एक्सप्लोरर

क्या आपके फोन में Paytm एप है? अगर हां तो ये खबर आपके लिए ही है

पेटीएम को रोजाना लगभग 30 से 40 ग्राहकों से ऑनलाइन धोखाधड़ी किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं और ज्यादातर ये शिकायतें बड़े शहरों जैसे दिल्ली एनसीआर और मुंबई आदि से आ रही हैं.

नई दिल्ली: पिछले कुछ महीनों से ऑनलाइन फ्रॉड के मामले लगातार सामने रहे हैं. इनमें भी खासकर पेटीएम के ग्राहकों के साथ ऑनलाइन फ्रॉड के ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं. ऐसे में एबीपी न्यूज़ ने पेटीएम से संपर्क किया और यह जानने की कोशिश की कि पूरे मामले के पीछे हकीकत क्या है? क्या वाकई में बीते कुछ महीनों के दौरान पेटीएम के ग्राहकों के साथ ऑनलाइन फ्रॉड के मामले बढ़ गए हैं?

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट सुमित सोमानी ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में बताया कि बीते 2 महीनों के दौरान पेटीएम ग्राहकों के साथ ऑनलाइन फ्रॉड के मामले बढ़े हैं. उन्होंने बताया कि बीते 2 महीनों के दौरान ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत करने वाले ग्राहकों की संख्या में इजाफा हुआ है. पेटीएम को रोजाना लगभग 30 से 40 ग्राहकों से ऑनलाइन धोखाधड़ी किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं और ज्यादातर ये शिकायतें बड़े शहरों जैसे दिल्ली एनसीआर और मुंबई आदि से आ रही हैं.

कैसे हो रहा है फ्रॉड

पिछले कुछ महीनों के दौरान एक नए तरह का ऑनलाइन फ्रॉड बाजार में देखने को मिला है. यह पूरा गोरखधंधा पेटीएम आदि के नाम पर हो रहा है. कभी पेटीएम में केवाईसी अपडेट करने को लेकर मैसेज ग्राहकों के पास आता है तो कभी कोई थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड करने के नाम पर. इस पूरी प्रक्रिया का अंत यह होता है कि ग्राहकों के बैंक खाते से या पेटीएम वॉलेट से अचानक पैसे गायब होने लगते हैं. जब तक ग्राहकों को इस ऑनलाइन फ्रॉड का आभास होता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है. यूं तो ऑनलाइन फ्रॉड अलग अलग तरीके से यह जालसाज लगातार करते ही रहते हैं लेकिन बीते कुछ महीनों से पेटीएम के नाम पर ऑनलाइन फ्रॉड की संख्या कुछ ज्यादा ही नजर आ रही है.

सुमित सोमानी ने बताया कि पेटीएम ने जब इन मामलों की तहकीकात की तो पाया कि अधिकांश फ्रॉड झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ चुनिंदा जिलों से हो रहे हैं. झारखंड के जमताड़ा और गिरडीह जिले, बिहार के धनबाद और गया के पास के इलाकों से फ्रॉड करने वाले लोगों के मामले सामने आए हैं. वहीं पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, नॉर्थ 24 परगना और साउथ 24 परगना कि कुछ इलाकों से भी ऑनलाइन फ्रॉड करने वालों के मामले देखने को मिले हैं.

फास्टैग के इस्तेमाल पर पाएं ढाई फीसद का कैशबैक, Airtel दे रहा है मौका

सोमानी ने बताया कि जब इन फ्रॉड के मामलों को पेटीएम की साइबर सेल ने विश्लेषण किया तो पाया कि अधिकांश पेटीएम ग्राहकों के साथ 10 हजार से लेकर 15 हजार रुपए तक का औसतन फ्रॉड हुआ है. उन्होंने बताया कि पेटीएम के प्लेटफार्म पर रोजाना पांच से छह करोड़ ट्रांजैक्शन होते हैं. ऐसे में 30 से 40 फ्रॉड के केस अगर रोजाना सामने आते हैं तो यह बहुत बड़ा प्रतिशत नहीं है, लेकिन पेटीएम अपने ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए हर केस की बारीकी से पड़ताल करता है और समय-समय पर विभिन्न सिक्योरिटी एजेंसियों के साथ मिलकर काम करता है.

पेटीएम की अपील

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट सुमित सोमानी ने कहा कि पेटीएम अलग-अलग माध्यमों से ग्राहकों को इन ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए जागरूक करता रहता है. साथ ही पेटीएम ग्राहकों के साथ यह फ्रॉड रिमोट एक्सेस एप्लीकेशन के जरिए किया जा रहा है. हम ग्राहकों को विभिन्न माध्यमों से इसके बारे में जागरूक कर रहे हैं. क्विक सपोर्ट या एनीडेस्क नाम की रिमोट एक्सेस एप्लीकेशन को ग्राहक कतई भी डाउनलोड ना करें. यह एप्लीकेशन आपके स्मार्टफोन का पूरा कंटेंट, फोटो आदि हैक कर सकते हैं.

अगर आपके घर देर से आता है LPG सिलेंडर तो शिकायत करें, वितरक का कटेगा कमीशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इम्पोर्ट ड्यूटी घटने से भारत में सस्ती होगी व्हिस्की! अमेरिका को पछाड़ेगा
इम्पोर्ट ड्यूटी घटने से भारत में सस्ती होगी व्हिस्की! अमेरिका को पछाड़ेगा
दूसरे दिन 3.47 गुना सब्सक्राइब हुआ Jio IPO, निवेशकों की मांग 3.5 लाख करोड़ के पार
दूसरे दिन 3.47 गुना सब्सक्राइब हुआ Jio IPO, निवेशकों की मांग 3.5 लाख करोड़ के पार
Explained: भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में सबसे तेज कौन सा IPO सब्सक्राइब हुआ? Jio या कोई और...
भारत के इतिहास में सबसे तेज कौन सा IPO सब्सक्राइब हुआ? Jio या कोई और...
GST रिटर्न फॉर्म में बड़े बदलाव की तैयारी, 1 नवंबर से सरकार पब्लिक से मांगेगी फीडबैक
GST रिटर्न फॉर्म में बड़े बदलाव की तैयारी, 1 नवंबर से सरकार पब्लिक से मांगेगी फीडबैक

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget