एक्सप्लोरर

सोना या हीरा? इंवेस्टमेंट पर किससे मिलता है ज्यादा रिटर्न, एक्सपर्ट्स ने दी जानकारी

Gold vs Diamond: सोने या हीरे में से इंवेस्टमेंट के लिए कौन बेहतर है? इस बारे में मार्केट एक्सपर्ट्स ने कहा कि डायमंड की कीमत लंबे समय तक या तो स्थिर रहती है या गिरती है.

Gold vs Diamond: सोना और हीरा दोनों की ही कीमत ज्यादा होती है. आमतौर पर विज्ञापनों में डायमंड को बेहद आकर्षक और रोमांटिक अंदाज में पेश किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि निवेश के लिए कौन सबसे बेहतर है? द मिंट ने इस बारे में विशेषज्ञों से बात की और जानना चाहा कि दो दशक से अधिक समय से डायमंड की कीमत हाई लेवल पर है, ऐसे में क्या इनमें निवेश करना समझदारी है ? या क्रिप्टोकरेंसी की ही तरह इनमें इंवेस्टमेंट फायदे का सौदा हो सकता है ?

लैब में बने डायमंड का मार्केट पर असर

एडलवाइस म्यूचुअल फंड्स (Edelweiss Mutual Funds) की सीईओ राधिका गुप्ता (Radhika Gupta) ने इस बारे में कहा, आमतौर पर किसी चीज की कीमत कितनी होगी यह उसकी डिमांड और सप्लाई पर डिपेंड करती है. कई चीजें ऐसी हैं, जो 20 साल से अधिक भी हो जाए तो भी कोई रिटर्न नहीं देती है.

अगर डायमंड की बात करें तो इसके मार्केट पर लैब में तैयार हो रहे डायमंड का नेगेटिव इफेक्ट है. लैब में बन रहे डायमंड का असर न केवल नैचुरल डायमंड के वैल्यू पर पड़ा है, बल्कि मार्केट में डायमंड की डिमांड कम हुई है. इससे पता चलता है कि टेक्नोलॉजी में एडवांस होने से भी कई बार या तो कमोडिटी की कीमत स्थिर बनी रहती है या इसमें गिरावट आती है. 

वह आगे कहती हैं, वहीं अगर इक्विटी की बात करें तो ये अलग हैं क्योंकि एक ग्रो करती इकोनॉमी में कोई फर्म इनोवेशन, प्रोडक्टिविटी जैसी चीजों पर निर्भर करती हैं. इक्विटी को इस तरह से डिजाइन ही किया जाता है कि वह इंवेस्टर्स को लंबे समय तक रिटर्न दे. ऐसे में लॉन्ग टर्म के लिए इक्विटी की ही तरह एसेट्स पर निवेश करना बेहतर है, जिनकी वैल्यू वक्त के साथ ग्रो करे. 

डायमंड की सेलिंग वैल्यू लिमिटेड

मार्केट के अच्छे जानकार और कैपिटल माइंड (Capital Mind) के फाउंडर दीपक शेनॉय (Deepak Shenoy) ने इस बारे में मिंंट से कहा , डायमंड की सेलिंग वैल्यू लिमिटेड होती है, जबकि सोने में निवेश बेहतर है क्योंकि यह महंगाई से भी बचाव का एक साधन है. 

न्यूयॉर्क टाइम्स में कुछ बेहद ही महंगे डायमंड्स को लेकर एक आर्टिकल पब्लिश किया गया, जिसमें बताया गया कि कुछ लोगों ने डायमंड खरीदा और उसे दोबारा बेचने की कोशिश की, लेकिन नहीं कर पाए. यहां तक कि दुकानें भी उन्हें वापस लेने के लिए तैयार नहीं हुईं. अगर भारत के ज्वैलर्स की बात करें, तो ये डायमंड के बदले आपको पैसे तो नहीं देते बल्कि आप इसे किसी और ज्वेलरी के साथ एक्सचेंज करा सकते हैं. 

कुछ ही सप्लायर्स का डायमंड मार्केट पर कंट्रोल

सहजमनी (SahajMoney) के चीफ इंवेस्टमेंट एडवाइजर अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) कहते हैं, पहले के जमाने में भी लोग डायमंड के मुकाबले सोने को बेहतर मानते थे. सोने को अगर मेल्ट भी किया जाता है, तब भी वह सोना ही रहता है. जबकि डायमंड के साथ ऐसा नहीं है. ग्लैमर के लिए डायमंड ठीक है, लेकिन इंवेस्टमेंट के लिए नहीं.

इसके साथ ही डायमंड मार्केट को कुछ ही सप्लायर कंट्रोल करते हैं जैसे कि डी बीयर्स डायमंड की सप्लाई से इसकी कीमत को नियंत्रित करता है. अब मार्केट में आर्टिफिशियल डायमंड की कोई कमी नहीं इसलिए इनकी सप्लाई कम ही नहीं होती और यह पता लगाना भी मुश्किल होता है कि कौन या रियल और कौन आर्टिफिशियल डायमंड है. 

यानी कि कुल मिलाकर यह बात तो साफ है कि निवेश के मामले में गोल्ड डायमंड से कहीं बेहतर है.   

ये भी पढ़ें: 

Inflation In Pakistan: पाकिस्तान में सस्ता हो गया गेहूं-आटा, 30 फीसदी से घटकर 4.1 फीसदी पर आ गई खुदरा महंगाई दर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना
पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget