एक्सप्लोरर

Paytm Crisis: चलते रहेंगे पेटीएम के क्यूआर कोड, मर्चेंट्स को नहीं आने देंगे दिक्कत, कंपनी ने दिलाया भरोसा 

Paytm QR Codes: पेटीएम ने कहा है कि उसके क्यूआर कोड, साउंड बॉक्स और कार्ड मशीनें चलती रहेंगी. जल्द ही किसी पार्टनर बैंक का ऐलान भी कर दिया जाएगा.

Paytm QR Codes: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के सख्त एक्शन का सामना कर रहे पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं. आरबीआई ने पेमेंट्स बैंक पर 29 फरवरी से डिपॉजिट लेने की रोक लगा दी है. इसके चलते पेटीएम (Paytm) का इस्तेमाल कर रहे मर्चेंट्स संकट में हैं. डर की वजह से धीरे-धीरे लोग अन्य विकल्पों की तलाश कर रहे हैं. ऐसे में पेटीएम ने मंगलवार को कहा कि उन्हें घबराने की कोई जरूरत नहीं है. पेटीएम के क्यूआर कोड (QR Codes) 29 फरवरी के बाद भी चलते रहेंगे. पेटीएम मर्चेंट्स को कोई और विकल्प तलाशने की कोई जरूरत नहीं है. 

साउंड बॉक्स और कार्ड मशीनें भी चलती रहेंगी 

डिजिटल पेमेंट में एक्सपर्ट फिनटेक कंपनी अपने सबसे बुरे दौर का सामना कर रही है. कंपनी ने कहा कि पेटीएम के क्यूआर के अलावा साउंड बॉक्स (Paytm Soundbox) और कार्ड मशीनें भी बिना किसी रुकावट के काम करती रहेंगी. आरबीआई ने 31 जनवरी को पेमेंट्स बैंक के खिलाफ सख्त फैसला सुनाया था. इसके चलते मार्केट में लोग पेटीएम की मशीनों और क्यूआर कोड पर भी शक कर रहे हैं. कंपनी को रोजाना नए-नए झटके मिलते रहते हैं. हाल ही में पेमेंट्स बैंक की इंडिपेंडेंट डायरेक्टर मंजू अग्रवाल ने बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था. 

मर्चेंट्स के अकाउंट अन्य बैंक में खोले जाएंगे 

पेटीएम ने मंगलवार को अफवाहों को रोकने के लिए कहा कि यदि मर्चेंट का अकाउंट पेमेंट्स बैंक के साथ है तो उन्हें किसी अन्य बैंक के साथ जोड़ दिया जाएगा. बैंक का चयन करते समय वह अपनी प्राथमिकता भी बता सकते हैं. इससे क्यूआर कोड के जरिए आने वाला उनका पैसा बिना किसी समस्या के आता रहेगा. सोमवार को ही एक्सिस बैंक ने पेटीएम के साथ काम करने की इच्छा जताई थी. बैंक के एमडी एवं सीईओ अमिताभ चौधरी ने कहा था कि अगर आरबीआई मंजूरी दे तो एक्सिस बैंक पेटीएम के साथ काम करने को तैयार है. इससे पहले एचडीएफसी बैंक ने भी ऐसी ही इच्छा जताई थी. 

कई बड़े बैंकों के साथ चल रही पेटीएम की वार्ता 

पेटीएम प्रवक्ता ने बताया कि हम कई बड़े बैंकों के साथ वार्ता कर रहे हैं. इनमें से किसी के साथ पार्टनरशिप का ऐलान जल्द कर दिया जाएगा. पिछले 2 साल में कंपनी ने कई बैंकों के साथ मिलकर काम किया है. हम अपने मर्चेंट्स को कोई दिक्कत नहीं आने देंगे. सोमवार को आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने स्पष्ट कर दिया था कि केंद्रीय बैंक अपने फैसले को रिव्यु नहीं करेगा. आरबीआई ने इस संबंध में एफएक्यू जारी करने का भी ऐलान किया था.

ये भी पढ़ें 

Train Cancellation: यात्रा की है तैयारी तो ध्यान दें, इतनी ट्रेन हुईं कैंसिल, कई के बदले रूट  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget