एक्सप्लोरर

LIC GST Notice: एलआईसी को बड़ा झटका, मिला 806 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस, अपील फाइल करेगी सरकारी कंपनी

806 Crore GST Notice: एलआईसी को नियमों के उल्लंघन के चलते 806 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस मिला है. यह जीएसटी नोटिस मुंबई के डिप्टी कमिश्नर ऑफ स्टेट टैक्स की और से मिला है.

806 Crore GST Notice: सार्वजनिक क्षेत्र की इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी (LIC) को साल 2024 की शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा है. बीमा कंपनी को 806 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस मिला है. नोटिस के अनुसार, इसमें 365.02 करोड़ रुपये जीएसटी, 404.7 करोड़ रुपये पेनल्टी और 36.5 करोड़ रुपये ब्याज शामिल है. एलआईसी ने कहा है कि वह इस नोटिस के खिलाफ अपील फाइल करेगी. 

कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में दी जानकारी 

लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Life Insurance Corporation of India) को यह जीएसटी नोटिस मुंबई के डिप्टी कमिश्नर ऑफ स्टेट टैक्स की और से मिला है. कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि वह इस नोटिस के खिलाफ अपील दाखिल करेगी. कंपनी पर इनपुट टैक्स क्रेडिट के नॉन रिवर्सल नियमों के उल्लंघन का आरोप है.

कंपनी बोली- नहीं पड़ेगा कोई असर 

भारी भरकम जीएसटी नोटिस मिलने के बाद एलआईसी ने कहा कि वह मुंबई में कमिश्नर के सामने तय समय के अंदर अपील दाखिल करेगी. हालांकि, सरकारी कंपनी ने बताया कि इस जीएसटी नोटिस का कंपनी की वित्तीय, परिचालन या किसी अन्य गतिविधि पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इससे 

अक्टूबर, 2023 में मिला था 37 हजार करोड़ रुपये का नोटिस 

इससे पहले अक्टूबर, 2023 में एलआईसी को लगभग 37 हजार करोड़ रुपये का जीएसटी डिमांड आर्डर भेजा गया था. सरकारी कंपनी पर आरोप था कि उसने असेसमेंट ईयर 2019-20 के दौरान कुछ इनवॉइस पर 18 फीसदी की बजाय 12 फीसदी के हिसाब से टैक्स चुकाया है. श्रीनगर के स्टेट इनकम टैक्स ऑफिसर ने कंपनी पर 10462 करोड़ रुपये का जीएसटी, 20 हजार करोड़ रुपये का जुर्माना और 6,382 करोड़ रुपये का ब्याज लगाया था. 

अक्टूबर और सितंबर में भी मिले थे नोटिस 

एलआईसी को इससे पहले भी अक्टूबर में 84 करोड़ रुपये और सितंबर में 290 करोड़ रुपये के इनकम टैक्स पेनल्टी नोटिस भेजे गए थे. सोमवार को एलआईसी के शेयर बीएसई पर 3.1 फीसदी बढ़कर 858.35 रुपये पर बंद हुए.  

ये भी पढ़ें 

Dharavi Redevelopment Project: धारावी स्लम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए अडानी ने इन ग्लोबल कंपनियों को सौंपी जिम्मेदारी, जानिए डिटेल  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget