एक्सप्लोरर

सेवा क्षेत्र ने पकड़ी रफ्तार, अप्रैल में PMI पहुंचा 58.7, पटरी पर IIP ग्रोथ और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर

India Service Sector Growth: HSBC के भारत के चीफ इकॉनोमिस्ट प्रांजुल भंडारी ने का कहना है कि भारत के सर्विस सेक्टर की गतिविधियां पिछले महीने की तुलना में अधिक तेजी से बढ़ी हैं.

India Service Sector Growth: भारत के सर्विस सेक्टर की गतिविधि में अप्रैल के महीने में मामूली सुधार देखा गया है. ये मुख्य रूप से नए ऑर्डर प्रवाह में तेजी से प्रेरित रहा. मंगलवार को जारी एक मासिक सर्वेक्षण में ये बताया गया है कि मौसमी रूप से समायोजित HSBC इंडिया सेवा कारोबारी गतिविधि सूचकांक अप्रैल में 58.7 रहा, जो मार्च में 58.5 पर था. ये आंकड़ा इसके दीर्घकालिक औसत 54.2 से अधिक है. क्रय प्रबंधक सूचकांक (PMI) की भाषा में 50 से ऊपर अंक का मतलब गतिविधियों में विस्तार से और 50 से कम का अर्थ संकुचन से होता है.

HSBC के भारत के चीफ इकॉनोमिस्ट प्रांजुल भंडारी ने का कहना है कि भारत के सर्विस सेक्टर की गतिविधियां पिछले महीने की तुलना में अधिक तेजी से बढ़ी हैं. मार्च में राहत मिलने के बाद नए निर्यात ऑर्डर में तेजी आई है, जो जुलाई 2024 के बाद सबसे तेज गति से बढ़ रहे हैं. 

अंतरराष्ट्रीय मांग से मिला फायदा

प्रोडक्शन में समग्र विस्तार नए व्यवसाय में उल्लेखनीय वृद्धि से प्रेरित रहा, जो 8 महीनों में संयुक्त रूप से सबसे अच्छा था. कई कंपनियों ने अनुकूल मांग की स्थिति और सफल विपणन प्रयासों का उल्लेख किया. इसके अलावा, भारतीय कंपनियों को अपनी सेवाओं के लिए बेहतर अंतरराष्ट्रीय मांग से लाभ मिलना जारी रहा, जिसमें एशिया, यूरोप, पश्चिम एशिया और अमेरिका को विशेष रूप से ताकत के स्रोत के रूप में उद्धृत किया गया. कुल मिलाकर, नए निर्यात ऑर्डर जुलाई 2024 के बाद से सबसे तेज गति से बढ़े.

नये ऑर्डर तेजी की वजह से सेवा क्षेत्र कंपनियों ने अप्रैल में लगातार 35 वें महीने अपने कार्यबल की संख्या में इजाफा किया है. सर्वेक्षण में बताया गया है कि कंपनियों ने ग्राहकों की बढ़ती मांग का लाभ उठाने के लिए पूर्णकालिक और अंशकालिक कर्मचारियों के साथ परिचालन क्षमता में वृद्धि की. मूल्य निर्धारण के मोर्चे पर, भारतीय सेवा कंपनियों ने अप्रैल के दौरान अपने औसत विक्रय मूल्यों में वृद्धि की क्योंकि वे ग्राहकों पर उच्च लागत का बोझ डालना चाहते थे.

मुनाफे में हुआ सुधार

सर्वेक्षण में कहा गया, ‘‘ शुल्क मुद्रास्फीति की दर ठोस रही जो मार्च की तुलना में अधिक थी और अपने दीर्घकालिक औसत से अधिक है.’’ HSBC के भारत के चीफ इकॉनोमिस्ट का कहना है कि लागत दबाव कम होने और शुल्क में तेजी से वृद्धि होने के कारण मुनाफे में सुधार हुआ.  इस बीच, एचएसबीसी इंडिया कम्पोजिट आउटपुट सूचकांक मार्च के 59.5 से बढ़कर अप्रैल में 59.7 हो गया.

समग्र पीएमआई सूचकांक तुलनीय विनिर्माण व सेवा पीएमआई सूचकांकों का भारित औसत है. एचएसबीसी इंडिया सेवा पीएमआई को एसएंडपी ग्लोबल ने करीब 400 सेवा क्षेत्र की कंपनियों के समूह को भेजे गए सवालों के जवाबों के आधार पर तैयार किया है. 

ये भी पढ़ें: भारत के डिजिटल वीडियो उद्योग को 4 साल में हो सकता है 2.4 बिलियन डॉलर का बड़ा नुकसान, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों से पहले भारत में कॉटन की बड़ी किल्लत, उत्पादन घटने से बढ़ी महंगाई
सर्दियों से पहले भारत में कॉटन की बड़ी किल्लत, उत्पादन घटने से बढ़ी महंगाई
TikTok चलाने वाला बना चीन का सबसे अमीर शख्स, AI ने बदल दी जिंदगी
TikTok चलाने वाला बना चीन का सबसे अमीर शख्स, AI ने बदल दी जिंदगी
दूध-घी और मक्खन के बढ़े दाम, 28 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
दूध-घी और मक्खन के बढ़े दाम, 28 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
आनंद महिंद्रा ने BHIM UPI अपनाया, किस शख्स से मुलाकात के बाद बदला मन?
आनंद महिंद्रा ने BHIM UPI अपनाया, किस शख्स से मुलाकात के बाद बदला मन?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget