एक्सप्लोरर

CTET 2024: रजिस्ट्रेशन जारी, 21 जनवरी को होगा एग्जाम, ऐसे करेंगे तैयारी तो जरूर होगा सेलेक्शन

CBSE CTET 2024: सेंट्रल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. जनवरी में होने वाली इस परीक्षा के लिए ऐसे करेंगे तैयारी तो सेलेक्शन होने के चांस बढ़ जाएंगे. नोट कर लें काम के टिप्स.

CBSE CTET 2024 Preparation Tips: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने सीटीईटी परीक्षा 2024 की तारीख की घोषणा कर दी है. रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं और जनवरी महीने में परीक्षा आयोजित की जाएगी. नोटिस में दी जानकारी के मुताबिक सेंट्रल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट 2024 का आयोजन 21 जनवरी 2024 के दिन किया जाएगा. वे कैंडिडेट्स जो ये परीक्षा देना चाहते हों, वे सीबीएसई सीटीईटी की ऑफीशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – ctet.nic.in. आवेदन 3 नवंबर से शुरू हुए हैं और 23 नवंबर 2023 तक चलेंगे. फीस भरने की आखिरी तारीख 23 नवंबर 2023 है.

दो पेपर होंगे आयोजित

ये परीक्षा 20 भाषाओं में 135 देशों में आयोजित की जाएगी. एग्जाम दो पेपरों के लिए होगा. क्लास 1 से 5 के लिए पेपर 1 और क्लास 6 से 8 के लिए पेपर 2. सीटीईटी वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर दें. पेपर टू पहले आयोजित होगा और टाइमिंग होगी सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक की. पेपर वन बाद में आयोजित होगा और टाइमिंग होगी दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक की. दोनों ही परीक्षाएं ढ़ाई घंटे की होंगी.

समझ लें एग्जाम पैटर्न

पेपर वन 150 अंकों को होगा जिसमें पांच सेक्शन होंगे. चाइल्ड डेवलेपमेंट एंड पेडागॉजी, लैंग्वेज 1, लैंग्वेज 2, मैथ्स और एनवायरमेंटल साइंस. सभी से 30 नंबर के 30 सवाल आएंगे. पेपर टू में मैथ्स/साइंस की जगह सोशल साइंस हो जाएगी और 60 सवाल 60 अंक के आएंगे. इसमें लैंग्वेज वन में वो विषय हो जाएगा जिसमें वे पढ़ाना चाहते हैं.

ऐसे करें तैयारी

  • तैयारी शुरू करने से पहले एग्जाम पैटर्न को ठीक से समझ लें. इसे बारीकी से समझने के लिए पिछले साल के टेस्ट पेपर्स देख सकते हैं.
  • अगले चरण में सिलेबस चेक करें, समझें और उसी हिसाब से अपने लिए किताबें अरेंज करें.
  • एक बार जो चुनाव कर लें, अंत तक उनसे स्टिक रहें.
  • देखें कि आपके वीक एरिया कौन से हैं उनके लिए अलग से समय निकालें.
  • टाइम-टेबल बनाएं और हर दिन को हर विषय के मुताबिक बांट लें.
  • दिन की शुरुआत और एंड रिवीजन से करें और नया शुरू करने से पहले पिछला पक्का कर लें.
  • तैयारी एक लेवल पर पहुंच जाए तो मॉक टेस्ट देना शुरू कर दें.
  • टाइम मैनेजमेंट का खास ख्याल रखें और समय के अंदर न केवल पेपर पूरा करें बल्कि उसे चेक भी कराएं.
  • जिन एरिया में दिक्कत ज्यादा हो उनके लिए अलग से समय निकालें. 

यह भी पढ़ें: बीपीएससी के 69 हजार टीचर पद के लिए आज से कराएं रजिस्ट्रेशन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MBBS और B Tech की पढ़ाई पर मिलेंगे 50 हजार, देखें स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल
MBBS और B Tech की पढ़ाई पर मिलेंगे 50 हजार, देखें स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल
JEE Main 2027 के लिए गाइडलाइन जारी, आवेदन से पहले कर लें ये काम 
JEE Main 2027 के लिए गाइडलाइन जारी, आवेदन से पहले कर लें ये काम 
UP School Holiday: लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, UP PET परीक्षा के चलते अवकाश घोषित
लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, UP PET परीक्षा के चलते अवकाश घोषित
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget