एक्सप्लोरर

Best Multibagger Stocks 2023: साइज छोटा पर रिटर्न दमदार, 6 महीने में 200 फीसदी तक उछले इन 12 कंपनियों के शेयर

Multibagger Stocks: आज हम आपको मिड कैप और स्मॉल कैप कैटेगरी के 12 ऐसे शेयरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने साल 2023 के पहले 6 महीने में 200 फीसदी तक रिटर्न दिया है...

शेयर बाजार में इस साल मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों में रैली देखने को मिली है. अभी तक निफ्टी 50 में इस साल महज 3 फीसदी की तेजी आई है, जबकि मिड कैप और स्मॉल कैप में स्थिति पूरी तरह से अलग है. इन छोटी व मंझोली कंपनियों के मामले में हर दूसरा शेयर इस साल 10 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगा चुका है.

मिड कैप और स्मॉल कैप में रैली

मिड कैप और स्मॉल कैप के लिए यह साल इस तरह से शानदार साबित हुआ है कि 2023 के अब तक के करीब 6 महीने के दौरान लगभग 100 शेयरों में 50 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है. वहीं ऐसे शेयरों की कमी नहीं है, जिन्होंने दमदार रिटर्न देकर अपने इन्वेस्टर्स के पैसे को डबल किया है. हम आपको ऐसे 12 शेयरों के बारे में बताने जा रहे हैं...

200 फीसदी तक रिटर्न देने वाले शेयर

इस लिस्ट में सबसे ऊपर है आईटी कंपनी ऑरियोनप्रो सॉल्यूशंस (Aurionpro Solutions). इस शेयर ने जनवरी से अब तक करीब 200 फीसदी की तेजी दिखाई है. इसके बाद आईटी सेक्टर की ही न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर (Nucleus Software) दूसरे नंबर पर है, जिसने इस साल अब तक करीब 172 फीसदी का रिटर्न दिया है. इस दौरान डीदेव प्लास्टिक्स इंडस्ट्रीज (Ddev Plastiks Industries), डब्ल्यूपीआईएल (WPIL) और मानक्सिया (Manaksia) जैसे शेयरों में 127 से 154 फीसदी की तेजी आई है.

इन शेयरों ने 6 महीने में डबल किया पैसा

जिंदल सॉ लिमिटेड (Jindal Saw Limited), वारी रीन्यूएबल टेक्नोलॉजीज (Waaree Renewable Technologies), जेन टेक्नोलॉजीज (Zen Technologies), टीटागढ़ रेल सिस्टम्स (Titagarh Railsystems), टैनफैक इंडस्ट्रीज (Tanfac Industries), केनेस टेक्नोलॉजी (Kaynes Technology), जेबीएम ग्रुप (JBM Group) और डेटामैटिक्स ग्लोबल सर्विसेज (Datamatics Global Services) ने भी 2023 में अब तक 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है. इसका मतलब हुआ कि इन शेयरों ने 2023 में अपने निवेशकों के पैसे को कम से कम डबल बनाया है.

मल्टीबैगर बनने की कगार पर ये शेयर

मिड कैप और स्मॉल कैप कैटेगरी के अन्य शेयरों की बात करें तो  मेसर्स बेक्टर्स स्पेशियलिटीज (Mrs. Bectors Food Specialities), प्रीसिजन कैम शाफ्ट्स (Precision Camshafts), जेनसर टेक्नोलॉजीज (Zensar Technologies), साएंट (Cyient), रेल विकास निगम लिमिटेड (Rail Vikas Nigam), किर्लोस्कर ब्रदर्स (Kirloskar Brothers), पीटीसी इंडस्ट्रीज (PTC Industries), सफारी इंडस्ट्रीज (Safari Industries) और सोनाटा सॉफ्टवेयर ( Sonata Software) ने 75 फीसदी से 100 फीसदी तक की तेजी दिखाई है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: अपने पोर्टफोलियो में चेक कर लें ये 30 स्टॉक, इस सप्ताह निवेशकों को करा देंगे कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget