एक्सप्लोरर

CNG Rate Hike: अडानी की कंपनी ने बढ़ाए सीएनजी के दाम, जानें अब कितने का पड़ेगा 1 किलो गैस

गुजरात राज्य में गुजरात गैस के बाद अब अडानी टोटल ने सीएनजी के दाम में इजाफा कर दिया है. अब इसकी कीमत 79.34 रुपये से 80.34 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.

Adani Total CNG Price Hike in Gujarat : एक बार फिर गुजरात वासियों को जबरदस्त झटका लगा है. करीब एक हफ्ते के बाद फिर राज्य में सीएनजी के दामों (CNG Price Hike) में बढ़ोतरी हुई है. लोगों को महंगाई के दौर में दूसरा झटका लगा है.

राज्य में गुजरात गैस के बाद प्राइवेट प्लेयर अडानी टोटल (Adani Total) ने सीएनजी की कीमत में इजाफा कर दिया है. यह इजाफा 1 रुपये प्रति किलोग्राम किया गया है, जो कि गुजरात गैस (Gujarat Gas) के मुकाबले कम है. वही दूसरी ओर चर्चा है कि आने वाले दिनों में देश के अन्य राज्यों में भी सीएनजी के दाम बढ़ने के अनुमान है. जानिए अडानी टोटल के इजाफे के बाद गुजरात राज्य में सीएनजी के दाम कहा पहुंच गए हैं. 

अडानी टोटल ने बढ़ाए दाम 

गुजरात में देश के बडे बिज़नेसमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की कंपनी अडानी टोटल गैस लिमिटेड (Adani Total Gas Limited) ने सोमवार को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (Compressed Natural Gas) यानी सीएनजी की कीमत में 1 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया है. 1 रुपये इजाफे के बाद इसकी कीमत 79.34 रुपये से 80.34 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. बढ़े हुए दाम आज से लागू हो गए हैं.

जानिए कितने बढ़े दाम 

फेडरेशन ऑफ गुजरात पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद ठक्कर ने कहा कि इसकी कीमत 79.34 रुपये से 80.34 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. ठक्कर ने कहा कि अडानी टोटल गैस लिमिटेड द्वारा बढ़ोतरी राज्य द्वारा संचालित गुजरात गैस द्वारा सीएनजी की कीमत में लगभग 3.5 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी के कुछ दिनों बाद आई है.

कंपनी के शेयरों में इजाफा 

गौतम अडानी की कंपनी अडानी टोटल के शेयरों में इजाफा देखने को मिला है. कंपनी के शेयरों में आज 2 फीसदी से ज्यादा तेजी देखने को मिली है और 77 रुपये प्रति शेयर की तेजी के साथ 3,629.35 रुपये पर बंद हुआ है. आज कंपनी का शेयर 3,599.95 रुपये प्रति शेयर पर खुला था और कारोबारी सेशन के दौरान 3,663 रुपये के साथ दिन के हाई पर पहुंचा. आने वाले दिनों में कंपनी के शेयरों में और तेजी देखने को मिल सकती है.

गुजरात गैस ने बढ़ाए थे दाम 

मालूम हो कि इससे पहले 4 जनवरी 2023 को गुजरात गैस ने सीएनजी के दाम में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की थी. जिसके बाद गुजरात गैस की सीएनजी के लिए आपको 78.52 प्रति किलो रुपये हो गए थे. 

ये भी पढ़ें- Mega Bonuses: शानदार कमाई से कंपनी खुश, कर्मचारियों को मिलेगा बंपर बोनस, 4 साल की सैलरी होगी गिफ्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर का सिलेंडर हुआ महंगा? जानें 14 और 19 किलो वाले गैस सिलेंडर का क्या है रेट
घर का सिलेंडर हुआ महंगा? जानें 14 और 19 किलो वाले गैस सिलेंडर का क्या है रेट
आपको सोन पापड़ी मिली? दिल्ली की कंपनी ने कर्मचारियों को बांटे लाखों के iPhone
आपको सोन पापड़ी मिली? दिल्ली की कंपनी ने कर्मचारियों को बांटे लाखों के iPhone
धनतेरस-दिवाली पर खरीद रहे हैं सोना? जानें घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं
धनतेरस-दिवाली पर खरीद रहे हैं सोना? जानें घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं
दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता
दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
Embed widget