एक्सप्लोरर

Punjab NEET UG Counselling 2024: पंजाब नीट यूजी काउंसलिंग के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, यहां देखें कंप्लीट शेड्यूल

Punjab NEET UG Counselling 2024 Registration: पंजाब नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. किस तारीख तक फॉर्म भरना है, फीस कितनी लगेगी? जानिए ऐसे ही जरूरी सवालों के जवाब.

BFUHS Begins Punjab NEET UG Counselling 2024 Registration: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट ने पंजाब नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वे कैंडिडेट्स जो स्टेट के मेडिकल और डेंटल कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए उम्मीदवारों को बीएफयूएचएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – bfuhs.ac.in.

ये है लास्ट डेट

पंजाब नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 15 अगस्त 2024 है. इसके साथ ही फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 अगस्त 2024 है. जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 5000 रुपये फीस जिसमें 18 फीसदी जीएसटी जुड़ेगा यानी कुल 5900 रुपये फीस देनी होगी. वहीं एससी कैंडिडेट्स के लिए ये शुल्क 2950 रुपये है.

नोट करिए जरूरी तारीखें

ऊपर बतायी गई तारीखों के अलावा बाकी जरूरी तारीखें इस प्रकार हैं. स्पोर्ट्स के कैंडिडेड्टस अपने डॉक्यूमेंट्स की कॉपी 16 अगस्त तक जमा कर सकते हैं. कैंडिडेट्स अपनी च्वॉइस फिलिंग का काम 10 से 24 अगस्त के बीच कर सकते हैं. इसके बाद सीट एलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू होगी. इसके लिए तारीख तय हुई है 25 से 27 अगस्त 2024. पहले राउंड की काउंसलिंक का रिजल्ट 28 अगस्त के दिन जारी होगा.

ऐसे करा सकते हैं कैंडिडेट्स खुद को रजिस्टर

  • पंजाब नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी bfuhs.ac.in पर.
  • यहां होमपेज पर आपको लिंक दिखेगा, जिस पर लिखा होगा – Punjab NEET UG 2024 Counselling Registration. इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको अपने डिटेल डालने होंगे. डिटेल डालें और सबमिट कर दें.
  • फॉर्म भरने के बाद एप्लीकेशन फीस भरें और एक बार आवेदन को ठीक से चेक कर लें कि किसी प्रकार की कोई गलती न हो.
  • अब जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें.
  • इसके बाद सबमिट का बटन दबा दें और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें.
  • इसकी हार्डकॉपी निकालकर अपने पास रख लें. ये आगे आपके काम आएगी.
  • इस बारे में कोई भी जानकारी या आगे के अपडेट पाने के लिए ऊपर दी गई वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
  • पहला राउंड पूरा होने के बाद अगले राउंड की काउंसलिंग की जानकारी भी आपको इसी वेबसाइट पर दी जाएगी.
  • प्राइवेट और मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए कैंडिडेट्स को ये प्रक्रिया पूरी करनी होगी. 

यह भी पढ़ें: बिना परीक्षा के होगा इस सरकारी नौकरी के लिए चयन, शुल्क भी नहीं देना होगा, यहां चेक करें डिटेल 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब BSc वाले बनेंगे MTech इंजीनियर, AICTE ने दी नई मंजूरी
अब BSc वाले बनेंगे MTech इंजीनियर, AICTE ने दी नई मंजूरी
UPSC EPFO में एपीएफसी के 80 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे आवेदन
UPSC EPFO में एपीएफसी के 80 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे आवेदन
NTA की बड़ी कार्रवाई- जयपुर केंद्र पर अव्यवस्था के बाद एजेंसी Eduquity को किया सस्पेंड
NTA की बड़ी कार्रवाई- जयपुर केंद्र पर अव्यवस्था के बाद एजेंसी Eduquity को किया सस्पेंड
बारिश के चलते टली दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PE&MT परीक्षा, नई तारीख जारी 
बारिश के चलते टली दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PE&MT परीक्षा, नई तारीख जारी 

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget