एक्सप्लोरर

ITR Filing: क्रेडिट कार्ड के जरिए फटाफट जमा करें टैक्स, जानें इसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Income Tax Return: अगर आपको टैक्स पेमेंट करना है तो आप बैंक ट्रांसफर या कैश ट्रांजेक्शन के अलावा क्रेडिट कार्ड के जरिए भी पेमेंट कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस.

ITR Filing: वित्त वर्ष 2023-24 और असेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की डेडलाइन करीब आ रही है. आप बिना पेनल्टी के 31 जुलाई, 2024 तक रिटर्न दाखिल कर सकते हैं. इनकम टैक्स पोर्टल पर टैक्सपेयर्स आसानी से बिना किसी परेशानी के इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल कर सकते हैं. अगर आपको भी आईटीआर फाइल करते वक्त टैक्स देना है तो आप इसके लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्रेडिट कार्ड के जरिए टैक्स पेमेंट के हैं कई फायदे

टैक्सपेयर्स अपने टैक्स को क्रेडिट कार्ड के जरिए भी दे सकते हैं. करदाताओं की सुविधा के लिए इनकम टैक्स विभाग ने यह सुविधा शुरू की है. इसमें आपको बैंक ट्रांसफर या कैश ट्रांजेक्शन में होने वाली परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है. इसके जरिए आपको तुरंत ही पेमेंट कंफर्मेशन का मैसेज प्राप्त हो जाता है. चेक या बैंक ट्रांसफर के जरिए आमतौर पर ज्यादा वक्त लगता है. साथ ही टैक्सपेयर्स को क्रेडिट कार्ड के जरिए टैक्स पेमेंट पर कार्ड पर मिलने वाले रिवॉर्ड प्वाइंट का भी लाभ मिल सकता है. अगर आप भी क्रेडिट कार्ड के जरिए टैक्स देना चाहते हैं तो हम आपको इसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बता रहे हैं.

क्रेडिट कार्ड के जरिए इस तरह जमा कर सकते हैं टैक्स

1. इनकम टैक्स पोर्टल पर आईटीआर दाखिल करने के बाद सबसे पहले आपको टैक्स पेमेंट के लिए चालान जनरेट करना होगा. इस दस्तावेज में टैक्स देय राशि और चालान का सीरियल नंबर दर्ज होगा.
2. आगे 'Pay Tax' के विकल्प को चुनना होगा. इनकम टैक्स पोर्टल पर आपको टैक्स पेमेंट के कई तरह के विकल्प दिखेंगे. इसमें क्रेडिट कार्ड पेमेंट ऑप्शन भी शामिल है.  
3. आगे चालान डिटेल्स को दर्ज करें.
4. इसमें क्रेडिट कार्ड के पेमेंट विकल्प को चुनना होगा.
5. आगे क्रेडिट कार्ड के जुड़े डिटेल्स जैसे कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट और सीवीवी कोड दर्ज करना होगा.
6. आगे क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने के बाद आपको कंफर्मेशन मैसेज प्राप्त होगा.

क्रेडिट कार्ड के जरिए टैक्स जमा करते वक्त इन बातों का रखें ख्याल

क्रेडिट कार्ड के जरिए टैक्स पेमेंट करने से पहले क्रेडिट कार्ड फीस के बारे में जानकारी जरूर प्राप्त कर लें. इसके साथ ही क्रेडिट कार्ड पर लगने वाला ब्याज बहुत ज्यादा होता है. ऐसे में यह जरूर देख लें कि टैक्स देने के बाद आप आसानी से उस बिल का पेमेंट कर सकें. वरना बाद में आपको उच्च ब्याज दर और पेनल्टी देनी पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें

ऑलटाइम हाई छूने के बाद शानदार तेजी के साथ बंद हुआ सेंसेक्स-निफ्टी, ऑटो-FMCG स्टॉक्स ने भरा जोश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget