एक्सप्लोरर

Health Insurance: आपने भी बदली है नौकरी और खत्म हो गया हेल्थ इंश्योरेंस कवर? यहां जानें नॉनस्टॉप कवरेज का फंडा

Health Insurance: अगर आप नौकरी चेंज करने जा रहे हैं, तो अपने ग्रुप इंश्योरेंस कवर को उसी बीमा कंपनी के इंडिविजुअल हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में आसानी से बदल सकते हैं. जानिए क्या है तरीका.

Health Insurance After Changing Jobs : अगर आप नौकरी (Jobs) बदलने के बारे में प्लान बना रहे हैं, या कहीं नई नौकरी ज्वाइन करने जा रहे हैं, तो आपको अपने हेल्थ इंश्योरेंस कवर को लेकर चिंता जरूर रहती होगी. ऐसे में आपके सामने सबसे पहले यह सवाल आता होगा कि पुरानी कंपनी (Previous Company) से मिलने वाले हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) को छोड़ना पड़ेगा या इसे आप जारी रखा जा सकते हैं? तो हम आपके इस सवाल का जवाब इस खबर में देने जा रहे हैं. इससे जुड़े फंडे को ऐसे समझा जा सकता है. 

जॉब चेंज करते समय रखें ध्यान 

आज के समय में हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) सभी के लिए जरूरी हो गया है. अगर आप प्राइवेट या सरकारी जॉब में है, तो आपको हेल्थ इंश्योरेंस जरूर मिलता होगा. कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को हेल्थ इंश्योरेंस कवर की सुविधा देती हैं. मेडिकल इमरजेंसी कभी आपको पहले से जानकारी देकर नहीं आती है. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, या करने जा रहे हैं, उन्हें कंपनी से उनके परिवार और उनके अपने लिए हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी दी जाती है. लेकिन आपको दिक्कत तब आती है, जब आप अपना जॉब चेंज करते हैं. 

ये है इंश्योरेंस से जुड़ा नियम 

इंश्योरेंस रेगुलेटर इरडा (IRDAI) के नियमों के अनुसार, कोई भी कर्मचारी चाहे तो, अपने ग्रुप इंश्योरेंस कवर (Group Insurance Cover) को उसी बीमा कंपनी के इंडिविजुअल हेल्थ इंश्योरेंस प्लान (Individual Health Insurance Plan) में बदल सकता है. वहीं, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो नौकरी के अंतिम दिन ही ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम के फायदे मिलना आपको बंद हो जाएंगे.

रखें जारी इंश्योरेंस पॉलिसी 

अगर आप पहली कंपनी से दूसरी कंपनी में जा रहे हैं, तो आपको हेल्थ इंश्योरेंस जारी रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. आपको दूसरी कंपनी में ग्रुप पॉलिसी को इंडिविजुल पॉलिसी में बदलने की जरूरत होती है. इसके लिए मौजूदा ग्रुप इंश्योरेंस कंपनी को यह जानकारी देनी होगी, कि आप कंपनी छोड़ने वाले हैं और ग्रुप इंश्योरेंस पॉलिसी को इंडिविजुल पॉलिसी में बदलना चाहते हैं. इंश्योरेंस को बदलने के लिए पुरानी कंपनी की सहमति जरूरी होती है. कंपनी से सहमति मिलने के बाद कुछ दिनों में इंश्योरेंस पॉलिसी को बदल दिया जाता है. आपको नोटिस पीरियड की आखिरी तारीख के कम से कम 30 दिन पहले ही ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस प्लान को इंडिविजुअल हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में बदलने के लिए आवेदन कर देना होगा.

इंडिविजुअल हेल्थ इंश्योरेंस के फायदें

ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस प्लान को इंडिविजुअल हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में बदलने के कई फायदे होते है. ग्रुप पॉलिसी के हिसाब से आपकी पर्सनल हेल्थ पॉलिसी के लिए वेटिंग पीरियड तय होता है. ग्रुप इंश्योरेंस पॉलिसी के पहले हो चुके कवरेज का क्रेडिट इंडिविजुअल मेंबर्स को मिलता है. 

ये भी पढ़ें- Import Duty On Pulses: होली से पहले सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, इस दाल पर इंपोर्ट ड्यूटी कर दी खत्म, मिलेगी राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget