एक्सप्लोरर

अगर आपके घर देर से आता है LPG सिलेंडर तो शिकायत करें, वितरक का कटेगा कमीशन

गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है. उनके समर्थन में तेल कंपनियों ने पेट्रोलिय मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है. अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई तब उपभोक्ताओं के प्रति लापरवाही वितरकों को पड़ेगी भारी.

नई दिल्ली: गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है. गैस सिलिंडर वितरकों की मनमानी के खिलाफ तेल मार्केटिंग कंपनियों ने नजर टेढ़ी कर ली है. वितरकों को अब अपने उपभोक्ताओं को सेवा देने में कोताही भारी पड़ेगी. तेल मार्केटिंग कंपनियों के प्रस्ताव के मुताबिक वितरकों के खिलाफ सेवा से संबंधित ज्यादा शिकायतें मिलीं तो उनके कमीशन में बीस फीसद की कटौती की जा सकती है. प्रस्ताव को तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोलिय मंत्रालय को भेजा है. उम्मीद है पेट्रोलियम मंत्रालय जल्द ही इस प्रस्ताव पर मुहर लगा देगा.

रेटिंग में गिरावट से तय होगी पेनाल्टी

अगर ऐसा हो गया तो गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मिलेगी. साथ ही वितरकों को भी अपनी सेवा गुणवत्ता में सुधार करना पड़ेगा. तय नियम के मुताबिक 24 से 48 घंटे के भीतर उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद रसोई गैस सिलिंडर मिल जाना चाहिए. तेल कंपनी के एक अधिकारी का कहना है,”पेट्रोलियम मंत्रालय को भेजे प्रस्ताव में वितरकों को 5 स्टार रेटिंग हासिल करने का प्रावधान किया गया है. अगर उपभोक्ताओं की शिकायतों के मद्देनजर वितरकों का रेटिंग 2 स्टार हो गया तब उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.”

पेट्रोलिमय मंत्रालय को भेजे प्रस्ताव में इस बात को भी सुनिश्चित बनाने को कहा गया है कि वितरक का सर्विस से उसका कमीशन लिंक किया जाए. आपको जानकारी के लिए बता दें कि वितरकों को एक सिलिंडर पर साठ रुपये का कमीशन मिलता है. तेल कंपनी के प्रस्ताव में कहा गया है कि परफॉर्मेंस के आधार पर पेनाल्टी या कमीशन का निर्धारण किया जा सकता है. उसमें ये भी सिफारिश की गई है कि रेटिंग खराब हुई तो कमीशन में बीस फीसद की कटौती की जा सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा-नारेबाजी, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा-नारेबाजी, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
बांग्लादेश में असुरक्षा के बीच दुर्गोत्सव? शेख हसीना ने जाहिर की चिंता
बांग्लादेश में असुरक्षा के बीच दुर्गोत्सव? शेख हसीना ने जाहिर की चिंता
Live: CP में अभिजीत दीपके का प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बोली- कंट्रोल करने के लिए उठाएंगे कदम
Live: CP में अभिजीत दीपके का प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बोली- कंट्रोल करने के लिए उठाएंगे कदम
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget