एक्सप्लोरर

GST on Online Gaming: ऑनलाइन गेमिंग कराएगी सरकार को तगड़ा फायदा, इस फैसले से खजाने में आएंगे 20 हजार करोड़

Online Game Tax: जीएसटी काउंसिल ने ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी की दर से टैक्स वसूलने का निर्णय लिया है. इससे एक ओर ऑनलाइन गेम खेलने वालों पर बोझ बढ़ेगा, जबकि सरकार की कमाई बढ़ेगी...

ऑनलाइन गेम (Online Game) खेलने के शौकीनों को सरकार ने हाल ही में तगड़ा झटका दिया है. नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था के तहत निर्णय लेने वाली शीर्ष इकाई जीएसटी काउंसिल (GST Council) ने ऑनलाइन गेम पर 28 फीसदी की दर से टैक्स वसूलने का निर्णय लिया है. इससे ऑनलाइन गेम के शौकीनों को अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे, जबकि सरकार को मोटी कमाई होने वाली है.

अभी इतनी हो रही कमाई

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट में राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा के हवाले से कहा गया है कि ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी की दर से जीएसटी लगने पर सरकार को करीब 20 हजार करोड़ रुपये की कमाई हो सकती है. उन्होंने कहा कि अभी ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री 2-3 फीसदी की दर से टैक्स् दे रही है, जो सबसे निचले स्लैब 5 फीसदी से भी कम है. इसके बाद भी सरकार को 1,700 करोड़ रुपये की रेवेन्यू मिली है. ऐसे में अगर टैक्स की दर बढ़कर 28 फीसदी होती है, तो कुल राजस्व संग्रह भी कई गुणा बढ़ना तय है.

इस बैठक में हुआ ये अहम फैसला

जीएसटी काउंसिल (GST Council) ने मंगलवार को अपनी 50वीं बैठक में ऑनलाइन गेम, कसीनो और हॉर्स-रेसिंग यानी घुड़-दौड़ पर टैक्स को लेकर फैसला लिया. अब ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और हॉर्स-रेसिंग पर 28 फीसदी की दर से जीएसटी GST लगेगा. यह टैक्स दांव (Bet) पर लगाई जानी वाली पूरी रकम पर लगेगा. इसी तरह, कसीनो के मामले में खरीदे गए चिप की वैल्यू पर टैक्स लगेगा. यह टैक्स ऑनलाइन गेम खिलाने वाली कंपनियों को भरना होगा. हालांकि ऐसे मामलों में कंपनियां टैक्स ग्राहकों से ही वसूल करती हैं.

हारे या जीते, देना होगा टैक्स

सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्स एंड कस्टम (CBIC) के चेयरमैन विवेक जौहरी ने स्पष्ट किया है कि 28 फीसदी की यह दर हर बार बेट यानी दांव लगाने पर लागू होगी. इसका हार-जीत से कोई लेना-देना नहीं है. इसका मतलब है कि आप हारे या जीते दोनों ही मामले में टैक्स भरना होगा. वहीं जीती गई रकम पर अलग से इनकम टैक्स का नियम लागू होगा.

अब गेम के प्रकार से नहीं पड़ेगा फर्क

इससे पहले ऑनलाइन गेम के प्रकार के हिसाब से टैक्स को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी. हालांकि अब साफ कर दिया गया है कि ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को टैक्स लगाते हुए इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि यह कौशल आधारित खेल (Game of Skills) है या संयोग आधारित खेल (Game of Chance) है. दोनों तरह के खेलों पर 28 फीसदी जीएसटी ही लगेगा.

ये भी पढ़ें: टैक्सपेयर ध्यान दें, अगर आईटीआर में नहीं बताई ये बातें तो लग सकता है 10 लाख का जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mutual Fund: सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें
सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें
E20 Fuel: सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
E20: एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget