एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: जबरदस्त गिरावट पर खुला बाजार, सेंसेक्स 55,000 के नीचे फिसला, Nifty ने तोड़ा 16400 का लेवल

Stock Market Opening: शेयर बाजार की बड़ी गिरावट के साथ शुरुआत हुई है और निफ्टी ने आज 16400 का लेवल तोड़ दिया है.

Stock Market Opening: शेयर बाजार में आज फिर गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है और ग्लोबल संकेतों के कमजोर होने के चलते भारतीय शेयर बाजार भी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं. स्टॉक मार्केट बड़ी कमजोरी के साथ बना हुआ है और एशियाई बाजारों में जबरदस्त गिरावट है. हैंगसेंग 4 फीसदी टूटा है. अमेरिकी बाजार भी जोरदार गिरावट के साथ कल बंद हुए थे.

कैसा खुला है आज बाजार
आज के कारोबार में सेंसेक्स 773.94 अंक यानी 1.39 फीसदी की गिरावट के साथ 54,928.29 पर खुला है और 55,000 के अहम स्तर को इसने तोड़ दिया है. वहीं एनएसई का निफ्टी 267.10 अंक यानी 1.60 फीसदी की गिरावट के साथ 16,415.55 पर जाकर खुला है. शुरुआती मिनटों में ही निफ्टी ने 16400 का स्तर तोड़ दिया है.

Stock Market Opening: जबरदस्त गिरावट पर खुला बाजार, सेंसेक्स 55,000 के नीचे फिसला, Nifty ने तोड़ा 16400 का लेवल

निफ्टी में कैसा दिख रहा कारोबार
निफ्टी में आज 50 में से 50 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं और बाजार में चौतरफा लाल निशान छाया हुआ है. बाजार में मंदड़िए हावी हैं और बैंकिंग शेयरों में भी जबरदस्त गिरावट है. बैंक निफ्टी 637.35 अंक यानी 1.81 फीसदी की जबरदस्त गिरावट के साथ 34595 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयर गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं.

सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल
आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों करीब 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं और आईटी, बैंकिंग शेयरों में कमजोरी के साथ कारोबार देखा जा रहा है. रियलटी शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही और आईटी शेयर 2.44 फीसदी टूटे हैं. मेटल शेयरों में 2.3 फीसदी की गिरावट है. कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयर 2.57 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. 

निफ्टी में आज के गिरने वाले शेयर्स
टाटा मोटर्स 4.01 फीसदी और एचसीएल टेक 3.87 फीसदी की गिरावट पर बने हुए हैं. विप्रो 3.29 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है और यूपीएल 3.19 फीसदी की गिरावट पर कारोबार कर रहा है. बजाज फिनसर्व 3.16 फीसदी की गिरावट पर कारोबार कर रहा है.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Rate: कच्चे तेल के दाम आज गिरे, क्या देश में सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल-जानें

LIC IPO News: LIC IPO में आवेदन करने की सोच रहे लोगों के लिए खुशखबरी, इस हफ्ते शनिवार रविवार को भी कर सकेंगे आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट
गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट
13 अक्टूबर को आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
13 अक्टूबर को आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget