एक्सप्लोरर

RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म

आरआरबी की पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है. इस भर्ती के तहत कुल 590 पदों को भरा जाना है. आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू हुई थी.

आरआरबी की पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन करने की आज यानी 14 अक्टूबर को आखिरी तारीख है. इस भर्ती के तहत कुल 590 पदों को भरा जाना है. जिन योग्य उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू हुई थी. वहीं उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना होगा कि फॉर्म भरने की अंतिम तारीख आज रात 11:59 बजे तक ही है. आज आवेदन करने के बाद उम्मीदवार 16 अक्टूबर 2026 तक फीस जमा कर सकेंगे, वहीं फॉर्म में सुधार के लिए 17 से 26 अक्टूबर तक का समय मिलेगा. 

कितने पदों पर कितनी है वैकेंसी? 

  • नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट- 365 पद
  • फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड)- 118 पद
  • हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड-2- 43 पद 
  • लैब असिस्टेंट ग्रेड-2- 31 पद
  • रेडियोग्राफर-एक्स-रे टेक्निशियन- 25 पद 
  • ईसीजी टेक्नीशियन- 4 पद  
  • ऑप्टोमेट्रिस्ट- 2 पद 
  • डायलिसिस टेक्निशियन- 1 पद  
  • ऑडियोलॉजिस्ट एंड स्पीच थैरेपिस्ट- 1 पद

भर्ती के लिए एलिजिबिलिटी 

आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से जरूरी शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए. इसमें बीएससी, डिप्लोमा, जीएनएम, डी. फार्मेसी और डीएमएलटी जैसी योग्यताएं अलग-अलग पदों के लिए निर्धारित है. उदाहरण के तौर पर नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के पद के लिए उम्मीदवार के पास जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी का 3 साल का कोर्स या बीएससी नर्सिंग के डिग्री होनी चाहिए. फार्मासिस्ट पद के लिए फार्मेसी में ग्रेजुएशन की डिग्री या डॉक्टर ऑफ फार्मेसी के साथ फार्मासिस्ट के रूप में रजिस्ट्रेशन जरूरी है. वहीं रेडियोग्राफर के लिए 12वीं में फिजिक्स और केमिस्ट्री के साथ रेडियोग्राफर या डिप्लोमा मांगा गया है. लैब असिस्टेंट के लिए साइंस विषयों के साथ 12वीं और मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए. 

आयु सीमा और फीस 

आयु सीमा की बात करें तो भर्ती में न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल तक है. आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी. अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा अलग हो सकती है, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले संबंधित पद की शर्तें देखनी होगी. इसके अलावा इस भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये, एससी, एसटी और आरक्षित कैटेगरी को 250 रुपये और महिला उम्मीदवारों को भी 250 रुपये देने होंगे. वहीं आपको बता दें कि इस भर्ती में सीबीटी में शामिल होने के बाद नियमानुसार उम्मीदवार की फीस वापस की जाएगी. इसमें जनरल, ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को बैंक फीस काट कर 400 रुपये, वहीं एससी, एसटी, महिला और दूसरे एलिजिबल उम्मीदवारों को 250 रुपये वापस मिलेंगे. 

ये भी पढ़ें-एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती

कैसे भरें पैरामेडिकल भर्ती का फॉर्म?

  • इस भर्ती के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं. 
  • इसके बाद वेबसाइट पर आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 से संबंधित लिंक खोलें. 
  • अब नए उम्मीदवार के पहले रजिस्ट्रेशन करके अपना अकाउंट बनाएं. 
  • लॉगिन करने के बाद पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें.
  • अब अपनी पात्रता के अनुसार पद और संबंधित आरआरबी ऑप्शन चुनें. 
  • इसके बाद निर्धारित निर्देशों के अनुसार फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • अब फीस का पेमेंट करके अंतिम रूप से फॉर्म को चेक कर लें.
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़ें-राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता एबीपी नेटवर्क नोएडा के साथ बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही है. वर्तमान में कविता का मुख्य फोकस शिक्षा, करियर और नौकरी से जुड़ी खबरों पर रहता है.

करीब 3.5 साल से पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी कव‍िता एबीपी नेटवर्क से पहले राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी है. यहां  उन्होंने नेशनल एडिशन और अलग-अलग सप्लीमेंट्स के लिए काम किया. राजस्थान पत्रिका में करियर की उड़ान और सी न्यूज जैसे कॉलम वह कवर करती थी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो के साथ काम करने का अवसर मिला, जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन की बारीकियों को समझने का अनुभव दिया. वहीं पत्रकारिता के अलावा कविता की खास रुचि खेल, विशेष रूप से क्रिकेट में है. राजस्थान पत्रिका में रहते हुए कविता ने मदर्स डे स्पेशल स्पोर्ट्स एडिशन में भी काम किया है.

पढ़ाई की बात करें तो कविता ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी का जिक्र कर अभिजीत दीपके बोले, 'अगर कांग्रेस के साथ चले गए तो...'
राहुल गांधी का जिक्र कर अभिजीत दीपके बोले, 'अगर कांग्रेस के साथ चले गए तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget