एक्सप्लोरर

BPSC Teacher Bharti: 69 हजार से ज्यादा पद के लिए जारी हुआ नोटिस, रजिस्ट्रेशन डेट से लेकर एग्जाम पैटर्न तक बदला है बहुत कुछ

BPSC TRE Bharti 2023 Phase II: बिहार लोक सेवा आयोग ने टीचर भर्ती के दूसरे चरण के लिए आधिकारिक नोटिस रिलीज कर दिया है. इस बार परीक्षा पैटर्न में कुछ बदलाव किए गए हैं. यहां करें चेक.

Bihar Teacher Recruitment 2023 Notice Released: बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी टीचर भर्ती 2023 के दूसरे चरण के लिए ऑफीशियल नोटिस रिलीज कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जो इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करना चाहते हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस चेक कर सकते हैं और यहीं से आवेदन भी कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की वेबसाइट का पता ये है – bpsc.bih.nic.in. पहले चरण की भर्ती के बाद अब दूसरे चरण के लिए रिक्रूटमेंट प्रोसेस शुरू हुआ है.

आज से शुरू होंगे पंजीकरण

जैसा कि पहले शॉर्ट नोटिस में रजिस्ट्रेशन शुरू होने की संभावित तारीख 3 नवंबर बतायी गई थी, वैसा नहीं हुआ. नये शेड्यूल के मुताबिक पंजीकरण आज यानी 5 नवंबर 2023 दिन रविवार से शुरू होंगे. इसके अलावा बाकी तारीखों में भी बदलाव हुआ है जो इस प्रकार है.

5 से 14 नवंबर 2023 तक रजिस्ट्रेशन होंगे और एप्लीकेशन फीस जमा की जाएगी. ऑनलाइन आवेदन 10 नवंबर 2023 से शुरू होंगे और लेट फीस के साथ पंजीकरण और भुगतान की आखिरी तारीख 17 नवंबर 2023 है. ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 25 नवंबर 2023 है.

वैकेंसी डिटेल

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से इस बार 70,622 पद पर भर्ती होगी. इसमें से 69,706 स्कूल टीचर के पद एजुकेशन डिपार्टमेंट, बिहार के अंतर्गत भरे जाएंगे. वहीं 916 पद बैकवर्ड क्लास वेलफेयर डिपार्टमेंट के अंडर भरे जाएंगे. इनका क्लास वाइज डिटेल इस प्रकार है.

क्लास 6 से 8 – 16140 पद

क्लास 9 और 10 – 18,877 पद

क्लास 9 और 10 स्पेशल स्कूल – 270 पद

क्लास 11 और 12 – 18577 पद.

एग्जाम पैटर्न और नये बदलाव

पेपर में तीन विषयों से प्रश्न आएंगे. पहला पार्ट भाषा (अर्हता) होगा, जोकि 30 अंकों का होगा. ये क्वालीफाइंग पेपर है. इसके बाद पार्ट टू यानी सामान्य अध्ययन जोकि 40 अंकों का होगा. अंत में भाग तीन जोकि विषय का पेपर होगा और 80 अंक का होगा.

बदलावों की बात करें तो इस बार एग्जाम एक ही दिन में कंडक्ट किया जाएगा. क्वालीफाइंग नेचर के सवाल हटाए गए हैं, निगेटिव मार्किंग नहीं है और टाई ब्रेकर डीओबी और नाम के पहले अक्षर के बजाय परीक्षा में परफॉर्मेंस पर केंद्रित होगा. इस बार डीवी राउंड एग्जाम से पहले होगा और गलत सब्जेक्ट कांबीनेशन भरने वालों को मौका नहीं मिलेगा.

यहां चेक करें डिटेल. 

यह भी पढ़ें: बिहार में पुलिस के पद पर चल रही है बंपर भर्ती, तुरंत कर दें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
JKSSB JE Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?
जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?
सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका,15 नवंबर तक करें आवेदन
सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका,15 नवंबर तक करें आवेदन
राजस्थान में सफाई कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, आज आवेदन की अंतिम तिथि
राजस्थान में सफाई कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, आज आवेदन की अंतिम तिथि

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget