एक्सप्लोरर

Board Exams 2021: कोविड के कारण फैली अस्थिरता और स्ट्रेस से कैसे निपटें बोर्ड स्टूडेंट्स, जानें यहां

साल 2020 की तरह साल 2021 की बोर्ड परीक्षाएं भी कोविड से प्रभावित हैं. कोविड से उपजी अस्थिरता से स्टूडेंट्स का स्ट्रेस बहुत बढ़ा है. जानते हैं इससे पार पाने के कुछ टिप्स.

Board Exam 2021 And Covid Stress, How To Manage Both: कोविड के आने से बहुत कुछ बदल गया है. एजुकेशन का क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा. पढ़ाई के तरीके से लेकर एग्जाम पैटर्न तक इसने क्या कुछ नहीं बदला और बदल दिया स्टूडेंट्स का पढ़ाई का तरीका. फिजिकल क्लासेस तो जैसे गुम सी हो गईं और हर तरफ ऑनलाइन क्लासेस की बयार चल पड़ी. छोटे से लेकर बड़े तक स्कूल से लेकर यूनिवर्सिटी तक हर क्लास के स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई के लिए इंटरनेट पर निर्भर हो गए.

कोविड की भयावहता हम अब तक बहुत अच्छे से देख चुके हैं पर इसकी दूसरी बुरी बात यह रही कि यह इतना लंबा टिक जाएगा यह किसी ने नहीं सोचा था. साल 2020 के बोर्ड एग्जाम जब इससे प्रभावित हुए तो उस समय यह लगा था कि बस इस साल की बात है अगले साल से चीजें ढ़र्रे पर आ जाएंगी पर ऐसा नहीं हुआ. दिन पर दिन केसेस बढ़ते ही जा रहे हैं साथ ही बढ़ रहा है स्टूडेंट्स का स्ट्रेस क्योंकि परीक्षाओं को लेकर, उनके पैटर्न को लेकर इतनी अस्थिरता है की कुछ भी साफ नहीं. ऐसे में कुछ छोटी लेकिन जरूरी बातों का ध्यान रखकर स्टूडेंट्स अपने स्ट्रेस को कम कर सकते हैं.

स्वीकार लें इस स्थिति को

किसी भी समस्या का निदान अगर आपके वश में नहीं है तो उसे टैकल करने का पहला तरीका है कि उसे स्वीकर कर लिया जाए. परीक्षा तारीखों को लेकर, परीक्षा के पैटर्न को लेकर कुछ भी साफ नहीं, यह सच है पर यह भी सच है की तैयारी करना आपके हाथ में है. जो होगा उसे समय के अनुसार हैंडल किया जाएगा लेकिन वर्तमान में उसे सोचकर और स्ट्रेस लेकर पढ़ाई का शेड्यूल खराब करने से कोई फायदा नहीं. इतना तो तय है कि परीक्षा कभी भी हो और ऑनलाइन या ऑफलाइन कैसे भी हो, आपकी विषय की तैयारी पक्की होनी चाहिए. इसलिए जो भी कंडीशन है उसे एक्सेप्ट कर लें और आगे बढ़ जाएं.

 तैयारी में न हो हीला-हवाली

अभी कुछ दिनों पहले वेस्ट बंगाल के एजुकेशन डिपार्टमेंट ने साल 2021 की बोर्ड परीक्षाओं में ऐसे ही स्टूडेंट्स को पास करने का फैसला सुनाया. आप जिस भी राज्य या बोर्ड के हों अपने एग्जाम्स के लिए भी ऐसे ही किसी फैसले के इंतजार में प्रिपरेशन में कई कसर न छोड़ें वरना अभी जितना स्ट्रेस है ये आगे चलकर और बढ़ जाएगा. किसी भी स्टूडेंट के लिए ज्यादा सेफ है कि वह पढ़ाई कर ले और आगे चलकर जो भी फैसला आए उसे स्वीकार कर ले बजाय इसके कि ऐसी ही किसी दूसरी सुविधा के इंतजार में एंड में दोगुना स्ट्रेस फेस करे.

परीक्षा की तैयारी को आप इसलिए भी फायदे का सौदा मान सकते हैं कि इससे आप कांपटीटिव एग्जाम्स के लिए भी तैयार हो जाते हैं. इसलिए पढ़ाई में कोताही न बरतें. अगर बोर्ड की परीक्षाओं में कुछ बदलता है तो विभिन्न कांपटीटिव एग्जाम्स में यह तैयारी आपके काम आएगी.

मार्च का टारगेट बनाकर करें तैयारी

अभी बहुत से बोर्ड्स ने जैसे सीबीएसई ने भी साल 2021 की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में कोई सूचना नहीं दी है जो पिछले सालों तक अभी तक साफ हो जाती थी. ऐसे में आप डेटशीट के इंतजार में और उसके न आने के कारण तनाव न बढ़ाएं बल्कि मान कर चलें कि जैसे हर साल परीक्षा होती थी वैसे ही इस साल भी होगी. हालांकि अभी तक विभिन्न राज्यों के बोर्ड्स से जो सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं उनके हिसाब से अधिकतर जगहों पर कोई भी मई महीने के पहले परीक्षा कराने की स्थिति में नहीं है पर आप अपने लिए मई की समय-सीमा न बांधें. अगर आपके बोर्ड की परीक्षाएं मार्च में होती थी या फरवरी में तो उसी अनुसार टारगेट फिक्स करें और समय के अंदर सिलेबस, रिवीजन, मॉक टेस्ट वगैरह खत्म करें. अगर परीक्षा का समय आगे बढ़ता भी है तो यह आपके लिए ऐडेड एडवांटेज होगा, जिसमें आप और पढ़ सकेंगे या सुकून से रह सकेंगे कि आपकी तैयारी पक्की है.

तैयार किए विषय को रिवाइज करने में समय नहीं लगता लेकिन शुरू से शुरुआत करने में बहुत समय लगता है. इसलिए समय से तैयारी पूरी कर लें. कोविड को लेकर फैली अस्थिरता को दूर करना आपके हाथ में नहीं है लेकिन अपनी तैयारी पक्की करना आपके हाथ में है. याद रखिए कि युद्ध कैसा भी हो, कभी भी हो लेकिन एक तैयार सैनिक हमेशा जीत के करीब होता है बजाय बिना तैयारी के मैदान में कूदने वाले सैनिक के. इसलिए स्ट्रेस लेकर समय को बर्बाद न करें बल्कि पढ़कर उसे यूटिलाइज करें.

AIIMS जल्द ही जारी करेगा INI CET 2021 परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां जानें अन्य डिटेल्स CAT 2020: 29 नवंबर को है परीक्षा, यहां जानें डूज, डोंट्स और अन्य महत्वपूर्ण बातें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कभी भी जारी हो सकता है UPTET 2026 रिजल्ट, 2 लाख अभ्यर्थियों को इंतजार 
कभी भी जारी हो सकता है UPTET 2026 रिजल्ट, 2 लाख अभ्यर्थियों को इंतजार 
सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका
सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
CPCB में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से भर सकते हैं फॉर्म
CPCB में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से भर सकते हैं फॉर्म

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget