एक्सप्लोरर

Paytm Share Price: लगातार दूसरे दिन पेटीएम के शेयर में शानदार उछाल, पर IPO में निवेश करने वालों को अभी भी हो रहा नुकसान

Paytm Share Update: बुधवार को पेटीएम के शेयर में खरीदारी के चलते 17 फीसदी से ज्यादा की उछाल आई है और

Paytm Price Shoots Up: लगातार दूसरे दिन जबरदस्त खऱीदारी के चलते पेटीएम ( Paytm) के शेयर में शानदार तेजी देखने को मिली है. बुधवार के कारोबार सत्र में पेटीएम का शेयर 17.24 फीसदी की बढ़त के साथ 1752.45 रुपये पर बंद हुआ है. पेटीएम ( Paytm )के बाजार में लिस्टिंग के बाद से निचले स्तरों से शेयर में लगभग 480 रुपये यानि 37 फीसदी की उछाल आ चुकी है. पेटीएम का मार्केट कैपिटलाईजेशन ( Market Capitalisation) भी एक लाख करोड़ रुपये को पार कर 1,13,606 करोड़ रुपये का हो गया है. 

इश्यू प्राइस से अभी भी नीचे 

हालांकि इस शानदार तेजी के बावजूद पेटीएम का शेयर अभी भी अपने इश्यू प्राइस 2150 रुपये से काफी नीचे ट्रेड कर रहा है. जिन निवेशकों ने पेटीएम के आईपीओ में पैसा लगाया है उन्हें अभी भी 400 रुपये प्रति शेयर का नुकसान हो रहा है. पेटीएम पहली तरह की पहली फिनटेक ( Fintech)कंपनी है जिसकी बाजार में लिस्टिंग हुई है. 

बाजार समझेगा पेटीएम को!

पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा पहले ही कह चुके हैं कि पेटीएम के बिजनेस मॉडल को समझने में बाजार और निवेशकों को अभी समय लगेगा. उनके मुताबिक कंपनी इंश्योरेंस ( Insurance) से लेकर वेल्थ क्रिएशन ( Wealth Creation) के बिजनेस में है जो कि शेयर बाजार के लिये एक नया अनुभव है. धीरे-धीरे समय बीतने के साथ निवेशक पेटीएम के बिजनेस मॉडल ( Paytm Business Model) को समझेंगे. 

ब्रोकरेज हाउसेज का रुख है नेगेटिव

दरअसल जिस दिन पेटीएम की बाजार में लिस्टिंग हुई उसके बाद से ही पेटीएम का शेयर औंधे मुंह गिर गया था.  बाजार के कई जानकारों ने पेटीएम के मर्चेंट बैंकरों ( Paytm Merchant Bankers) की पेटीएम आईपीओ के इश्यू प्राइस को इतना महंगा रखने के लिये तीखी आलोचना की थी. कई ब्रोकरेज हाउसेज ( Brokerage Houses) ने तो पेटीएम का टारगेट प्राइस घटा दिया. विदेशी ब्रोकरेज हाउस Macquarie ने तो पेटीएम का टारगेट घटाकर 1200 रुपये कर दिया. जो कि इश्यू प्राइस से करीब 44 फीसदी नीचे है. Macquarie के मुताबिक पेटीएम का बिजनेस मॉडल में दिशा का अभाव है. उसके मुताबिक पेटीएम के लिये मुनाफा ( Profit) बनाना बड़ी चुनौती है.  

बाजार एक दिन समझेगा Paytm का वैल्यू

हालांकि विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम की लिस्टिंग के दिन कहा था कि पेटीएम जिस कारोबार में है उसमें अपार संभावनायें है. पेटीएम की क्षमताओं को उसके आज या कल के शेयर की कीमत के आधार पर तय नहीं की जा सकता. इस पेमेंट कंपनी के सामने बड़ा अवसर है. और मुझे पता है शेयर बाजार आने वाले समय में हमारे बिजनेस मॉडल को जरुर समझेगा. 

बहरहाल दो दिनों से लगातार पेटीएम के शेयर में आई तेजी के बाद आईपीओ में निेवेश करने वाले निवेशकों को जरुर कुछ राहत मिली होगी. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें:

Gautam Adani is Richest Man: मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

 

Mobile Recharge Price Increase: जानिए कैसे महंगे मोबाइल रिचार्ज और डाटा प्लान ने बिगाड़ा लोगों के घर का बजट?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें, अब हर महीने ज्यादा भरनी होगी EMI
SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें, अब हर महीने ज्यादा भरनी होगी EMI
रेलवे को 17951 रुपए, बाकी कर्मचारियों को सालाना 6908 का ही बोनस क्यों?
रेलवे को 17951 रुपए, बाकी कर्मचारियों को सालाना 6908 का ही बोनस क्यों?
पुराने कपड़े कैसे बेच सकते हैं, क्या ऑनलाइन होती है बिक्री?
पुराने कपड़े कैसे बेच सकते हैं, क्या ऑनलाइन होती है बिक्री?
देश में 9.1% बढ़ेगा कर्मचारियों का वेतन, नई रिपोर्ट से मिली खुशखबरी
देश में 9.1% बढ़ेगा कर्मचारियों का वेतन, नई रिपोर्ट से मिली खुशखबरी

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget