एक्सप्लोरर

आनंद महिंद्रा ने BHIM UPI अपनाया, किस शख्स से मुलाकात के बाद बदला मन?

आनंद महिंद्रा ने NPCI प्रमुख दिलीप अस्बे से मुलाकात कर लेने के बाद BHIM UPI अपनाया है. भारत के डिजिटल पेमेंट नेटवर्क और स्वदेशी तकनीक से प्रभावित होकर उन्होंने यह फैसला लिया. UPI की ताकत भी बताई.

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने डिजिटल पेमेंट को लेकर एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने स्वदेशी तकनीक और भारत के पेमेंट सिस्टम की चर्चा फिर बढ़ा दी है. उन्होंने अब BHIM UPI ऐप का इस्तेमाल शुरू करने की बात कही है.

इस बदलाव के पीछे किसी तकनीकी परेशानी या दूसरे ऐप से असंतुष्टि की बात नहीं, बल्कि भारत के डिजिटल पेमेंट नेटवर्क को करीब से समझने का अनुभव सामने आया है. महिंद्रा ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की.

UPI नेटवर्क को रेलवे ट्रैक से की तुलना

महिंद्रा ने भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम को समझाने के लिए रेलवे का उदाहरण दिया. उनके मुताबिक, फोन पे, गूगल पे, पेटिएम और BHIM जैसे ऐप उन ट्रेनों की तरह हैं, जो एक ही रेलवे नेटवर्क पर चलती हैं. इस उदाहरण में NPCI उस नेटवर्क के ट्रैक की तरह है, जिस पर डिजिटल लेनदेन की व्यवस्था टिकी हुई है.

BHIM का पूरा नाम भारत इंटरफेस फॉर मनी है. इसे NPCI ने विकसित किया था और दिसंबर 2016 में लॉन्च किया गया था. यह ऐप यूजर्स को UPI के माध्यम से सीधे बैंक खातों के बीच पैसे भेजने और प्राप्त करने की सुविधा देता है.

एक सवाल से शुरू हुई BHIM ऐप की कहानी

आनंद महिंद्रा ने बताया कि बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया था कि वह डिजिटल भुगतान के लिए किस ऐप का इस्तेमाल करते हैं. जब उन्होंने अपने ऐप का नाम बताया, तो सामने वाले व्यक्ति ने उनसे सवाल किया कि वह भारत के अपने BHIM ऐप को क्यों नहीं आजमाते. महिंद्रा ने स्वीकार किया कि उन्हें इस ऐप के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी. इसके बाद उनकी मुलाकात नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के प्रबंध निदेशक और सीईओ दिलीप अस्बे से हुई, जिनसे बातचीत के बाद उन्होंने BHIM अपनाने का फैसला किया.

दिलीप अस्बे की किस बात से प्रभावित हुए महिंद्रा?

NPCI प्रमुख से मुलाकात के दौरान उन्हें उनकी तकनीकी समझ के साथ-साथ सादगी ने भी प्रभावित किया. उन्होंने अस्बे को ऐसा व्यक्ति बताया, जो व्यक्तिगत पहचान और प्रशंसा से ज्यादा अपनी टीम के काम को महत्व देता है. महिंद्रा ने इस बात पर जोर दिया कि बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद विनम्र बने रहना भी नेतृत्व की एक अहम खूबी है.

इस मुलाकात के बाद BHIM ऐप पर शिफ्ट होने का उनका फैसला केवल एक पेमेंट ऐप बदलने तक सीमित नहीं है. यह भारत में विकसित डिजिटल भुगतान व्यवस्था के प्रति उनके भरोसे को भी दर्शाता है.

सितंबर में हुए 2,400 करोड़ से ज्यादा UPI ट्रांजैक्शन

आनंद महिंद्रा ने भारत के डिजिटल भुगतान नेटवर्क के बढ़ते पैमाने का जिक्र करते हुए बताया कि सितंबर 2026 में UPI के जरिए 2,400 करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शन हुए. यानी प्रतिदिन औसतन 80 करोड़ से अधिक लेनदेन दर्ज किए गए. उन्होंने इसे भारत की डिजिटल भुगतान व्यवस्था की बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि देश अब रियल-टाइम पेमेंट के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा बाजार बन चुका है.

यह भी पढ़ें- कंपनी जरूरी या आप? इस्तीफे के बाद दिल जीत लेगी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की बात

यह भी देखें- 

 

About the author शौर्या रे

शौर्य रे उत्तर प्रदेश में मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की बेचलर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की स्टूडेंट हैं. शौर्य वर्तमान में एबीपी न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. बिजनेस और यूटिलिटी की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली शौर्य पब्लिक रिलेशंस (PR) व कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस के क्षेत्र में भविष्य तलाश रही हैं. वह मीडिया ट्रेंड्स, ब्रांड स्ट्रैटेजी और पब्लिक ओपिनियन से जुड़े विषयों पर अपनी रूची रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का बड़ा फैसला, जितने साल नौकरी, उतनी महीने की सैलरी
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का बड़ा फैसला, जितने साल नौकरी, उतनी महीने की सैलरी
RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?
5 साल की FD: आम नागरिक और वरिष्ठ नागरिक के ब्याज में कितना अंतर?
5 साल की FD: आम नागरिक और वरिष्ठ नागरिक के ब्याज में कितना अंतर?
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget