एक्सप्लोरर

Google Salary: नहीं की इंजीनियरिंग की पढ़ाई, फिर भी गूगल ने दी नौकरी, सैलरी भी शानदार

Google Salary Packages: टेक कंपनियां आम तौर पर इंजीनियरिंग या मैनजमेंट के ग्रेजुएट को मोटा पैकेज ऑफर करती हैं, लेकिन इस मामले में परंपरा टूट गई है और गूगल ने मोटी सैलरी ऑफर की है...

टेक व इंटरनेट कंपनी गूगल की गिनती सबसे ज्यादा सैलरी देने वाले नियोक्ताओं में की जाती है. हाल ही में गूगल के कर्मचारियों के सैलरी से जुड़ा डेटा लीक हुआ था, जिसमें पता चला था कि कंपनी अपने सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को सबसे ज्यादा पैसे देती है. एक नए मामले में गूगल ने एक ऐसी हायरिंग की है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.

जुइकर ने इस कोर्स की पढ़ाई

दरअसल गूगल दुनिया भर के टॉप इंजीनियरों की पसंदीदा कंपनी रही है. हालांकि ताजा मामले में गूगल ने जो हायरिंग की है, वह नॉन-इंजीनियरिंग इंसान की है, लेकिन उसके बाद भी सैलरी कम नहीं है. न्यूज18 की एक खबर के अनुसार, गूगल ने यह ऑफर दिया है पुणे के विद्यार्थी हर्षल जुइकर को. जुइकर एमआईटी- वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी रहे हैं और उन्होंने ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी में एमएससी की पढ़ाई की है.

इस तरह से मिली सफलता

जुइकर ने पढ़ाई के लिए ऐसा कोर्स चुना, जो पूरी तरह से अनकनवेंशनल है. उसके बारे में जुइकर कहते हैं, मैंने अपने पैशन को पूरा करने का साहस दिखाया. पूरी यात्रा चुनौतियों से भरी रही और बार-बार संदेह होता रहा. लेकिन मैं अपने लिए ईमानदार बना रहा. अनकनवेंशनल राह चुनने से मुझे जो सफलता मिली, वह मेरी कल्पना से परे है.

गूगल ने ऑफर की इतनी सैलरी

जुइकर को गूगल ने 50 लाख रुपये की सैलरी ऑफर की है. वह करियर में सफलता चाहने वाले लोगों को सुझाव देते हुए कहते हैं कि हमेशा जिज्ञासु बने रहें, दृढ़ रहें और अनजानी राहों पर चलने से न डरें. अपने जुनून की खोज में ही हमें वास्तव में अपना उद्देश्य मिल पाता है.

इस तुलना से लगा सकते हैं अंदाज

आपको बता दें कि टेक कंपनियां आम तौर पर इंजीनियरिंग या मैनेजमेंट कॉलेज ग्रेजुएट्स को हाई-सैलरी का पैकेज ऑफर करती हैं. इस साल की शुरुआत में एक अन्य टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने आईआईएम संभलपुर की अवनि मल्होत्रा को 64.61 लाख रुपये का पैकेज दिया था. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जुइकर को गूगल से मिला ऑफर किस कदर शानदार है.

ये भी पढ़ें: बारिश और बाढ़ का असर, 14% लोग डेडलाइन तक नहीं भर पाएंगे आईटीआर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फर्जीवाड़े से पका आम आदमी, 79% लोग काट देते हैं बिजनेस कॉल, Truecaller की रिपोर्ट ने चौंकाया
फर्जीवाड़े से पका आम आदमी, 79% लोग काट देते हैं बिजनेस कॉल, Truecaller की रिपोर्ट ने चौंकाया
बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा
बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा
CLIC Insurance Company: LIC नहीं, अब आने वाली है नई बीमा कंपनी CLIC, अमित शाह ने किया ऐलान, इससे किसे होगा फायदा?
LIC नहीं, अब आने वाली है नई बीमा कंपनी CLIC, अमित शाह ने किया ऐलान, इससे किसे होगा फायदा?
सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद
Flight Update: सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
Embed widget