पीडीएफ डाउनलोड करें.
  • अब अपना रोल नंबर दर्ज करने के लिए कंट्रोल एफ दबाएं
  • इसके बाद लिस्ट में अपना नाम आने के बाद पीडीएफ की एक कॉपी डाउनलोड कर लें.  

किस विभाग में कितने पदों पर हो रही भर्ती?

इस भर्ती के तहत कुल 32,679 पदों को भर जाना है. इसमें कांस्टेबल सिविल पुलिस विभाग के 10469, कांस्टेबल पीएस-सशस्त्र पुलिस के 15,131, कांस्टेबल विशेष सुरक्षा बल के 1,341, महिला कांस्टेबल (महिला बटालियन) के 2,282, घुड़सवार पुलिस कांस्टेबल के 71, जेल वार्डर (पुरुष) के 3,279 और जेल वार्डर (महिला) के 106 पद शामिल है. इस तरह कुल  32,679 पदों पर यह भर्ती होनी है.

ये भी पढ़ें-साहित्य अकादमी की 30 पदों वाली भर्ती रद्द, वापस होगी अभ्यर्थी की फीस

कुल कितने उम्मीदवार हुए सफल?

आयोग की ओर से जा रही जानकारी के अनुसार सामान्य वर्ग के 6,685 उम्मीदवारों, ओबीसी के 18,210 उम्मीदवारों, एससी के 7,136 उम्मीदवारों और एसटी के 648 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. वहीं अगर जेंडर वाइज देखें तो इस भर्ती के लिए 4481 महिला उम्मीदवारों का चयन हुआ है.  महिला बटालियन के 2282 पदों पदों के अलावा दूसरे पदों पर भी चयन किया गया है.

इतने उम्मीदवारों ने कराया था रजिस्ट्रेशन

वहीं आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए 28.86 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था. इनमें 19.62 लाख पुरुष और 9.24 ला महिला उम्मीदवार थी. वहीं लगभग 21.92 लाख उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें-RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
साहित्य अकादमी की 30 पदों वाली भर्ती रद्द, वापस होगी अभ्यर्थी की फीस
साहित्य अकादमी की 30 पदों वाली भर्ती रद्द, वापस होगी अभ्यर्थी की फीस
Explained: क्या पेपर लीक से निपटने का फॉर्मूला मिल गया? नंदन नीलेकणी के सजेशन में कितना दम
क्या पेपर लीक से निपटने का फॉर्मूला मिल गया? नंदन नीलेकणी के सजेशन में कितना दम
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
Advertisement

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget