एक्सप्लोरर

Mahila Samman Scheme: FD को मात देने वाली पोस्ट ऑफिस की स्कीम, 2 महीने में खुल गए 5 लाख अकाउंट

Small Saving Scheme: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने इस छोटी बचत योजना की शुरुआत करने की जानकारी फरवरी में बजट पेश करते हुए दी थी. उसके बाद अप्रैल से इसकी शुरुआत हुई है...

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में एक विशेष बचत योजना की शुरुआत की थी. इसका नाम ''महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट'' स्कीम है. काफी कम समय में कई महिलाएं इस स्कीम से जुड़ चुकी हैं. यह स्कीम काफी लोकप्रिय हो रही और एफडी को मात दे रही है. इसकर लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि महज 2 महीने में इसके 5 लाख अकाउंट खुल गए हैं.

अभी सिर्फ पोस्ट ऑफिस में उपलब्ध

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट एक सरकारी स्मॉल सेविंग्स स्कीम है, जो विशेष रूप से महिलाओं के लिए है. इसे लाने की मुख्य वजह निवेश और वित्तीय व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है. स्कीम के तहत, 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2025 तक खाता खुलवाया जा सकता है. यह स्कीम सिर्फ दो साल के लिए है. फिलहाल, यह स्कीम 1.59 लाख पोस्ट ऑफिस में मौजूद है.

ऐसे खुलवा सकते हैं इसमें अकाउंट

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट योजना में अकाउंट खुलवाने के लिए आपको फॉर्म-1 भरना होगा. इसमें कम से कम 1000 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 2 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं, फिर चाहे वो एक अकाउंट के जरिए हों या एक से ज्यादा अकाउंट के सहारे. नाबालिग लड़कियों के नाम से उनके Guardian यानी माता-पिता खाता अकाउंट खोल सकते हैं. इसमें मैच्योरिटी पीरियड 2 साल का है. उदाहरण के लिए, अगर आप एक जुलाई 2023 को निवेश करते हैं तो दो साल बाद यानी एक जुलाई 2025 को ब्याज के साथ पैसा वापस मिल जाएगा.

बैंक भी जल्द करने वाले हैं शुरू

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम की लोकप्रियता का अंदाजा खाता खुलने की रफ्तार से लगाया जा सकता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, 1 अप्रैल 2023 से मई महीने के आखिर तक यानी दो महीने में 5 लाख महिलाओं ने इसमें निवेश किया है. इससे सरकारी खजाने में 3,666 करोड़ रुपये आए हैं. इसका मतलब है एक खाते में औसतन 73 हजार रुपये से ज्यादा जमा हुए हैं. जून अंत तक बैंकों में भी यह स्कीम शुरू होने की उम्मीद है, जिससे कलेक्शन तेजी से बढ़ने के आसार हैं.

महिला सम्मान स्कीम में निवेश पर रिटर्न

इस स्कीम में निवेश करने पर सालाना 7.5 फीसदी का फिक्स्ड रिटर्न है. ब्याज का एडजस्टमेंट तिमाही आधार पर होता है. मैच्योरिटी पर रकम निकासी के लिए फॉर्म-2 भरना होगा. मैच्योरिटी पीरियड यानी 2 साल से पहले भी इस स्कीम में पैसे निकालने की सुविधा मिलती है. खाता खुलवाने के एक साल बाद आंशिक निकासी यानी Partial withdrawal की सुविधा है. हालांकि, खाते में जमा कुल रकम का 40 फीसदी ही निकाला जा सकेगा.

पहले भी निकाल सकते हैं पैसे

स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 2 साल का है, लेकिन कुछ मामलों में समय से पहले भी खाता बंद हो सकता है. जैसे- जिसका अकाउंट है यानी अकाउंट होल्डर की मृत्यु होने पर. अगर अकाउंट होल्डर को कोई जानलेवा बीमारी हो गई है तो भी खाता बंद किया जा सकता है. इसके लिए जरूरी दस्तावेज देने होंगे. खाता खोलने के 6 महीने के बाद बिना किसी वजह के भी इसे बंद किया जा सकता है, लेकिन ऐसे में ब्याज दर 2 फीसदी कम होकर 5.5 फीसदी रह जाएगी.

इनकम टैक्स से नहीं मिलेगी छूट

आमतौर पर ज्यादातर स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स टैक्स बेनेफिट के साथ आती हैं. महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट में इस तरह की कोई राहत नहीं दी गई है. हालांकि, TDS कटौती से छूट मिली हुई है. ब्याज से कमाई आपकी टोटल इनकम में जुड़ेगी और जिस टैक्स स्लैब में आप आते हैं उस हिसाब से टैक्स लगेगा.

ये भी पढ़ें: साइज छोटा पर रिटर्न दमदार, 6 महीने में 200 फीसदी तक उछले इन 12 कंपनियों के शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली पर बॉस ने कर्मचारियों को बांटी Kia Sonet, हरियाणा की कंपनी का कमाल
दिवाली पर बॉस ने कर्मचारियों को बांटी Kia Sonet, हरियाणा की कंपनी का कमाल
आज करवाचौथे के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भी बढ़े दाम; चेक करें लेटेस्ट रेट
आज करवाचौथे के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भी बढ़े दाम; चेक करें लेटेस्ट रेट
बिना OTP, बिना अलर्ट के खातों से पैसा गायब, किसने लूटे PNB के 35 करोड़?
बिना OTP, बिना अलर्ट के खातों से पैसा गायब, किसने लूटे PNB के 35 करोड़?
एक Email ने छीनी 250 लोगों की नौकरी, महीने भर में Amazon की दूसरी बड़ी छंटनी
एक Email ने छीनी 250 लोगों की नौकरी, महीने भर में Amazon की दूसरी बड़ी छंटनी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget