एक्सप्लोरर

एक Email ने छीनी 250 लोगों की नौकरी, महीने भर में Amazon की दूसरी बड़ी छंटनी

कंपनी ने छंटनी के पहले दौर में कोर ई-कॉमर्स ऑपरेशन्स और स्टोर्स डिवीजन से लोगों को निकाला था. अब दूसरे दौर की छंटनी में डिवाइस यूनिट से लोग निकाले गए हैं. कंपनी ने एक ही महीने में दो बार छंटनी की है.

अमेजन (Amazon) ने एक बार फिर से छंटनी का ऐलान कर टेक जगत में हड़कंप मचा दिया है.  कंपनी ने अपने डिवाइस और सर्विस यूनिट से 250 कर्मचारियों को निकाल दिया है. इससे पहले, अक्टूबर महीने की शुरुआत में कंपनी ने अपने रिटेल डिवीजन से लगभग 1,000 कर्मचारियों को हटाया था.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, छंटनी की यह खबर कंपनी द्वारा हाल ही में किंडल ई-रीडर और टैबलेट कंप्यूटर जैसे नए प्रोडक्ट्स को मार्केट में लॉन्च किए जाने के कुछ ही हफ्तों में आई है. 

कंपनी की तरफ से एक अधिकारी ने रॉयटर्स से बात करते हुए कहा, ''हमने कुछ पदों को खत्म करने का मुश्किल फैसला लिया है.'' मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने रॉयटर्स को बताया कि इस बार हुई कटौती से सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़े ज्यादा से ज्यादा 250 पद प्रभावित हुए हैं.

क्यों कंपनी ने की छंटनी?

कंपनी की तरफ से बताया गया कि इन छंटनियों का मकसद अमेजन को 'अधिक कुशलता से काम करने और हमारे प्रोडक्ट रोडमैप के साथ बेहतर तालमेल बिठाने' में मदद करना है. बुधवार को कंपनी ने एलेक्सा से चलने वाली एक नई अलार्म घड़ी और फोटो फ्रेम का भी ऐलान किया.

बताया जा रहा है कि अमेजन अभी अपने अलेक्सा (Alexa) सिस्टम से आगे बढ़कर जेनरेटिव एआई (Generative AI) और अधिक एडवांस्ड एआई मॉडल्स पर निवेश बढ़ा रहा है. इसके चलते पुराने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और पुराने डिवाइस प्रोजेक्ट्स से जुड़े पदों को समाप्त किया जा रहा है. कंपनी अपने डिवाइस डिवीजन को बेहतर तरीके से काम करने वाला, लेकिन साथ ही में कम खर्चीला बनाना चाहती है.

अमेजन के डिवाइसेज विभाग के वाइस प्रेसिडेंट के आंतरिक मेमो के अनुसार, वे उन प्रोजेक्ट्स को बंद कर रहे हैं जो भविष्य के लक्ष्यों (जैसे बड़े भाषा मॉडल - LLMs) के साथ मेल नहीं खाते. अमेजन की डिवाइस यूनिट, खासतौर पर, इको और अलेक्सा- हार्डवेयर सेल से सीधा मुनाफा कमाने में संघर्ष करती रही है. लागत की भरपाई करने और इस डिवीजन को प्रॉफिटेबल बनाने के लिए यह छंटनी की गई है.

सुबह-सवेरे आया ईमेल

कंपनी की तरफ से बुधवार सुबह-सुबह कर्मचारियों को टेक्स्ट मैसेज और ईमेल भेजे गए. रॉयटर्स द्वारा देखे गए एक मैसेज में, 'डिवाइसेस एंड सर्विसेज' यूनिट की ह्यूमन रिसोर्स वाइस प्रेसिडेंट चेरी रॉबिन्सन ने कहा कि कंपनी ने 'अपने स्ट्रक्चर की गहन समीक्षा' की है, जिसके चलते नौकरियों में कटौती करने की जरूरत पड़ी.

ये भी पढ़ें:

बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर 

अरिजीता सेन एबीपी लाइव के बिजनेस डेस्क पर बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर काम कर रही हैं. पत्रकारिता जगत में करीब आठ साल का अनुभव है. फाइनेंस के क्षेत्र में इनकी अच्छी पकड़ है. अरिजीता पहले भी कई संस्थानों में अपनी सेवा दे चुकी हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget