एक्सप्लोरर

Income Tax Return: टैक्सपेयर ध्यान दें, अगर आईटीआर में नहीं बताई ये बातें तो लग सकता है 10 लाख का जुर्माना

Tax on Foreign Income: कई लोग देश ये बाहर भी कमाई करते हैं. ऐसे मामलों में इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते समय कुछ अतिरिक्त काम करने पड़ जाते हैं, वर्ना डिपार्टमेंट नोटिस भेज सकता है...

आयकर रिटर्न यानी इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) भरने का समय चल रहा है. ऐसे में कमाई दिखाने और उस पर टैक्स (Tax) भरने का वक्त है. लोगों की कई तरीके से आमदनी होती है. कुछ लोग देश में रहकर कमाते हैं और कुछ विदेश में नौकरी करके पैसे कमाते हैं. कई लोग ऐसे भी हैं, जो कुछ समय भारत में नौकरी करते हैं और अच्छा ऑफर मिलने पर विदेश चले जाते हैं. उनके सामने समस्या होती है कि उन्हें इनकम टैक्स भरना है या नहीं, अगर भरना है तो कैसे भरना है, किन बातों का ध्यान रखना है?

अगर किसी वित्त वर्ष में आप 182 दिन तक देश (भारत) में रहते हैं तो आपको रेजिडेंट माना जाता है. रेजिडेंट इंडियन की ग्लोबल इनकम यानी दुनियाभर में की गई कमाई टैक्स के दायरे में आती है. अगर आप भारतीय नागरिक हैं तो आपकी देश और विदेश दोनों जगह कमाई कर योग्य होगी. भारत में नौकरी करने वाले व्यक्ति के समान ही आयकर दरें लागू होंगी.

ऐसे कर सकते हैं रिपोर्ट

विदेश में मिली सैलरी को Income From Salary Head में दिखाना होगा. फॉरेन करेंसी में मिली सैलरी को आपको रुपये में कन्वर्ट करना होगा. इम्प्लॉयर की डिटेल देनी होगी. अगर इस सैलरी पर किसी तरह का टैक्स कटा है तो आपको इसको रिटर्न में दिखाकर टैक्स क्रेडिट क्लेम कर सकते हैं. डबल टैक्सेशन अवॉइडंस एग्रीमेंट (DTAA) का फायदा लेकर आप दोहरे टैक्स से बच सकते हैं. अगर आप जिस देश में नौकरी कर रहे हैं उसके साथ DTAA नहीं है तो सेक्शन 91 के तहत राहत ली जा सकती है.

मिल सकता है इनकम टैक्स नोटिस

देश में मिले डिडक्शन और एग्जप्म्शन के मामले में टैक्स छूट ले सकते हैं. अगर आपने 80C या 80D के तहत कोई निवेश किया है तो टैक्स छूट ले सकते हैं. विदेश में मिली छूट का इस्तेमाल आप यहां नहीं पर पाएंगे. विदेश में कमाई होने पर आपको आयकर रिटर्न में FA यानी फॉरेन एसेट की जानकारी देनी होती है. विदेश में कोई संपत्ति या बैंक अकाउंट होने पर इसकी ठीक-ठाक जानकारी आयकर विभाग को जरूर दें. ऐसा नहीं करने पर आपको डिस्क्लोजर का नोटिस आ सकता है.

डिपार्टमेंट ने फिर किया अलर्ट

इस बारे में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भी फिर से सभी टैक्सपेयर्स को अलर्ट किया है. डिपार्टमेंट ने एक ताजा ट्वीट में कहा है कि जिन टैक्सपेयर का देश से बाहर बैंक अकाउंट है या कोई अन्य संपत्ति अथवा कमाई है, तो उन्हें असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय फॉरेन एसेट शेड्यूल को जरूर भरना चाहिए. टैक्सपेयर्स को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे ऐसे मामलों में अपनी सभी विदेशी संपत्ति और कमाई स्रोतों की जानकारी जरूर दिए हों.

लग जाएगी 10 लाख की पेनल्टी

अगर कोई टैक्सपेयर ऐसा नहीं कर पाता है तो उसके ऊपर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कार्रवाई कर सकता है. डिपार्टमेंट का कहना है कि ऐसे मामलों में काला धन (अघोषित विदेशी आय व संपत्ति) एवं कराधान कानून 2015 के तहत 10 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई जा सकती है. याद रखें कि इनकम टैक्स भरने की डेडलाइन 31 जुलाई 2023 है.

ये भी पढ़ें: हर साल करोड़ों कमाते हैं एल्विश, जिन्हें मिला बिग बॉस का बुलावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित
ChatGPT का एक सुझाव, और अरबपति शख्स ने कमा लिए 1.2 लाख करोड़
ChatGPT का एक सुझाव, और अरबपति शख्स ने कमा लिए 1.2 लाख करोड़
'कठिन दौर में भी न्याय पर रहा भरोसा' अमेरिका से केस खत्म होने पर गौतम अदाणी
'कठिन दौर में भी न्याय पर रहा भरोसा' अमेरिका से केस खत्म होने पर गौतम अदाणी
Gold-Silver Price Today: सोना हुआ 2790 रुपए महंगा, चांदी के भाव में भी जबरदस्त उछाल, जानें आज का नया रेट
Gold-Silver Price Today: सोना हुआ 2790 रुपए महंगा, चांदी के भाव में भी जबरदस्त उछाल, जानें आज का नया रेट

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget