एक्सप्लोरर

RRC Recruitment 2024: वेस्टर्न रेलवे में निकली 5 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, ये कैंडिडेट्स जल्द करें अप्लाई

RRC Apprentice Recruitment 2024: रेलवे में काम करने की इच्छा है तो ये खबर आपके काम की है. वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस के आधार पर बंपर भर्ती निकली है.

RRC WR Apprentice Recruitment 2024: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) वेस्टर्न रेलवे ने अप्रेंटिसशिप के लिए कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था. इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे में हजारों पदों पर भर्ती की जाएगी. इस अभियान के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक साइट rrccr.com पर जाकर अप्लाई करना होगा. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए तरीके को फॉलो कर सकते हैं. भर्ती के लिए आवेदन प्रोसेस 23 सितंबर को शुरू हुई थी जबकि आवेदन करने की लास्ट डेट 22 अक्टूबर 2024 है.

नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे में कुल अप्रेंटिस के 5066 पदों को भरा जाएगा. आइए जानते हैं इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता क्या है.

यह भी पढ़ें- UPSC Success Story: मिलिए उस शख्स से जिसने आईएएस बनने के लिए छोड़ी 28 लाख रुपये वेतन वाली नौकरी

आवश्यक शैक्षिक योग्यता

आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं क्लास पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई भी पास होना चाहिए.

उम्र सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. जबकि अप्लाई करने वाले आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- Government Job: 1 लाख से ज्यादा सैलरी चाहिए तो इस भर्ती के लिए तुरंत करें अप्लाई, 12वीं पास को भी मौका

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस अभियान के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. आवेदन शुल्क के रूप में उम्मीदवार को 100 रुपये का शुल्क अदा करना होगा. अप्लाई करने वाले रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है. अभ्यर्थी शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं.

ये हैं जरूरी डेट्स

आवेदन करने की शुरुआती तारीख: 23 सितंबर 2024
आवेदन करने की आखिरी डेट: 22 अक्टूबर 2024

कैसे करें आवेदन

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां पर "क्लिक हियर टू रजिस्टर" लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण करना होगा. इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य आवश्यक विवरण भरकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना होगा. अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करने के बाद भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखना न भूलें. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें- नेपाल से इतने लाख रुपये में कर सकते हैं इंजीनियरिंग की पढ़ाई, यहां है टॉप इंस्टिट्यूट्स​ की लिस्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका,15 नवंबर तक करें आवेदन
सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका,15 नवंबर तक करें आवेदन
राजस्थान में सफाई कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, आज आवेदन की अंतिम तिथि
राजस्थान में सफाई कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, आज आवेदन की अंतिम तिथि
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Karwa Chauth 2026 Live: आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
Embed widget