एक्सप्लोरर

हिमाचल में मानसून की छुट्टियों का ऐलान, बोर्ड ने जारी की तारीखें; नहीं माने तो स्कूल पर गिरेगी गाज

हिमाचल प्रदेश में मानसून का असर अब स्कूलों की छुट्टियों पर साफ दिख रहा है. बच्चों की सुरक्षा और मौसम की गंभीरता को देखते हुए छुट्टियां जरूरी भी हैं.

हिमाचल प्रदेश में पढ़ाई करने वाले बच्चों और स्कूलों से जुड़े सभी लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने प्रदेश के सभी ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन और विशेष क्षेत्रों में आने वाले स्कूलों के लिए मानसून अवकाश की डेट्स की घोषणा कर दी है.

यह फैसला प्रदेश में मानसून के बढ़ते असर और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है. बोर्ड ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूलों को छुट्टियों की तय तारीखों का सख्ती से पालन करना होगा. अगर किसी स्कूल ने इस आदेश की अनदेखी की और छुट्टियों में खुला रहा, तो किसी भी तरह की दुर्घटना की पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन की होगी.

क्यों जरूरी हैं ये छुट्टियां?

हिमाचल में बारिश का मौसम कई बार मुश्किलें खड़ी कर देता है. खासकर पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, पानी भरना और रास्तों का बंद हो जाना आम बात है. इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने मौसम और स्थान के अनुसार स्कूलों के लिए अलग-अलग अवकाश की तारीखें तय की हैं.

छुट्टियों के दौरान स्कूल खोलना पड़ेगा भारी

बोर्ड ने यह भी कहा है कि अगर कोई स्कूल छुट्टियों के दौरान खुला पाया गया, या स्कूल खुला होने की वजह से कोई हादसा होता है, तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बोर्ड ने स्कूलों को सख्त चेतावनी दी है कि वे छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा से कोई समझौता न करें और छुट्टियों के नियमों का पालन करें.

कब से कब तक बंद रहेंगे स्कूल?

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने अलग-अलग क्षेत्रों के अनुसार छुट्टियों की तारीखें घोषित की हैं. कुछ इलाकों में यह अवकाश जल्दी शुरू हो रहा है, जबकि कुछ में थोड़ा देर से. आइए जानते हैं किस क्षेत्र में कब से कब तक रहेंगे स्कूल बंद-

ग्रीष्मकालीन स्कूलों में छुट्टियां: 12 जुलाई से 12 अगस्त 2025
कुल्लू जिले के स्कूलों में छुट्टियां: 20 जुलाई से 12 अगस्त 2025
शीतकालीन स्कूलों में छुट्टियां: 7 अगस्त से 12 अगस्त 2025
अत्यधिक गर्मी वाले क्षेत्रों (नालागढ़, फतेहपुर, सूरियां, इंदौरा, पांवटा साहिब, अंब - ऊना): 3 अगस्त से 12 अगस्त 2025

स्कूल प्रशासन को दी गई खास हिदायत

बोर्ड ने यह भी कहा है कि स्कूलों को छुट्टियों से जुड़ी टाइम टेबल की जानकारी समय पर छात्रों और अभिभावकों को देनी होगी, ताकि किसी को असुविधा न हो. साथ ही मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर भी नजर रखनी होगी, ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत निर्णय लिया जा सके.

ये भी पढ़ें: एक दिन में कितना कमा लेते हैं Apple के नए COO सबीह खान, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
NEET-UG 2027 में बड़ा बदलाव, अब 5-6 दिन तक होगी परीक्षा; 1 हजार केंद्रों पर कंप्यूटर से होगा एग्जाम
NEET-UG 2027 में बड़ा बदलाव, अब 5-6 दिन तक होगी परीक्षा; 1 हजार केंद्रों पर कंप्यूटर से होगा एग्जाम
Government Job vs Private Job : सरकारी नौकरी और प्राइवेट जॉब के बीच बदलती सोच, युवा आखिर किसे दे रहे ज्यादा प्राथमिकता?
सरकारी नौकरी और प्राइवेट जॉब के बीच बदलती सोच, युवा आखिर किसे दे रहे ज्यादा प्राथमिकता?
Degree vs Skill : डिग्री से ज्यादा स्किल की बढ़ती मांग, आखिर नौकरी की दुनिया में क्या बदल रहा है?
डिग्री से ज्यादा स्किल की बढ़ती मांग, आखिर नौकरी की दुनिया में क्या बदल रहा है?

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget