एक्सप्लोरर

Paynow UPI Linkage: भारत-सिंगापुर के बीच डिजिटल पेमेंट करने पर कम लगेगा चार्ज, जल्द होगा एकीकरण का ऐलान

भारत के यूपीआई और सिंगापुर के पेनाऊ का एकीकरण हो गया है. अब पैसा भेजने की लागत में 10 फीसदी की कमी आ सकती है.

UPI Linkage Singapore Paynow App: आप अगर भारत और सिंगापुर के बीच अक्सर डिजिटल पेमेंट करते हैं, तो अब आपको दोनों देशों के बीच डिजिटल पेमेंट करने पर कम चार्ज देना होगा. मालूम हो कि सिंगापुर के केंद्रीय बैंक (Singapore Central Bank) ने सोमवार को कहा कि भारत की एकीकृत भुगतान प्रणाली (Unified Payment Interface) यानि यूपीआई (UPI) और सिंगापुर के पेनाऊ (PayNow App) का एकीकरण जल्द ही शुरू होगा और ऐसा होने पर पैसा भेजने की लागत 10 प्रतिशत कम हो जाएगी.

जी-20 बैठक में दी जानकारी 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगापुर मौद्रिक प्राधिकरण (Monetary Authority of Singapore) के मुख्य वित्त-प्रौद्योगिकी अधिकारी सपनेंदु मोहंती (Chief Fintech Officer Sopnendu Mohanty) ने वित्तीय समावेशन पर आयोजित जी-20 बैठक में यूपीआई और पेनाऊ के एकीकरण के बारे में जानकारी दी. उनका कहना है कि ‘‘भारत के यूपीआई और सिंगापुर के पेनाऊ का समझौता हो चुका है और इसे पेश करने का इंतजार है.

10 प्रतिशत कम होगी लागत

आपको बता दे कि दोनों देशों के डिजिटल भुगतान नेटवर्क के बीच एकीकरण होने से बेहद प्रतिस्पर्द्धी दरों पर पैसा एक-दूसरे देश में भेजा जा सकेगा. इससे पैसा भेजने में आने वाली सरचार्ज या लागत में 10 प्रतिशत तक की कमी आएगी. मोहंती ने कहा कि, फिलहाल सिंगापुर से भारत को एक अरब सिंगापुरी डॉलर भेजे जाते हैं, जबकि भारत से सिंगापुर को 20-30 करोड़ सिंगापुरी डॉलर की रकम भेजी जाती है. उम्मीद है कि भारत के अलावा मलेशिया के साथ भी डिजिटल भुगतान नेटवर्क का एकीकरण होगा. सिंगापुर का पहले से ही इंडोनेशिया के प्रॉमपे के साथ इस तरह का गठजोड़ है.

कोड देने पर बनी बात 

इस मौके पर भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) दिलीप अस्बे का कहना है कि भारत दूसरे देशों को भी डिजिटल भुगतान ढांचा तैयार करने में मदद के लिए यूपीआई की प्रौद्योगिकी एवं कोड मुफ्त में देने को तैयार है. उन्होंने कहा कि कानूनी एवं लागत संबंधी अड़चनों से कहीं अधिक बड़ी चुनौती ब्योरा साझा करने से संबंधित नियम हैं.

ये भी पढ़ें- CNG Rate Hike: अडानी की कंपनी ने बढ़ाए सीएनजी के दाम, जानें अब कितने का पड़ेगा 1 किलो गैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों से पहले भारत में कॉटन की बड़ी किल्लत, उत्पादन घटने से बढ़ी महंगाई
सर्दियों से पहले भारत में कॉटन की बड़ी किल्लत, उत्पादन घटने से बढ़ी महंगाई
TikTok चलाने वाला बना चीन का सबसे अमीर शख्स, AI ने बदल दी जिंदगी
TikTok चलाने वाला बना चीन का सबसे अमीर शख्स, AI ने बदल दी जिंदगी
दूध-घी और मक्खन के बढ़े दाम, 28 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
दूध-घी और मक्खन के बढ़े दाम, 28 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
आनंद महिंद्रा ने BHIM UPI अपनाया, किस शख्स से मुलाकात के बाद बदला मन?
आनंद महिंद्रा ने BHIM UPI अपनाया, किस शख्स से मुलाकात के बाद बदला मन?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget