एक्सप्लोरर

SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें, अब हर महीने ज्यादा भरनी होगी EMI

SBI बैंक से अगर आपने कोई लोन लिया है तो यह अपडेट आपके लिए जरूरी है. आज 15 अक्टूबर से SBI ने अपने कुछ लोन की ब्याज दरें में इजाफा कर दिया है. जानिए नई दरें.

आज की बढ़ती महंगाई में एक व्यक्ति के कमाने से घर नहीं चल रहा है. यही कारण है कि लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंक से लोन लेते हैं. ऐसे में अगर आपने भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI से होम लोन या कोई दूसरा लोन लिया हुआ है तो यह जानकारी आपके लिए है. 

दरअसल, SBI बैंक ने कुछ अवधि के लोन की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. यानी अब जिन भी ग्राहकों के लोन की ब्याज दर इन दरों से जुड़ी है तो अब उन्हें पहले की तुलना में ज्यादा EMI भरनी पड़ सकती है. इसलिए अब SBI के ग्राहकों के लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि आखिर बैंक ने किन दरों में बदलाव किया है. साथ ही इस बदलाव का EMI पर कितना असर पड़ेगा. 

RLLR में भी हुई बढ़ोतरी

 रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) 7.50 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.75 प्रतिशत हो गई है. यानी इसमें 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ CRP जुड़ेगा. ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने से इन ग्राहकों की EMI पर असर पड़ सकता है.

MCLR में भी हुई बढ़ोतरी?

अहम बात ये है कि SBI ने कुछ अवधि के लिए MCLR में भी बढ़ोतरी की है. एक साल का MCLR 8.70 प्रतिशत से बढ़कर 8.85 प्रतिशत हो गया है. वहीं तीन महीने की दर 8.25 प्रतिशत से बढ़कर 8.40 प्रतिशत हो गई है. इसके अलावा छह महीने की 8.75 प्रतिशत और तीन साल की दर 8.95 प्रतिशत हो गई है. लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि एक महीने और ओवरनाइट की MCLR 7.85 प्रतिशत ही है. 

EBLR में कितनी हुई बढ़ोतरी?

SBI ने एक्सटर्नल बेंचमार्क लिंक्ड लेंडिंग रेट( EBLR) को 7.90 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत कर दिया है. इसमें 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. ध्यान रखें कि इसके साथ ही इसमें CRP और BSP भी जुड़ेंगे. यानी जिनका लोन इन दरों से जुड़ा है, उन्हें पहले के मुकाबले EMI ज्यादा भरनी पड़ सकती है. ऐसे में सबसे अहम सवाल ये है कि ये बदलाव आखिर लागू कब से हो रहा है?

कब से लागू होंगी नई दरें?

बता दें कि ये नई दरें आज यानी 15 अक्टूबर 2026 से लागू हो गई हैं. SBI ने इन नई दरों को आज से लागू करने का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है. हां, लेकिन एक बात का खास ध्यान रखें, इन दरों के आज से लागू होने के बाद आपकी हर महीने की EMI पर इसका असर कब दिखेगा, ये बात इस पर निर्भर करती है कि आपका लोन किस बेंचमार्क से जुड़ा है.

पुराने कपड़े कैसे बेच सकते हैं, क्या ऑनलाइन होती है बिक्री?

अरिजीता सेन एबीपी लाइव के बिजनेस डेस्क पर बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर काम कर रही हैं. पत्रकारिता जगत में करीब आठ साल का अनुभव है. फाइनेंस के क्षेत्र में इनकी अच्छी पकड़ है. अरिजीता पहले भी कई संस्थानों में अपनी सेवा दे चुकी हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

रेलवे को 17951 रुपए, बाकी कर्मचारियों को सालाना 6908 का ही बोनस क्यों?
रेलवे को 17951 रुपए, बाकी कर्मचारियों को सालाना 6908 का ही बोनस क्यों?
पुराने कपड़े कैसे बेच सकते हैं, क्या ऑनलाइन होती है बिक्री?
पुराने कपड़े कैसे बेच सकते हैं, क्या ऑनलाइन होती है बिक्री?
देश में 9.1% बढ़ेगा कर्मचारियों का वेतन, नई रिपोर्ट से मिली खुशखबरी
देश में 9.1% बढ़ेगा कर्मचारियों का वेतन, नई रिपोर्ट से मिली खुशखबरी
अक्टूबर में 15 में से 10 दिन बेंक रहेंगे बैंक, अभी चेक कर लें RBI की हाॅलिडे लिस्ट
अक्टूबर में 15 में से 10 दिन बेंक रहेंगे बैंक, अभी चेक कर लें RBI की हाॅलिडे लिस्ट
Advertisement

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget