एक्सप्लोरर

डिजिटल Video के लिए अलार्मिंग! अगले 4 साल में 2.4 बिलियन डॉलर का हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें वजह

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर इसके ऊपर ब्रेक नहीं लगाया गया और इसी तरह से 2029 तक अवैध पायरेटेड वीडियो तक करीब 158 मिलियन लोगों की पहुंच हो जाएगी और इसका सीधा खामियाजा वीडियो इंडस्ट्री की कमाई पर होगी.

Online Digital Video Piracy: भारत का डिजिटल वीडियो उद्योग तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है और ये आज अरबों रुपये का कारोबार बन चुका है. लेकिन पायरेसी इसकी कमाई पर तेजी के साथ सेंध लगा रहा है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर इस पर एक्शन नहीं लिया जाता है तो भारतीय ऑनलाइन वीडियो उद्योग को इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी और अगले चार में यानी 2029 तक 2.4 बिलियन डॉलर का बड़ा नुकसान हो सकता है. इसके साथ ही, 158 मिलियन यूजर्स को नुकसान हो सकता है.

मीडिया पार्टनर्स एशिया, आईपी हाउस और कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री की संयुक्त रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में डिजिटल पायरेसी की स्थिति बेहद अलार्मिंग हो गई है. सिर्फ 2024 में ही 90 मिलियन यूजर्स ने पायरेटेड वीडियो कंटेंट को देखा है, जिसकी वजह से 1.2 बिलियन डॉलर का भारी-भरकम नुकसान हुआ. ये राशि भारत के करीब 10 प्रतिशत कानूनी वीडियो उद्योग के बराबर है.  

डिजिटल पायरेसी से बड़ा नुकसान

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अगर इसके ऊपर ब्रेक नहीं लगाया गया तो इसी तरह से 2029 तक अवैध पायरेटेड वीडियो तक करीब 158 मिलियन लोगों की पहुंच हो जाएगी और इसका सीधा खामियाजा वीडियो इंडस्ट्री को भुगतना पड़ेगा.

हालांकि, रिपोर्ट ने इस बात को जरूर रेखांकित किया है कि अगर एंटी पायरेसी वाले कदम उठाए जाते हैं तो जरूर इस डिजिटल वीडियो सेक्टर में इतनी क्षमता है कि वे फिर से रिकवर कर सकता है. इस तरह इस पर कड़ाई कर 1.1 बिलियन डॉलर की कमाई की जा सकती है. साथ ही, .05 बिलियन डॉलर कंटेट क्रिएशन में लगाकर 2029 तक 47,000 नए रोजगार पैदा किए जा सकते हैं.

वीडियो इंडस्ट्री को रिकवर करने की क्षमता

एंटी पायरेसी वाले कदम से करीब 1,58,000 प्रत्यक्ष और परोक्ष रोजगार साल 2025 से लेकर 2029 के दरम्यान पैदा किए जा सकते हैं. साथ ही, इस तरह के कदम से डिजिटल प्लेटफॉर्म को सुरक्षित किया जा सकता है. इसके अलावा, टैक्स में भी डिजिटल वीडियो के योगदान को भी और बढ़ाया जा सकेगा. हालांकि, इस वक्त भारत के ऑनलाइन वीडियो में अपार संभावनाओं के बावजूद इसके सामने पायरेसी एक प्रमुख चुनौती बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: सस्ता हो गया सोना, क्या ये है खरीदने का सही मौका? जानें 6 मई 2025 को आपके शहर के नए रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget