एक्सप्लोरर

Paytm के शेयर में बहार, लगातार अपर सर्किट से चढ़े दाम, क्या 650 रुपये तक जाएगा स्टॉक?

Paytm Stock Outlook: फिनटेक कंपनी पेटीएम की मौजूदा तेजी इसके निवेशकों के चेहरे पर खुशी ला रही है. कंपनी के भविष्य के आउटलुक को लेकर भी कुछ रेटिंग एजेंसिया आशावान हैं और बड़े टार्गेट दे रही हैं.

Paytm Stocks: पेटीएम कंपनी के शेयरों में आज जोरदार उछाल देखा गया. वन97 कम्यूनिकेशन्स लिमिटेड के स्वामित्व वाली पेटीएम के शेयर में पांच फीसदी के अपर सर्किट के साथ कारोबार बंद हुआ. पेटीएम में 17.95 रुपये या 5 फीसदी की बढ़त के साथ 377.40 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेडिंग क्लोज हुई है. 

लगातार दूसरे दिन पेटीएम के शेयर पर लगा अपर सर्किट

पेटीएम के स्वामित्व वाली One97 Communications लिमिटेड के शेयरों में आज लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट लगा. ये रोचक बात हुई कि जहां एक तरफ घरेलू शेयर बाजार लगातार गिरावट दिखा रहा है वहीं पेटीएम के शेयरों में दो दिन से अपर सर्किट लग रहा है. 

पेटीएम का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़ा

पेटीएम का मार्केट कैप करीब 24 हजार करोड़ रुपये के ठीक नीचे आ चुका है जो दिन के कारोबार के दौरान 24,000 करोड़ रुपये से ऊपर चला गया था. आज के ट्रेड में पेटीएम ने 400 रुपये का भी स्तर पार कर लिया था और ये सुबह 10 बजे 401.55 रुपये प्रति शेयर पर था.

गौतम अडानी को हिस्सा बेचने की खबरों के बाद पेटीएम में उछाल

बुधवार को ये खबर फैली कि पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी से मिलकर पेटीएम की कुछ हिस्सेदारी बेचने के लिए चर्चा की है. हालांकि बाजार की ओपनिंग के समय पेटीएम ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दे दी कि ऐसी खबरें केवल अटकलबाजी के अलावा कुछ नहीं. इसके बाद भी पेटीएम के शेयरों में उछाल बना रहा और ये अपर सर्किट हिट करता रहा. 

पेटीएम के लिए ये टार्गेट प्राइस है अहम

दौलत कैपिटल ने पेटीएम के शेयर में एक साल में 70 फीसदी की तेजी आने का अनुमान लगाया है. इसके 650 रुपये प्रति शेयर पर जाने का टार्गेट देते हुए इसे 'Buy' रेटिंग  दी है. दौलत कैपिटल के मुताबिक पेटीएम का बिजनेस ग्रोथ पर फोकस और कॉस्ट एफिशिएंसी मैथड इसके रिवाइवल के लिए सही दिशा में काम कर रहा है. हालांकि वित्त वर्ष 2025/2026 के लिए इसके राजस्व अनुमान में 8-7 फीसदी की कटौती की संभावना है जिसके चलते प्रॉफिटिबिलिटी में आने का लक्ष्य आगे बढ़ाना पड़ सकता है. चूंकि मौजूदा मार्केट प्राइस में कंपनी की इस संभावित शार्प रिकवरी को शामिल करके नहीं देखा जा रहा है तो इसके लिए हम 650 रुपये के लक्ष्य को मानकर 'खरीदारी' की रेटिंग दे रहे हैं.

यस सिक्योरिटीज का प्राइस टार्गेट जानें

यस सिक्योरिटीज ने पेटीएम के लिए 450 रुपये प्रति शेयर का टार्गेट प्राइस दिया है जो कि इसके जल्द हासिल कर लेने के संकेत दिख रहे हैं.

पेटीएम का ऑलटाइम लो और 52 हफ्तों का हाई लेवल

शेयर का 52 हफ्तों का हाई 998.30 रुपये है और इसने अपने निचले स्तर 310 रुपये से 22 फीसदी की तेजी आज के ट्रेड में दिखाई है. 9 मई 2024 को पेटीएम ने अपना ऑलटाइम निचला स्तर 310 का दिखाया था और इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 998.30 रुपये है जो 20 अक्टूबर 2023 को छू लिया था.

ये भी पढ़ें

Rekha Jhunjhunwala: रेखा झुनझुनवाला को डिविडेंड से भी बंपर कमाई, इतने कम वक्त में हासिल कर लिए 224 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget