एक्सप्लोरर

बदलता नजरिया, बदलती पसंद! डीयू में जूलॉजी ने किया कमाल, इंग्लिश को पछाड़कर टॉप-3 में बनाई जगह

दिल्ली यूनिवर्सिटी में इस बार बीएससी जूलॉजी को छात्रों की जबरदस्त पसंद मिली है. बीकॉम और पॉलिटिकल साइंस के बाद यह तीसरे स्थान पर रहा, इंग्लिश (ऑनर्स) को पछाड़ते हुए.

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में एडमिशन सीजन 2025 के पहले राउंड में छात्रों की कोर्स पसंद ने सबको चौंका दिया है. जहां बीकॉम (ऑनर्स) हमेशा की तरह 48,336 फर्स्ट प्रेफरेंस एप्लिकेशंस के साथ टॉप पर बना हुआ है, वहीं बीएससी (ऑनर्स) जूलॉजी ने जबरदस्त छलांग लगाकर तीसरे पायदान पर जगह बना ली है.

रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल इस कोर्स को 12,722 छात्रों ने अपनी पहली पसंद बताया है, जो अपने आप में रिकॉर्ड है. इससे भी दिलचस्प बात यह है कि जूलॉजी ने पारंपरिक रूप से लोकप्रिय इंग्लिश (ऑनर्स) को पछाड़ दिया है.

राजनीति विज्ञान (BA Hons Political Science) 15,295 फर्स्ट चॉइस एप्लिकेशंस के साथ दूसरे नंबर पर रहा. पिछले साल टॉप तीन में बीकॉम (H), इंग्लिश (H) और पॉलिटिकल साइंस (H) शामिल थे, लेकिन इस साल जूलॉजी की एंट्री ने खेल ही बदल दिया.

क्यों बढ़ी जूलॉजी की डिमांड?

DU के जूलॉजी विभाग की प्रमुख प्रो. रीता सिंह के मुताबिक यह बदलाव अचानक नहीं आया है. कोविड महामारी ने छात्रों के सोचने का तरीका ही बदल दिया है. लाइफ साइंसेज में इम्युनिटी, वैक्सीन, जेनेटिक्स, PCR जैसे तमाम जरूरी पहलू जूलॉजी से ही जुड़े हैं. महामारी के दौरान छात्रों को एहसास हुआ कि इस फील्ड का भविष्य बहुत मजबूत है.

NEP में रिसर्च का मौका बना आकर्षण

नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत चौथे साल में रिसर्च प्रोजेक्ट का विकल्प मिलने से भी जूलॉजी के प्रति रुचि बढ़ी है. प्रो. सिंह ने बताया अब यह सिर्फ जानवरों की बायोडायवर्सिटी तक सीमित नहीं रह गया है. छात्र अब यह भी सीख रहे हैं कि फिजियोलॉजी कैसे एनवायर्नमेंटल साइंस से जुड़ती है, और कैसे बायोटेक्नोलॉजी, मेडिसिन और जूलॉजी का आपसी संबंध है.

छात्रों की सोच में दिख रहा बदलाव

बीएससी (ऑनर्स) जूलॉजी की फाइनल ईयर की एक छात्रा ने बताया मेरा प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति लगाव किताबों से शुरू हुआ था, जो यूट्यूब पर एनवायरमेंट से जुड़े वीडियो देखकर और गहरा हो गया. मैं हमेशा से ऐसे लोगों की प्रशंसक रही हूं जो जानवरों के लिए आवाज उठाते हैं. मुझे फील्ड वर्क बहुत पसंद है क्योंकि मुझे लगता है कि काम में अर्थ और आनंद दोनों होने चाहिए.

यह भी पढ़ें- 8वें वेतन आयोग के बाद चपरासी की सैलरी में होगा बड़ा बदलाव, जानें कितनी मिलेगी तनख्वाह

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Heavy Rain Alert: मुंबई में सोमवार को स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद, BMC ने जारी किया आदेश
Heavy Rain Alert: मुंबई में सोमवार को स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद, BMC ने जारी किया आदेश
National Overseas Scholarship 2026 : 'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
SSC CGL Exam Admit Card 2026 : 12,000+ पदों पर होने वाली SSC CGL परीक्षा का कब जारी होगा एडमिट कार्ड, यहां जानिए
12,000+ पदों पर होने वाली SSC CGL परीक्षा का कब जारी होगा एडमिट कार्ड, यहां जानिए
Foreign University Campuses in India: गिफ्ट सिटी के बाद अब इन शहरों में खुलने जा रहे हैं इंटरनेशनल कॉलेजों के कैंपस, देखें पूरी लिस्ट
गिफ्ट सिटी के बाद अब इन शहरों में खुलने जा रहे हैं इंटरनेशनल कॉलेजों के कैंपस, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget