एक्सप्लोरर

Vande Bharat: इसी साल से आप वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ले सकेंगे आनंद, रेलवे से जल्द मिलेगा तोहफा

Indian Railways: भारतीय रेलवे के अनुसार, पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 20 सितंबर को बेंगलुरु से चेन्नई पहुंचेगी. इसके साथ ही उसकी फाइनल टेस्टिंग शुरू हो जाएगी.

Indian Railways: भारतीय रेलवे लगातार खुद को मॉडर्न बनाने और लोगों तक आरामदायक एवं तेज सफर का आनंद पहुंचाने की कोशिशों में जुटा हुआ है. वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को रेलवे की ओर से दिए गए सबसे शानदार तोहफों में गिना जाता है. यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन तेजी से लोकप्रिय हुई और अब देश के कोने-कोने को जोड़ रही है. मगर, काफी लंबे समय से लोग इसके स्लीपर वर्जन का इंतजार कर रहे हैं. अब आपका वेट खत्म होने वाला है. भारतीय रेलवे ने इसी साल वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper) को शुरू करने की पूरी तैयारी कर ली है. इस बारे में कभी भी ऐलान किया जा सकता है. देश की पहली वंदे भारत स्लीपर इसी साल के अंत तक चलने लगेगी.

20 सितंबर को बेंगलुरु से चेन्नई पहुंचेगी पहली वंदे भारत स्लीपर

भारतीय रेलवे ने पहले वंदे भारत चेयर कार को शुरू किया. इसकी सफलता के बाद उन्होंने वंदे मेट्रो (Vande Metro) चलाने की घोषणा की थी. वंदे भारत स्लीपर इस सीरीज की तीसरी ट्रेन बनने वाली है. इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई के जीएम यू सुब्बा राव ने मनी कंट्रोल को बताया कि 20 सितंबर को भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (Bharat Earth Movers) के बेंगलुरु प्लांट से पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन रवाना हो जाएगी. यह ट्रेन चेन्नई पहुंचेगी. इसके बाद लगभग 20 दिनों में फाइनल टेस्टिंग खत्म हो जाएगी. फिर यह लगभग दो महीने तक हाई स्पीड टेस्ट से गुजरेगी. फिर दिसंबर में यह चलने के लिए तैयार हो जाएगी.  

160 किमी प्रति घंटा होगी रफ्तार, फ्लोर में होंगी एलईडी लाइट

सूत्रों के अनुसार, यह ट्रेन यूरोप में चलने वाली ट्रेनों के जैसी होगी. इसके फ्लोर में भी एलईडी लाइट लगी होगी ताकि लोग रात में आराम से टॉयलेट जा सकें. यह ट्रेन 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से भाग सकेगी. इसमें 823 बर्थ होंगी. इनमें 3एसी के 11 कोच (611 सीट), 2एसी के 4 कोच (188 सीट) और 1एसी का एक डिब्बा (24 सीट) होगा. इसके बाद बीएचईएल टीटागढ़ (BHEL-Titagarh) 80 ट्रेन और रेल विकास निगम (Rail Vikas Nigam) 120 ट्रेन बनाकर रेलवे को देंगे. 

रीडिंग लाइट, चार्जिंग सॉकेट, मोबाइल होल्डर और स्नैक टेबल मिलेगी

जानकारी के मुताबिक, इस ट्रेन में हर बर्थ पर रीडिंग लाइट, चार्जिंग सॉकेट, मोबाइल होल्डर और स्नैक टेबल जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी. अनुभव से सीख लेकर रेलवे ने इस बार वंदे भारत स्लीपर को ज्यादा बेहतर बनाया गया है. इसमें बाहर का साउंड कम आएगा. साथ ही जानवरों से टकराने की स्थिति में उतना नुकसान नहीं होगा. इसमें दुर्घटना रोकने वाला कवच सिस्टम भी लगा होगा. इसकी पेंट्री आधुनिक होगी. साथ ही आग से बचाने के बेहतर इंतजाम भी होंगे. दिव्यांगों के लिए यह ट्रेन सुविधाजनक होगी. साथ ही पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम और लगेज रूम भी इसमें दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें 

Adani Family: अडानी परिवार ने एक दिन में कमाए 4,251 करोड़ रुपये, 125 अरब डॉलर का है उनका पोर्टफोलियो 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget