एक्सप्लोरर

UK में अब बिना स्पॉन्सर और जॉब ऑफर के भी मिलेगी नौकरी! भारतीय स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी

UK में 2 साल रहने, काम करने और पढ़ाई का सुनहरा मौका! UK-India Young Professionals Scheme 2025 के तहत 3,000 भारतीय युवाओं को मिलेगा वीज़ा. जानें कैसे करें फ्री आवेदन और क्या हैं शर्तें!

ब्रिटेन सरकार ने बड़ी खुशखबरी देते हुए भारतीय युवाओं के लिए एक शानदार स्कीम शुरू की है. ब्रिटेन सरकार ने UK-इंडिया यंग प्रोफेशनल्स स्कीम 2025 के तहत 3,000 भारतीय नागरिकों को UK में दो साल तक रहने, काम करने और पढ़ाई करने का मौका दिया है. इस स्कीम के लिए आवेदन की प्रक्रिया बैलट (लॉटरी सिस्टम) के जरिए होगी, जो बिल्कुल फ्री है.

क्या है वीज़ा स्कीम?

UK-इंडिया यंग प्रोफेशनल्स स्कीम ब्रिटेन और भारत के बीच हुई एक दोस्ताना समझौते का हिस्सा है, जिसके तहत हर साल 3,000 भारतीय युवाओं को UK में दो साल तक रहने, काम करने और पढ़ाई करने की इजाजत दी जाती है. इस वीज़ा के लिए आवेदन करने के लिए किसी नौकरी का ऑफर (स्पॉन्सर) होना जरूरी नहीं है. साल 2023 में इस स्कीम के तहत 2,100 भारतीय नागरिकों को वीज़ा जारी किया गया था. इस साल 3,000 लोगों को यह मौका मिलने वाला है.

भारतीय नागरिकों के लिए योग्यता शर्तें

उम्र 18 से 30 साल के बीच हो, भारतीय नागरिक होना जरूरी है, कम से कम £2,530 (लगभग 2,70,824 रुपये) की सेविंग होनी जरूरी है जो आवेदन से पहले 28 दिनों तक बैंक खाते में लगातार रहनी चाहिए, आवेदक के साथ कोई बच्चा (18 साल से कम उम्र का) नहीं होना चाहिए, जो लोग पहले से यूथ मोबिलिटी स्कीम वीज़ा पर हैं वे आवेदन नहीं कर सकते, और आवेदक के पास किसी भी फील्ड में ग्रेजुएशन या इससे ज्यादा डिग्री होनी चाहिए.

UK के नागरिकों के लिए योग्यता शर्तें

उनके पास UK बैचलर डिग्री या इससे ज्यादा डिग्री होनी चाहिए, आवेदन करने से पहले कम से कम 2,50,000 रुपये (30 दिनों तक) बैंक खाते में रखना जरूरी है, और अन्य सभी योग्यता शर्तों को पूरा करना जरूरी होगा.

आवेदन प्रक्रिया और समय सीमा 

आवेदन के लिए gov.uk की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बैलट में हिस्सा लेना होता है. बैलट फ्री होता है, जिसमें उम्मीदवारों को अपना नाम, जन्मतिथि, पासपोर्ट डिटेल (स्कैन कॉपी के साथ), फोन नंबर और ईमेल आईडी देनी होती है. बीते दिनों आवेदन प्रक्रिया 18 फरवरी 2025  से 20 फरवरी 2025 तक चली थी. बैलट बंद होने के दो हफ्ते के अंदर चुने गए उम्मीदवारों को ईमेल से सूचना दी जाती है. बैलट पूरी तरह से रैंडम (लॉटरी सिस्टम) पर आधारित होता है और सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को वीज़ा आवेदन करने का मौका मिलता जिन्हें बैलट में चुना गया हो. आवेदन प्रक्रिया अगले वर्ष फिर से आयोजित की जाएगी. 

बैलट में चयन के बाद और वीज़ा मिलने पर क्या होगा?

चुने गए उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए सूचना मिलेगी कि वे वीज़ा के लिए आवेदन कर सकते हैं. ईमेल मिलने के बाद 90 दिनों के अंदर ऑनलाइन वीज़ा आवेदन पूरा करना होगा, वीज़ा आवेदन के साथ बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट और फोटो) जमा करनी होगी और वीज़ा के लिए आवेदन शुल्क और इमिग्रेशन हेल्थ सरचार्ज (IHS) का भुगतान करना होगा. वीज़ा मिलने के बाद उम्मीदवार दो साल तक UK में रह सकते हैं, इस दौरान वे कोई भी नौकरी कर सकते हैं, पढ़ाई कर सकते हैं या घूम सकते हैं. इस वीज़ा को दो साल से ज्यादा के लिए रिन्यू नहीं किया जा सकता और दो साल पूरे होने के बाद उम्मीदवार को भारत वापस लौटना जरूरी होगा. 

यह भी पढ़ें: बरेली की लेडी सिंघम को मिला वुमेन ऑइकन अवार्ड, बिना कोचिंग के पाई थी 136वीं रैंक, जानिए उनकी कहानी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Affordable MBBS Colleges: नीट में कम नंबरों पर भी मिलेगा मेडिकल कॉलेज, ये हैं देश के सबसे कम फीस वाले MBBS संस्थान
नीट में कम नंबरों पर भी मिलेगा मेडिकल कॉलेज, ये हैं देश के सबसे कम फीस वाले MBBS संस्थान
UGC-NET Paper Leak: NEET के बाद UGC NET भी लीक! दावा- 2.5 लाख में बिका पेपर, 90 सवाल सेम टू सेम 
NEET के बाद UGC NET भी लीक! दावा- 2.5 लाख में बिका पेपर, 90 सवाल सेम टू सेम 
यूपी में 1182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती शुरू, ₹81100 तक वेतन, जानें आवेदन की पूरी जानकारी
यूपी में 1182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती शुरू, ₹81100 तक वेतन, जानें आवेदन की पूरी जानकारी
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget