SSB HC Ministerial Result: SSB रिजल्ट का इंतजार खत्म: 1725 उम्मीदवार पास, अब टाइपिंग टेस्ट की बारी
SSB HC Ministerial Result: सशस्त्र सीमा बल SSB ने घोषित किया हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, जानिए कब से शुरू होगा अगला टाइपिंग टेस्ट चरण और अंतिम चयन के लिए कितनी स्पीड होना है बेहद जरूरी

SSB HC Ministerial Result: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है. SSB ने हेड कांस्टेबल-2020 भर्ती परीक्षा के कंप्यूटर आधारित टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लंबे समय से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे थे. अब उम्मीदवारों का यह इंतजार पूरी तरह खत्म हो चुका है और वे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर और शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स की सूची देख सकते हैं. बल द्वारा जारी किए गए इस रिजल्ट के बाद अब भर्ती प्रक्रिया अगले चरण में प्रवेश कर चुकी है.
इतने पदों के लिए कुल इतने उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट
सशस्त्र सीमा बल द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस पूरे भर्ती अभियान के माध्यम से हेड कांस्टेबल के कुल 115 रिक्त पदों को भरा जाना है. इन पदों के लिए आयोजित की गई कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा में कुल 1725 उम्मीदवारों को सफलता मिली है.
विभाग ने कैटेगरी के अनुसार कटऑफ मार्क्स और शॉर्टलिस्ट किए गए सभी सफल उम्मीदवारों का रोल नंबर व नाम आधिकारिक नोटिफिकेशन में जारी किया है. लिखित परीक्षा में पास होने वाले इन सभी अभ्यर्थियों को अब चयन प्रक्रिया के अगले बेहद महत्वपूर्ण चरण में शामिल होना होगा.
जुलाई में हुई थी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट
सशस्त्र सीमा बल ने इस भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई 2026 को देश के विभिन्न केंद्रों पर किया था. परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही कॉपियों के मूल्यांकन और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही थी. बल ने 2 नवंबर 2026 को इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट नोटिफिकेशन आधिकारिक तौर पर जारी किया.
उम्मीदवार अपना व्यक्तिगत स्कोर देखने के लिए SSB की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट recruitment.ssb.gov.in पर जा सकते हैं. वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए सीबीटी टेस्ट रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करके पूरी पीडीएफ फाइल को आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है, जिसमें अपना नाम या रोल नंबर खोजकर रिजल्ट चेक किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Pakistan Police Exam: पाकिस्तान में कैसे बनते हैं दारोगा, वहां किस पैटर्न पर होती है परीक्षा?
16 और 18 नवंबर को आयोजित होगा स्किल और टाइपिंग टेस्ट
लिखित परीक्षा में सफलता झंडे गाड़ने वाले सभी 1725 उम्मीदवारों के लिए अगला पड़ाव स्किल और टाइपिंग टेस्ट का होगा. विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, यह टाइपिंग टेस्ट आगामी 16 और 18 नवंबर 2026 को देशभर में निर्धारित किए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से संबंधित सटीक तारीख, अपने रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी गाइडलाइंस के लिए आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड और जरूरी दिशा-निर्देश डाउनलोड कर लें.
टाइपिंग के लिए तय किए गए हैं यह कड़े मानक
SSB हेड कांस्टेबल भर्ती के इस अगले चरण में उम्मीदवारों को कंप्यूटर पर अपनी टाइपिंग स्पीड साबित करनी होगी. इसके लिए विभाग ने न्यूनतम गति सीमा तय की है. अंग्रेजी में टाइपिंग करने वाले उम्मीदवारों के लिए 35 WPM की स्पीड अनिवार्य है, जबकि हिंदी में टाइपिंग चुनने वाले उम्मीदवारों के लिए 30 WPM की गति तय की गई है.
यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि यह टाइपिंग टेस्ट केवल क्वालिफाइंग नेचर का होगा, यानी इसके अंक फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ेंगे. लेकिन इसे पास करना अनिवार्य है. जो उम्मीदवार तय स्पीड हासिल नहीं कर पाएंगे, वे लिखित परीक्षा में ज्यादा अंक होने के बावजूद बाहर हो जाएंगे. इस टेस्ट को पास करने के बाद ही उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. भर्ती की आखिरी और फाइनल मेरिट लिस्ट कंप्यूटर आधारित परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर ही तैयार होगी.
यह भी पढ़ें: AMU में कितने स्टूडेंट्स और कितनी लड़कियां, दूसरी यूनिवर्सिटी की तुलना में क्या हाल?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI






















