एक्सप्लोरर

COMDEK UGET 2021: कॉमडेक फाइनल आंसर-की 2021 आज शाम 4 बजे होगी जारी, 26 सितंबर को आएगा परिणाम

कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के कंसोर्टियम द्वारा आयोजित की गई UG प्रवेश परीक्षा 2021 की फाइनल आंसर-की आज जारी की जाएगी. कंसोर्टियम 26 सितंबर को COMDEK का परिणाम घोषित करेगी.

COMDEK UGET 2021 Final Answer Key : कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के कंसोर्टियम (COMEDK) द्वारा COMEDK UGET फाइनल आंसर-की 2021 और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट  23 सितंबर  2021 यानी आज शाम  4 बजे जारी की जाएगी. आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाकर इन्हें चेक और डाउनलोड कर सकेंगे.

26 सितंबर को जारी किया जाएगा COMEDK UGET फाइनल परिणाम 2021

परीक्षा का फाइनल रिजल्ट तैयार करने के लिए COMEDK UGET फाइनल आंसर-की 2021 का उपयोग किया जाएगा. वहींCOMEDK परिणाम 2021 भी 26 सितंबर को शाम 4 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होने की उम्मीद है. बता दें कि COMEDK 2021 परीक्षा 15 सितंबर को पूरे भारत के 157 शहरों में आयोजित की गई थी, जिसमें कर्नाटक के 23 शहर शामिल हैं.

COMEDK परीक्षा के लिए कुल 66 हजार 304 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 44 हजार 741 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था.

COMEDK 2021 फाइनल आंसर-की कैसे करें चेक और डाउनलोड

COMEDK 2021 आंसर-की चेक और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

  1. सबसे पहले परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाएं.
  2. उम्मीदवार के लॉगिन पर क्लिक करें.
  3. लॉगिन करने और आंसर-की को व्यू करने के लिए अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें.
  4. आंसर-की स्क्रीन पर आ जाएगी.
  5. आंसर-की को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट लेकर रख लें.

उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आंसर-की फाइनल है और इसमें कोई बदलाव की गुंजाइश नहीं होगी. लगभग 44 हजार उम्मीदवार COMEDK UGET फाइनल आंसर-की 2021 और परिणाम घोषित किए जाने का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

NCRTC Recruitment 2021: नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यहां जानें डिटेल 

TS ICET 2021: MBA -MCA में एडमिशन के लिए TS ICET 2021 परिणाम और फाइनल आंसर की आज, ऐसे करें चेक

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget