एक्सप्लोरर

DUET: दिल्ली विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां करें चेक

दिल्ली विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए NTA द्वारा आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया. परीक्षार्थी DU की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकेंगें.

DUET Schedule 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने 2020-21 एकेडमिक ईयर में यूजी, पीजी, एमफिल और पीएचडी के डिफरेंट कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. डीयू के जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक ये प्रवेश परीक्षाएं यूजी के 10 और पीजी के 86 कोर्सेज के साथ ही साथ एमफिल व पीएचडी में दाखिले के लिए आयोजित की जाएंगी. ये प्रवेश परीक्षाएं 06 सितम्बर 2020 से लेकर 11 सितम्बर 2020 तक तीन शिफ्टों में आयोजित कराई जाएंगी. आपको यह भी बता दें कि डीयू की इन प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के जरिए किया जाता है. डीयू के यूजी, पीजी, एमफिल और पीएचडी के डिफरेंट कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी एनटीए के ऑफिशियल वेबसाइट से पूरे शेड्यूल को डाउनलोड कर सकते हैं. डीयू की यह प्रवेश परीक्षा दिल्ली के एनसीआर सहित देश के 24 शहरों में तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी. इन तीन शिफ्टों में से फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक, दूसरे शिफ्ट की प्रवेश परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक और लास्ट शिफ्ट की परीक्षा शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा को लेकर छात्र चिंतित- डीयू की आगामी 06 सितम्बर 2020 से लेकर 11 सितम्बर 2020 के बीच आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा को लेकर छात्र काफी चिंतित दिखाई दे रहे हैं. इस मामले में छात्रों का कहना है कि कोरोना महामारी के मद्देनजर जारी किए गए गाइड लाइन के मुताबिक इस गर्मी में लगातार दो घंटे तक मास्क लगाकर और दस्तानें पहनकर बैठना एक कठिन काम है. छात्र वहीँ दूसरी तरफ प्रवेश परीक्षा देने जाने के लिए यात्रा और ठहरने सम्बन्धी समस्याओं को लेकर भी चिंतित हैं.    नोट- यूजी की प्रवेश परीक्षा तीन मैनेजमेंट कोर्सेज, जर्नलिज्म, एजुकेशन और कुछ विशेष कोर्सेज के लिए आयोजित की जाती है. होने वाले आवेदन की संख्या के हिसाब से सबसे अधिक आवेदन पीजी कोर्सेज के लिए किए गए हैं. DUET Exam Schedule official Notification click here

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget