एक्सप्लोरर

Go First Flights Cancelled: 12 मई तक गो फर्स्ट की सभी फ्लाइट कैंसिल, कंपनी ने यात्रियों से कही ये बात

Go First Flights Cancelled: ट्विटर पर जानकारी देते हुए वाडिया ग्रुप की एयरलाइन गो फर्स्ट ने कहा कि कंपनी अपनी सभी फ्लाइट को 12 मई तक रद्द कर रही है.

Go First Flights Cancelled: वित्तीय संकट से गुजर रही एयरलाइंस कंपनी गो फर्स्ट ने 12 मई तक अपनी सभी उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है. कंपनी ने शुक्रवार रात इस बारे में जानकारी दी है. ध्यान देने वाली बात ये है कि भारी कर्ज में डूबी गो फर्स्ट ने हाल ही में खुद को दिवालिया घोषित करने के लिए NCLT के पास वॉलंटरी इनसॉल्वेंसी प्रोसीडिंग्स का आवेदन किया है, मगर NCLT ने इस मामले पर अभी अपना फैसला सुरक्षित रखा है. कंपनी पर फिलहाल 6,521 करोड़ रुपये का कर्ज है.

ट्वीट के जरिए दी जानकारी

यात्रियों को सस्ती एयर सर्विस देने वाली कंपनी गो फर्स्ट (Go First) ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशनल संबंधित दिक्कतों के कारण कंपनी ने अपनी सभी फ्लाइट्स को 12 मई तक के लिए रद्द कर दिया है. वाडिया ग्रुप की कंपनी ने यात्रियों को टिकट रिफंड संबंधित जानकारी भी दी. गो फर्स्ट ने कहा कि प्रभावित यात्रियों का पूरा पैसा जल्द ही वापस कर दिया जाएगा. इससे पहले कंपनी ने अपनी सभी फ्लाइट को 2 और 3 मई तक के लिए रद्द किया था, जिसे बढ़ाकर 9 मई कर दिया गया था. अब इस अवधि को 12 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है.

15 मई तक नहीं होगी टिकट की बिक्री

गुरुवार को विमानन नियामक डीजीसीए (DGCA) ने जानकारी दी थी कि एयरलाइन ने 15 मई तक की सभी फ्लाइट की बिक्री पर रोक लगा दी है. इसके साथ ही DGCA ने कंपनी को आदेश दिया है कि वह नियम के मुताबिक सभी यात्रियों के पैसे जल्द से जल्द रिफंड करें. कंपनी को दिवालिया घोषित करने संबंधित फैसले को लेकर नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) दो दिवालिया आवेदन पर 8 मई यानी सोमवार को सुनवाई करेगा. एयरलाइन ने खुद को दिवालिया घोषित करते हुए सभी वित्तीय कर्ज को चुकाने को लेकर अंतरिम रोक लगाने का आग्रह किया है. इस मामले पर सुनवाई के बाद NCLT ने गुरुवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा गो फर्स्ट

साल 2005 में शुरू हुई गो फर्स्ट एयर सस्ती हवाई सेवा प्रदान करने वाली प्रमुख विमानन कंपनियों में से एक है. अपने दिवालिया आवेदन में कंपनी ने बताया है कि वह फिलहाल Cash and Carry मोड यानी पेमेंट के बाद ही फ्लाइट संचालन कर पा रही है. ऐसे में कंपनी को हर रोज पेमेंट करना पड़ता है. इस समय कंपनी के ऊपर कुल 6,527 करोड़ रुपये का कर्ज है. 

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: कई शहरों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget