एक्सप्लोरर

Police Constable Recruitment 2024: इस प्रदेश की पुलिस में भर्ती होंगे एक हजार से ज्यादा सिपाही, जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद भरने के लिए हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

HP Police Constable 2024: पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेब के 1088 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है. हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने इन पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इन 1088 पदों में से 708 पद कांस्टेबल (पुरुष) और 380 पद कांस्टेबल (महिला) के लिए निर्धारित किए गए हैं. 31 अक्तूबर तक इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कांस्टेबल पद के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
 
 
ये है सिपाही भर्ती की चयन प्रक्रिया
 
शारीरिक परीक्षण: हिमाचल पुलिस की ओर से पहले से निर्धाारित व संचालित मानकों के अनुसार भर्ती के दौरान शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के मिश्रण वााली शारीरिक परीक्षण परीक्षा होगी. इस परीक्षा को हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा ही संचालित की जाएगी. इसके बाद पुलिस अभ्यर्थी की ऊंचाई के लिए दिए गए अंकों के साथ योग्य उम्मीदवारों की सूची आयोग को मुहैया कराएगी.
 
लिखित परीक्षा: शारीरिक परीक्षण में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली लि​खित परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा. दो घंटे की अवधि की ऑफलाइन लिखित परीक्षा मे अभ्य​र्थियों को बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने होंगे. 90 अंक की यह परीक्षा निगेटिव मार्किंग के साथ होगी. मतलब कि अगर प्रश्न सही हुआ तो अंक मिलेगा लेकिन उत्तर गलत हुआ दो दोगुना अंक कटेंगे.
 
दस्तावेज सत्यापन: शारीरिक परीक्षण और लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को हिमाचल पुलिस आवेदन के समय लगाए गए दस्तावेजों के संबंध में सत्यान के लिए बुलाएगी. दस्तावेज सत्यापन के लिए आयोग के कार्य नियमों के अनुसार विचार के क्षेत्र के अनुसार शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, वे दस्तावेज सत्यापन के दौरान उम्मीदवारों को एनसीसी प्रमाण पत्र के अंक के साथ प्रदान करने होंगे.
 
शैक्षणिक योग्यता
कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार तभी पात्र होगा, जब उसने हिमाचल प्रदेश में स्थित किसी संस्थान/स्कूल/बोर्ड से मैट्रिकुलेशन और +2 पास किया हो. साथ ही वह अपने जिले में ही आवेदन कर सकेगा.
 
 
महिला आवेदकों को शुल्क से छूट
सामान्य और गैर ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं, एससी / एसटी / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है.

कितना मिलेगा वेतन

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों के लिए वेतन बैंड 3 के अनुसार 20,200 रुपये से 64,000 रुपये तय किया गया है.

ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर HPPSC कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिंक पर क्लिक करें.
आवश्यक विवरण अपलोड करने के बाद सबमिट का बटन दबाकर आवेदन जमा कर दें.
अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट ले लें.
 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget